logo

Gold Rate Today, November 3, 2026: नवंबर में सोने की कीमतों ने पकड़ी हल्की रफ्तार! 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के नए रेट जारी

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 3, 2026 09:55 AM IST

Gold Rate Today, November 3, 2026: नवंबर में सोने की कीमतों ने पकड़ी हल्की रफ्तार! 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के नए रेट जारी

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 03 नवंबर:  सोने की कीमतों में आज हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले कारोबारी सत्र में आई गिरावट के बाद आज घरेलू बाजार में गोल्ड के भाव में मामूली सुधार दिख रहा है। हालांकि, यह तेजी फिलहाल सीमित है। ऐसे में सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए आज के नए भाव के साथ पिछले कुछ दिनों का रुझान समझना भी जरूरी है।

MCX पर सोना 36 रुपये महंगा

आज मंगलवार को बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.03% बढ़कर 1,40,222 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यह पिछले कारोबारी दिन यह 1,40,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इसमें 36 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।

देखा जाए तो, वायदा बाजार में आई यह तेजी काफी छोटी है, इसलिए इसे कीमतों में बड़ी वापसी के तौर पर देखना जल्दबाजी होगी। फिलहाल सोने का भाव 1.40 लाख रुपये के स्तर से ऊपर बना हुआ है और निवेशकों की नजर आगे के कारोबारी संकेतों पर रहेगी।

बुलियंस और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज क्या है भाव?

वहीं, आज बुलियंस के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसके साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 3,966.90 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। घरेलू वायदा भाव, बुलियन रेट और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अंतर हो सकता है, क्योंकि इनके भाव अलग-अलग बाजारों और कारोबार के आधार पर तय होते हैं।

आज Goodreturns.in के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को घरेलू बाजार में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी एक रुपये प्रति ग्राम की मामूली बढ़त दर्ज की गई। इससे खुदरा बाजार में सोने के भाव में हल्का सुधार दिखाई दिया है।

आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

घरेलू बाजार में आज मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 13,938 रुपये प्रति ग्राम हो गई। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 12,776 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,454 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई।

सोने की शुद्धता प्रति ग्राम भाव 10 ग्राम का भाव
24 कैरेट ₹13,938 ₹1,39,380
22 कैरेट ₹12,776 ₹1,27,760
18 कैरेट ₹10,454 ₹1,04,540

इन दरों में पिछले दिन के मुकाबले प्रति ग्राम सिर्फ एक रुपये की बढ़त हुई है।10 ग्राम के हिसाब से देखें तो तीनों श्रेणियों में 10 रुपये का इजाफा हुआ है। ध्यान रखें कि आभूषण खरीदते समय इन दरों के अलावा मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स भी जुड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- टीवीएस मोटर की अक्टूबर में कुल बिक्री 29 प्रतिशत बढ़ी

बड़े शहरों में आज सोने की कीमत

देखने से, देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव लगभग एक जैसे बने हुए हैं। हालांकि, दिल्ली में तीनों कैरेट श्रेणियों के दाम अन्य प्रमुख शहरों के मुकाबले थोड़े अधिक हैं। चेन्नई में 18 कैरेट सोने का भाव भी मुंबई और कोलकाता से थोड़ा ऊपर दर्ज किया गया है।

शहर 24 कैरेट (1 ग्राम) 22 कैरेट (1 ग्राम) 18 कैरेट (1 ग्राम)
चेन्नई ₹13,938 ₹12,776 ₹10,456
मुंबई ₹13,938 ₹12,776 ₹10,454
दिल्ली ₹13,953 ₹12,791 ₹10,469
कोलकाता ₹13,938 ₹12,776 ₹10,454

शहरों के बीच कीमतों का अंतर स्थानीय कर, परिवहन और दूसरे खर्चों के कारण हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ज्वेलर से अंतिम रेट की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।

बीते  10 दिनों में कैसे बदले सोने के भाव?

अब अगर बीते 10 दिनों के आंकड़ों पर एक सरसरी नजर डालें तो सोने की कीमतों में पहले तेजी और फिर तेज गिरावट देखने को मिली। जहां 24 कैरेट सोना 25 अक्टूबर को 14,258 रुपये प्रति ग्राम था। वहीं, 28 और 29 अक्टूबर को यह बढ़कर 14,395 रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद लगातार गिरावट का दौर शुरू हुआ।

31 अक्टूबर को इसी 24 कैरेट सोने का भाव 338 रुपये घटकर 13,888 रुपये प्रति ग्राम रह गया था। 1 नवंबर को इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। अब 3 नवंबर को कीमत एक रुपये बढ़कर 13,938 रुपये प्रति ग्राम हो गई है।

तारीख 24 कैरेट (1 ग्राम) 22 कैरेट (1 ग्राम)
3 नवंबर ₹13,938 ₹12,776
2 नवंबर ₹13,937 ₹12,775
1 नवंबर ₹13,888 ₹12,730
31 अक्टूबर ₹13,888 ₹12,730
30 अक्टूबर ₹14,226 ₹13,040
29 अक्टूबर ₹14,395 ₹13,195
28 अक्टूबर ₹14,395 ₹13,195
27 अक्टूबर ₹14,329 ₹13,135
26 अक्टूबर ₹14,275 ₹13,085
25 अक्टूबर ₹14,258 ₹13,070

यह रुझान साफ़ बताता है कि हालिया तेजी के बावजूद सोने की कीमतें अक्टूबर के आखिरी सप्ताह के ऊंचे स्तर से नीचे हैं। ऐसे में बाजार में अभी मजबूत तेजी की पुष्टि नहीं हुई है।

अक्टूबर में 6.94% सस्ता हुआ सोना

गौरतलब है कि, बीते अक्टूबर के पूरे महीने का प्रदर्शन देखें तो सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई। 1 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 14,924 रुपये प्रति ग्राम था, जो 31 अक्टूबर तक घटकर 13,888 रुपये रह गया। इस दौरान कीमत में करीब 6.94% की कमी आई।

इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 13,680 रुपये प्रति ग्राम से घटकर 12,730 रुपये पर आ गया। अक्टूबर में 24 कैरेट सोने का सबसे ऊंचा भाव 10 अक्टूबर को 15,142 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया था। वहीं, महीने का निचला स्तर यानी 31 अक्टूबर को 13,888 रुपये रहा।

कीमत का विवरण 24 कैरेट 22 कैरेट
1 अक्टूबर का भाव ₹14,924 ₹13,680
अक्टूबर का उच्चतम भाव ₹15,142 ₹13,880
अक्टूबर का न्यूनतम भाव ₹13,888 ₹12,730
31 अक्टूबर का भाव ₹13,888 ₹12,730
मासिक बदलाव -6.94% -6.94%

बीते महीने के दौरान आई इस गिरावट से यह भी साफ है कि अक्टूबर में सोने पर दबाव बना रहा। नवंबर की शुरुआत में आई मामूली बढ़त अभी इस गिरावट की भरपाई नहीं करती दिक् रही ।

निवेश और खरीदारी से पहले क्या देखें?

गौरतलब है कि, सोने में निवेश करने वाले लोगों के लिए केवल एक दिन की तेजी या गिरावट के आधार पर फैसला लेना सही नहीं होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत, डॉलर की चाल, ब्याज दरों की उम्मीद और वैश्विक आर्थिक घटनाएं सोने के भाव को प्रभावित कर सकती हैं। इसके अलावा घरेलू मांग और रुपये की स्थिति भी कीमतों में बदलाव ला सकती है।

इस बाबत, HDFC Sky जैसे निवेश प्लेटफॉर्म बाजार की जानकारी और निवेश से जुड़े विकल्पों को समझने में मददगार हो सकते हैं। निवेशक इनके जरिए बाजार की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं और अपने फैसलों के लिए जरूरी जानकारी जुटा सकते हैं। हालांकि, सोने से जुड़े किसी भी प्रकार के निवेश का चुनाव अपनी जरूरत, निवेश अवधि और जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

फिलहाल 3 नवंबर की तस्वीर देखें तो, सोने की कीमतों में मामूली तेजी जरूर आई है, लेकिन अक्टूबर में दर्ज बड़ी गिरावट के बाद बाजार में अभी सतर्कता बनी हुई है। खरीदारों को अपने शहर का ताजा भाव, मेकिंग चार्ज और टैक्स जोड़कर अंतिम कीमत की जानकारी भी लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy