logo

Gold Rate Today, November 20, 2026: सोने की कीमतों में गिरावट, 24 कैरेट ₹1,30,680 और 22 कैरेट ₹1,19,790 पर पहुंचा

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 20, 2026 10:29 AM IST

Gold Rate Today, November 20, 2026: सोने की कीमतों में गिरावट, 24 कैरेट ₹1,30,680 और 22 कैरेट ₹1,19,790 पर पहुंचा

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 20 नवंबर: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला आज शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को भी जारी रहा। घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। गौरतलब है कि, पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार कमी आ रही है। ऐसे में जो लोग शादी या दूसरे कामों के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनकी नजर अब बाजार के अगले रुख पर है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे संकेत भी फिलहाल सोने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और वहां सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ने से सोने पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता भी निवेशकों को सतर्क कर रही है। दरअसल, सोना आमतौर पर ऐसे समय में दबाव महसूस करता है, जब डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत होते हैं।

Goodreturns और MCX पर सोने का ताजा भाव

Goodreturns के शहरवार रेट के मुताबिक आज, 20 नवंबर को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹13,068 प्रति ग्राम यानी ₹1,30,680 प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट सोना ₹11,979 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹9,801 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया। वहीं, MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट ₹1,27,548 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें पिछले बंद भाव के मुकाबले 1.75% की गिरावट दर्ज की गई।

अगर MCX के स्पॉट गोल्ड रेट की बात करें तो 995 शुद्धता वाले सोने का भाव ₹1,29,380 प्रति 10 ग्राम रहा। यह पिछले बंद भाव से ₹1,541 यानी 1.18% नीचे था। यहां ध्यान देने वाली एक बात है कि Goodreturns के खुदरा भाव, MCX फ्यूचर और स्पॉट रेट अलग-अलग बाजार और गणना के आधार पर होते हैं। इसलिए इनकी सीधी तुलना नहीं करनी चाहिए। स्पॉट रेट में इंपोर्ट ड्यूटी शामिल है, लेकिन 3% GST शामिल नहीं है।

20 नवंबर को 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

जान लें कि, शुद्धता के हिसाब से सोने की कीमत में अंतर होता है। 24 कैरेट सोना सबसे अधिक शुद्ध माना जाता है, जबकि आभूषण बनाने में आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। 18 कैरेट सोने में दूसरी धातुओं की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसका भाव भी कम रहता है।

सोने की शुद्धता प्रति ग्राम भाव प्रति 10 ग्राम भाव
24 कैरेट ₹13,068 ₹1,30,680
22 कैरेट ₹11,979 ₹1,19,790
18 कैरेट ₹9,801 ₹98,010

हालांकि, ये सांकेतिक खुदरा दरें हैं। इनमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स भी देना पड़ सकता है। अंतिम कीमत शहर, ज्वेलर और आभूषण के डिजाइन के हिसाब से अलग हो सकती है।

ये भी पढ़ें – Anthropic IPO: भारत में कैसे खरीदें कंपनी के शेयर? समझें HDFC Sky से US मार्केट में निवेश का आसान और सही तरीका

बड़े शहरों में सोने की कीमत

आज देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में बहुत बड़ा अंतर नहीं है, हालांकि कुछ जगहों पर मामूली बदलाव देखने को मिला। जहां, दिल्ली में तीनों कैरेट के भाव अन्य कई शहरों के मुकाबले थोड़े अधिक रहे। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में रेट लगभग समान दर्ज किए गए।

शहर 24 कैरेट (₹/ग्राम) 22 कैरेट (₹/ग्राम) 18 कैरेट (₹/ग्राम)
चेन्नई 13,068 11,979 9,804
मुंबई 13,068 11,979 9,801
दिल्ली 13,083 11,994 9,816
कोलकाता 13,068 11,979 9,801
बेंगलुरु 13,068 11,979 9,801
हैदराबाद 13,068 11,979 9,801
केरल 13,068 11,979 9,801
पुणे 13,068 11,979 9,801
वडोदरा 13,073 11,984 9,806
अहमदाबाद 13,073 11,984 9,806

10 दिनों में लगातार फिसला सोने का भाव

गौरतलब है कि, जारी नवंबर के दूसरे सप्ताह से सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। जहां 10 नवंबर को 24 कैरेट सोना ₹14,198 प्रति ग्राम पर था, जो 20 नवंबर को घटकर ₹13,068 प्रति ग्राम रह गया। यानी इस अवधि में प्रति ग्राम ₹1,130 की कमी आई है। 22 कैरेट सोने का भाव भी इसी दौरान ₹13,015 से गिरकर ₹11,979 प्रति ग्राम पर आ गया।

देखने से बीते 10 दिनों में सबसे बड़ी गिरावट 19 नवंबर से पहले के कुछ सत्रों में देखने को मिली। 18 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव ₹278 प्रति ग्राम और 19 नवंबर को ₹257 प्रति ग्राम नीचे आया था। वहीं, 20 नवंबर को भी इसमें मामूली ₹1 प्रति ग्राम की कमी दर्ज की गई।

तारीख 24 कैरेट (₹/ग्राम) 22 कैरेट (₹/ग्राम)
20 नवंबर 13,068 11,979
19 नवंबर 13,069 11,980
18 नवंबर 13,326 12,215
17 नवंबर 13,604 12,470
16 नवंबर 13,680 12,540
15 नवंबर 13,762 12,615
14 नवंबर 13,762 12,615
13 नवंबर 13,735 12,590
12 नवंबर 13,980 12,815
11 नवंबर 14,198 13,015

नवंबर में अब तक करीब 5.90% सस्ता हुआ सोना

अब जारी महीने के ऊंचे स्तर से तुलना करें तो सोने की कीमत में अच्छी-खासी गिरावट आ चुकी है। नवंबर में 24 कैरेट सोने का सबसे ऊंचा भाव 5 तारीख को ₹14,602 प्रति ग्राम दर्ज किया गया था। आज 20 नवंबर को यह घटकर ₹13,068 प्रति ग्राम रह गया। इस तरह महीने के उच्च स्तर से कीमत करीब 5.90% नीचे आ चुकी है।

इसी तरह से 22 कैरेट सोने का भाव भी 5 नवंबर को ₹13,385 प्रति ग्राम के ऊंचे स्तर पर था। अब यह ₹11,979 प्रति ग्राम पर आ गया है। महीने का मौजूदा निचला स्तर भी 20 नवंबर को ही दर्ज हुआ है। इसका मतलब है कि नवंबर में अब तक सोने की कीमतों में तेजी के बजाय गिरावट का दबाव ज्यादा रहा है।

कैरेट नवंबर का उच्चतम भाव 20 नवंबर का भाव महीने में बदलाव
24 कैरेट ₹14,602/ग्राम ₹13,068/ग्राम -5.90%
22 कैरेट ₹13,385/ग्राम ₹11,979/ग्राम -5.90%

डॉलर और बॉन्ड यील्ड से सोने पर दबाव

जानकारी दें कि, इस समय सोने की कीमतों पर अमेरिकी बाजार के संकेतों का असर दिखाई दे रहा है। दरअसल, डॉलर मजबूत होने पर दूसरी मुद्राओं में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग प्रभावित हो सकती है। दूसरी ओर, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ने से निवेशकों के लिए बॉन्ड जैसे विकल्प आकर्षक हो जाते हैं।

पता हो कि, सोना खुद कोई ब्याज नहीं देता। इसलिए जब बॉन्ड यील्ड बढ़ती है, तो कुछ निवेशक सोने से पैसा निकालकर ब्याज देने वाले निवेश विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं। फेडरल रिजर्व की अगली नीतिगत दिशा को लेकर बनी अनिश्चितता भी बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा रही है।

क्या अभी सोना खरीदना होगा सही?

फिलहाल सोने की कीमतों में आई गिरावट से खरीदारों को राहत जरूर मिल सकती है, लेकिन केवल भाव कम होने के आधार पर खरीदारी का फैसला करना ठीक नहीं होगा। अब जिन लोगों को शादी या किसी जरूरी काम के लिए सोना खरीदना है, वे अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदारी कर सकते हैं। वहीं, निवेश के नजरिए से सोना खरीदने वालों को बाजार की दिशा, डॉलर की चाल और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर ध्यान देना चाहिए।

यहां बता दें कि, शेयर बाजार और दूसरी निवेश सुविधाओं के साथ सोने से जुड़े निवेश विकल्पों को समझने के लिए HDFC Sky जैसे प्लेटफॉर्म भी उपयोगी हो सकते हैं। निवेश करने से पहले उपलब्ध विकल्पों, उनकी लागत और जोखिम को समझना जरूरी है। वहीं, सोने में निवेश का फैसला अपने वित्तीय लक्ष्य और निवेश की अवधि को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए।

फिलहाल आज कारोबार के आखिरी दिन यानी शुक्रवार 20 नवंबर को घरेलू खुदरा बाजार और MCX दोनों पर सोने की कीमतें दबाव में हैं। ऐसे में, आने वाले दिनों में डॉलर की चाल, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर संकेत और वैश्विक आर्थिक हालात तय करेंगे कि सोने में गिरावट आगे जारी रहती है या कीमतों को फिर से सहारा मिलता है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy