logo

दूसरी तिमाही में Dish TV को बड़ा झटका, घाटा बढ़कर ₹295.74 करोड़ पर पहुंचा

Authored By PTI | Updated at: Nov 13, 2026 03:07 PM IST

दूसरी तिमाही में Dish TV को बड़ा झटका, घाटा बढ़कर ₹295.74 करोड़ पर पहुंचा

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली: डिश टीवी इंडिया का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 295.74 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी को 132.65 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से राजस्व लगभग स्थिर रहकर 292 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 291 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 36.74 प्रतिशत बढ़कर 590.67 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी तिमाही में डिश टीवी का सदस्यता राजस्व 22.76 प्रतिशत घटकर 179.5 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने कहा कि हालांकि तिमाही के दौरान उसके ग्राहकों की संख्या में 2.10 लाख की वृद्धि हुई। जून 2026 के अंत में डिश टीवी के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 73.46 लाख थी, जो बढ़कर 75.56 लाख हो गई।

विपणन एवं प्रचार शुल्क 8.9 प्रतिशत घटकर 30.2 करोड़ रुपये रहा। विज्ञापन से आय 4.8 प्रतिशत बढ़कर 4.6 करोड़ रुपये हो गई।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कुल आय 10.57 प्रतिशत घटकर 566.39 करोड़ रुपये रही।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोज डोभाल ने कहा, ‘‘….तिमाही के दौरान हमने ग्राहकों की भागीदारी और सदस्यता नवीनीकरण के रुझान को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया। साथ ही, प्रचार पर होने वाले खर्च को अधिक अनुशासित तरीके से किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके साथ ही, हमने अपने स्मार्ट टीवी कारोबार की वृद्धि और लीनियर टीवी स्ट्रीमिंग की शुरुआत से इस खंड का विस्तार जारी रखा।’’

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy