logo

Hindustan Copper का Q2 मुनाफा 180% उछला, शेयर 6% से ज्यादा चढ़ा

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 12, 2026 12:45 PM IST

Hindustan Copper का Q2 मुनाफा 180% उछला, शेयर 6% से ज्यादा चढ़ा

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 12 नवंबर: वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के शानदार वित्तीय नतीजे घोषित करने के बाद गुरुवार को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के शेयरों में 6% से अधिक का उछाल दर्ज किया गया। बुधवार के 436.35 के पिछले बंद भाव की तुलना में गुरुवार को एनएसई पर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का शेयर 474 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 466.80 रुपये के स्तर तक कारोबार करता दिखा।

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 180% बढ़कर 520 करोड़ हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 186 करोड़ रुपये था। कंपनी के रेवेन्यू और EBITDA में भी मजबूत वृद्धि दर्ज हुई है और शेयर ने पिछले एक साल में 34% का रिटर्न दिया है।

हिंदुस्तान कॉपर का रेवेन्यू फ्रॉम आपरेशंस सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 64% बढ़कर 1,175 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 718 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी पिछले साल की समान तिमाही के 39.3% से बढ़कर 59.8% हो गया है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार का असर कंपनी के नेट प्रॉफिट पर भी देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें: HEG की सब्सिडियरी TACC का ग्लोबल बैटरी कंपनी से करार, शेयर 4.23% उछला

हालांकि, लॉन्ग टर्म रिटर्न के बावजूद पिछले एक महीने में शेयर 3.32% गिरा है और 2026 में अब तक इसमें 13.07% की गिरावट दर्ज हुई है। मजबूत तिमाही नतीजों और इंडस्ट्री की लॉन्ग टर्म बिजनेस ग्रोथ की संभावनाओं के बावजूद ग्लोबल कॉपर प्राइस में उतार चढ़ाव की वजह से कंपनी की फ्यूचर प्रॉफिटेबिलिटी के लिए रिस्क बना हुआ है। इसलिए निवेशकों के लिए सिर्फ तिमाही मुनाफे की वृद्धि देखना काफी नहीं है। कॉपर प्राइस, कंपनी की अर्निंग ग्रोथ और और एक्सपेंशन प्रोजेक्ट्स पर भी नजर रखना जरूरी है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy