Nifty 50
- Adani Enterprises₹2,74687.00 (3.27%)
- HCL Technologies₹1,358.80-25.80 (-1.86%)
- Eicher Motors₹7,785186.00 (2.45%)
- Coal India₹390.95-6.55 (-1.65%)
- Axis Bank₹1,371.5029.10 (2.17%)
- HDFC Life Insurance ₹594.90-9.60 (-1.59%)
- Mahindra & Mahindra₹3,407.4068.40 (2.05%)
- Power Grid Corp₹258.60-3.60 (-1.37%)
- Asian Paints₹2,622.8049.90 (1.94%)
- Infosys₹1,129.40-15.70 (-1.37%)
- Reliance Industries₹1,367.6022.80 (1.70%)
- SBI Life Insurance ₹1,802.70-25.00 (-1.37%)
- SBI₹1,108.6518.15 (1.66%)
- Tata Motors PV₹259.30-3.10 (-1.18%)
- Max Healthcare₹1,024.1514.25 (1.41%)
- Trent₹3,168-35.70 (-1.11%)
- ICICI Bank₹1,60722.00 (1.39%)
- ONGC₹224.55-2.44 (-1.07%)
- Bajaj Finance₹1,125.1015.10 (1.36%)
- Tech Mahindra₹1,759.20-17.20 (-0.97%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
Dark.ai: आपकी AI चैट कोई नहीं पढ़ पाएगा? जानें दीपिंदर गोयल के प्लेटफॉर्म की खासियत
Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 22, 2026 01:19 PM IST

Open Free Demat Account
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर: पिछले कुछ महीनों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई पर हमारी निर्भरता बढ़ती ही जा रही है। जैसे-जैसे एआई डेवलप कर रहा है वैसे-वैसे हम उसके आदि हो रहे हैं। लेकिन एआई के इस्तेमाल में सबसे बड़ा जोखिम है और डाटा प्राइवेसी इस समय पूरी दुनिया के लिए चुनौती है। लोगों की इसी चिंता को दूर करने के लिए जोमैटो और ब्लिंकिट की पेरेंट कंपनी इटरनल एक नया और बेहद सुरक्षित AI असिस्टेंट ला रही है, जिसका नाम है Dark.ai। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने बताया है कि इस साल के अंत तक इसे पूरी दुनिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।
क्या है Dark.ai और यह कैसे अलग है?
आजकल हम जो भी AI प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते हैं, उसका डाटा उन कंपनियों के सर्वर पर सेव होता है। लेकिन Dark.ai की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राइवेसी होगी। इसमें एंड टू एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा होगी। आसान शब्दों में कहें तो आप इस एआई से जो भी बात करेंगे या जो भी डेटा शेयर करेंगे उसे आपके और एआई के अलावा कोई तीसरा इंसान नहीं पढ़ सकेगा। यहां तक कि खुद इसे बनाने वाली कंपनी इटरनल भी आपकी चैट नहीं देख पाएगी।
ये भी पढ़ें: eMudhra में सुरक्षा की बड़ी चूक, Google और Apple ने की कार्रवाई; शेयर धड़ाम
दीपिंदर गोयल के मुताबिक इसे खास तौर पर उन पावर यूजर्स के लिए बनाया जा रहा है जो सेंसिटिव और सीक्रेट इंफॉर्मेशन एक्सचेंज करते हैं। दीपिंदर गोयल का कहना है कि अगर लोगों को यह चिंता रहे कि उनकी बातचीत कोई दूसरा पढ़ सकता है, तो वो एआई से अपनी समस्या साझा करने से बचेंगे। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Dark.AI को डेवलप किया जा रहा है ताकि लोग बेझिझक इसका इस्तेमाल कर सकें।
इस एआई में एक खास मेमोरी सिस्टम भी होगा। इसका मतलब है कि यह यूजर्स की पुरानी बातों को याद रखेगा ताकि हर बार उन्हें नई शुरुआत ना करनी पड़े। हालांकि ये मेमोरी भी पूरी तरह से लॉक होगी और इसका कंट्रोल सिर्फ और सिर्फ यूजर्स के हाथ में होगा। कंपनी का दावा है कि उसका ये एआई मॉडल रिस्पांस और क्वालिटी के मामले में बाकी एआई मॉडल से बेहतर होगा। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस दावे को साबित करने वाले टेस्ट या बेंचमार्क जारी नहीं किए हैं।
इटरनल का Dark.AI डाटा सीक्रेसी पर फोकस कर रहा है। अगर कंपनी के सुरक्षा संबंधी दावे तकनीकी रूप से सही साबित होते हैं तो निश्चित ही ये उन कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित होगा जो एआई के साथ सेंसिटिव इंफॉर्मेशन साझा करते हैं। ये टूल उन लोगों के लिए भी काम का होगा जो डाटा लीक होने के डर से सीक्रेट जानकारी एआई के साथ इस्तेमाल करने से परहेज करते हैं।
हालांकि इटरनल का ये प्लेटफॉर्म अभी लॉन्च नहीं हुआ है और ना ही इसकी कीमत, कमाई या टेस्टिंग के रिजल्ट जारी किए गए हैं। निवेशक इसे फिलहाल इटरनल के नए बिजनेस इनिशिएटिव के तौर पर देख सकते हैं।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

