logo

Britannia Q2 Results: नेट प्रॉफिट 10.2% बढ़कर ₹721 करोड़, रेवेन्यू ₹5,542 करोड़ पहुंचा

Authored By HDFC SKY | Updated at: Nov 6, 2026 02:14 PM IST

Britannia Q2 Results: नेट प्रॉफिट 10.2% बढ़कर ₹721 करोड़, रेवेन्यू ₹5,542 करोड़ पहुंचा

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 06 नवंबर: एफएमसीजी और बिस्कुट प्रोडक्शन कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ और एडजेसेंट बेकरी व इंटरनेशनल बिजनेस में तेजी के दम पर कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10.2% बढ़कर 721 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, नतीजों के बाद शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली और स्टॉक 5% तक नीचे आ गया।

कंपनी की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक दूसरी तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 8.5% बढ़कर 943 करोड़ रुपये रहा। वहीं प्रॉफिट बिफोर टैक्स 10.6% की बढ़ोतरी के साथ 977 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ब्रिटानिया का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन Q2 FY27 में 17% रहा, जो पिछली तिमाही में यह 15.3% था। पहली छमाही यानी H1 FY27 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 10,506 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 13.1% ज्यादा है। इस दौरान PAT 11.7% बढ़कर 1,312 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के मुताबिक दूसरी तिमाही में सभी चैनलों में ग्रोथ देखने को मिली है। Q2 FY27 में जनरल ट्रेड की ग्रोथ FY26 के स्तर से 2.6 गुना रही। वहीं, दूसरे चैनलों की ग्रोथ जनरल ट्रेड के मुकाबले 1.8 गुना तेज रही। कंपनी के बिजनेस में ई कॉमर्स की हिस्सेदारी करीब 7% हो गई है। ब्रिटानिया के मुताबिक केक, रस्क, वेफर्स और क्रोइसां जैसे प्रोडक्ट शामिल करने वाले उसके एडजेसेंट बेकरी बिजनेस में तिमाही के दौरान 20% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: उम्मीदों से बेहतर नतीजों के बाद चमका Titan का शेयर, मुनाफे में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी

कंपनी के मुताबिक डेयरी बिजनेस में भी डबल डिजिट ग्रोथ रही। इस बिजनेस में चीज, घी और मिल्क ड्रिंक्स जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस ने मिड टीन्स ग्रोथ के साथ वापसी की है।

कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी एक अहम पहलू रही। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले रिफाइंड पाम ऑयल की लागत 17% बढ़ी। वहीं, दूध की लागत में 16% और इंडस्ट्रियल फ्यूल की लागत में 45% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि इसी अवधि में आटे की लागत 4% कम रही।

शुक्रवार के कारोबार में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरों में दबाव रहा। पिछले कारोबारी सत्र के 5,000 रुपये के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले शेयर गिरकर शेयर 4,749.30 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया है। इस दौरान शेयर में करीब 5% तक की गिरावट दर्ज की गई।

कुल मिलाकर ब्रिटानिया ने Q2 FY27 में रेवेन्यू और प्रॉफिट में बढ़ोतरी दर्ज की है। बेकरी, डेयरी और इंटरनेशनल बिजनेस में ग्रोथ के साथ ई कॉमर्स की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। दूसरी ओर पाम ऑयल, दूध और इंडस्ट्रियल फ्यूल की बढ़ती लागत पर कंपनी की नजर बनी हुई है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy