logo

शेयर बाजार में नवंबर की दमदार शुरुआत! सेंसेक्स 980 अंक उछला, निफ्टी भी 23,300 के पार

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 2, 2026 11:06 AM IST

शेयर बाजार में नवंबर की दमदार शुरुआत! सेंसेक्स 980 अंक उछला, निफ्टी भी 23,300 के पार

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 2 नवंबर :  नवंबर के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। आज सोमवार, 2 नवंबर को वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिखाई दी। सुबह के शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक अपनी बढ़त को लगातार मजबूत करते रहे। आज बाजार को सबसे बड़ा सहारा रिलायंस इंडस्ट्रीज के बेहतर तिमाही नतीजों से मिला। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है ।

बाजार की मजबूत शुरुआत

आज कारोबार खुलते ही BSE सेंसेक्स करीब 715 अंक यानी 0.96% की बढ़त के साथ 75,175 के स्तर पर खुला। वहीं, NSE निफ्टी 50 ने लगभग 195 अंक यानी 0.85% की तेजी के साथ 23,271 पर कारोबार शुरू किया। शुरुआती मिनटों में ही बाजार में खरीदारी बढ़ गई। सुबह 9:30 बजे तक सेंसेक्स करीब 900 अंक उछलकर 75,349.07 के स्तर पर पहुंच गया। इससे साफ था कि निवेशक इस नए त्योहारी महीने की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ कर रहे हैं।

सुबह 10:30 बजे तक बाजार का हाल

आज खरीदारी का सिलसिला आगे भी जारी रहा। वहीँ सुबह करीब 10:30 बजे सेंसेक्स 979.65 अंक यानी 1.32% की तेजी के साथ 75,439.18 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर निफ्टी 266.65 अंक यानी 1.16% चढ़कर 23,319.75 के आसपास पहुंच गया। इस तेजी में ऑटो और PSU बैंकिंग शेयरों की अच्छी भागीदारी रही।

सूचकांक स्तर बढ़त तेजी
BSE सेंसेक्स 75,439.18 979.65 अंक 1.32%
NSE निफ्टी 50 23,319.75 266.65 अंक 1.16%

जानकारी दें कि,  ये आंकड़े सुबह करीब 10:30 बजे तक के हैं। दिन के कारोबार में बाजार की दिशा बदल सकती है, इसलिए इन्हें अंतिम बंद स्तर नहीं माना जाना चाहिए।

अक्टूबर की तेजी का असर

देखा जाए तो, भारतीय बाजार के लिए अक्टूबर का महीना भी राहत भरा रहा था। इससे पहले लगातार दो महीनों तक बाजार में गिरावट का दबाव बना हुआ था। वहीं अक्टूबर में निफ्टी करीब 1.9% और सेंसेक्स 2.7% चढ़ा था। IT शेयरों में मजबूती, कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों और कैपिटल गेन टैक्स में राहत की उम्मीदों ने बाजार को सहारा दिया था। अब नवंबर की शुरुआत में आई तेजी ने निवेशकों की उम्मीदों को और भी मजबूत किया है।

रिलायंस के नतीजों से बाजार को सहारा

आज सोमवार की इस तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ा योगदान देने वाली कंपनियों में शामिल रही। कंपनी ने सितंबर तिमाही के बेहतर नतीजे पेश किए हैं। रिलायंस के शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 40.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के ऊर्जा कारोबार और डिजिटल सेवाओं से जुड़े मजबूत प्रदर्शन ने मुनाफे को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: मारुति सुजुकी की बिक्री अक्टूबर में 25 प्रतिशत बढ़कर 2.76 लाख इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर

इसके साथ ही आज जियो प्लेटफॉर्म्स के कारोबार में भी अच्छी बढ़त रही। कंपनी के तिमाही शुद्ध मुनाफे में 13.7% की वृद्धि दर्ज की गई। इन नतीजों के बाद रिलायंस के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 4.59% चढ़कर 1,217 रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स और निफ्टी में रिलायंस का बड़ा भार होने के कारण इसके शेयरों की तेजी का असर पूरे बाजार पर दिखाई दे रहा है।

दूसरे बड़े शेयरों में भी हलचल

हालांकि खबर लिखे जाने तक, रिलायंस के अलावा टाटा स्टील और NTPC के शेयरों में भी 3% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। ऑटो और सरकारी बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी। हालांकि, तेजी के इस माहौल में कुछ दिग्गज शेयर कमजोर भी रहे। सन फार्मा, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए हैं।

इससे पता चलता है कि बाजार में खरीदारी अच्छी रही, लेकिन सभी कंपनियों के शेयरों में एक जैसी तेजी नहीं थी। निवेशकों ने चुनिंदा कंपनियों और क्षेत्रों पर ज्यादा भरोसा दिखाया।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

इसके साथ ही आज घरेलू बाजार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से भी राहत मिली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बावजूद कूटनीतिक बातचीत की उम्मीद बढ़ी है। ईरानी अधिकारियों और कतर के मध्यस्थों के बीच लगातार तीसरे दिन बातचीत होने की खबरों से तेल की आपूर्ति को लेकर बनी चिंताएं कुछ कम हुई हैं।

जहां बीते शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 118 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, जो लगभग छह महीने का ऊंचा स्तर था। वहीं आज सोमवार को कीमत घटकर 110 से 111 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में कच्चे तेल का सस्ता होना आयात बिल और महंगाई के दबाव को कम करने में मदद कर सकता है। इससे बाजार की धारणा बेहतर हुई।

विदेशी निवेशकों ने बढ़ाई खरीदारी

गौरतलब है कि, शेयर बाजार को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की खरीदारी से भी समर्थन मिला। साल 2026 में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में बड़े स्तर पर बिकवाली कर रहे थे। हालांकि, हाल के कारोबारी सत्रों में उनका रुख बदलता सा दिख रहा है।

इस बाबत,  प्रोविजनल आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को करीब 3,600 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे। देखने से यह पिछले 10 कारोबारी दिनों में यह छठा मौका था, जब उन्होंने शुद्ध खरीदारी की। विदेशी निवेशकों की वापसी को बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। उनकी खरीदारी से बड़े शेयरों और प्रमुख सूचकांकों को मजबूती मिल सकती है।

निवेशकों की नजर अब किन बातों पर?

आने वाले दिनों में बाजार की दिशा कई अहम संकेतों पर निर्भर करेगी। जैसे कंपनियों के तिमाही नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर की चाल और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां निवेशकों के फैसलों को प्रभावित कर सकती हैं। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत से जुड़ी खबरों पर भी बाजार की नजर रहेगी। यदि तेल की कीमतों में नरमी बनी रहती है और विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहती है, तो घरेलू बाजार को आगे भी समर्थन मिल सकता है।

निवेश से पहले रखें ध्यान

गौरतलब है कि, बाजार में तेजी के दौरान निवेशकों को जल्दबाजी में शेयर खरीदने से बचना चाहिए। कंपनी के नतीजे, कारोबार की स्थिति और शेयर का मूल्यांकन समझना जरूरी है। इसके लिए, HDFC Sky जैसे निवेश प्लेटफॉर्म बाजार से जुड़े विकल्पों की जानकारी लेने और निवेश की योजना बनाने में मदद कर सकते हैं। निवेश से पहले उपलब्ध उत्पादों की शर्तें, शुल्क और जोखिम जरूर समझें। किसी भी शेयर में मुनाफे की गारंटी नहीं होती।

फिलहाल आज नवंबर के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत मजबूत रही। वहीं सुबह 10:30 बजे तक सेंसेक्स करीब 980 अंक और निफ्टी 266 अंक से ज्यादा ऊपर था। रिलायंस की तेजी, कच्चे तेल में नरमी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को मजबूती देता दिख रहा है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy