logo

HEG की सब्सिडियरी TACC का ग्लोबल बैटरी कंपनी से करार, शेयर 4.23% उछला

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 12, 2026 11:36 AM IST

HEG की सब्सिडियरी TACC का ग्लोबल बैटरी कंपनी से करार, शेयर 4.23% उछला

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 12 नवंबर: एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की कंपनी हेग एडवांस्ड मैटेरियल्स लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडरी कंपनी टीएसीसी लिमिटेड द्वारा ग्लोबल लिथियम आयन सेल प्रोडक्शन कंपनी के साथ बैटरी मैटेरियल सप्लाई को लेकर एमओयू साइन होने के बाद निवेशकों का उत्साह बढ़ गया। गुरुवार के कारोबारी सत्र में शेयर 4.23% उछलकर 301.50 रुपये के इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंच गया।

12 नवंबर 2026 को स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक इस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत टीएसीसी लिमिटेड ने एक ग्लोबल लिथियम आयन सेल मैन्युफैक्चरर के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (EV) एप्लीकेशन के लिए 40,000 टन तक सिंथेटिक ग्रेफाइट बेस्ड एनोड एक्टिव मैटेरियल की लॉन्ग टर्म सप्लाई के लिए एक नॉन बाइंडिंग एमओयू साइन किया है।

यह पार्टनरशिप सिर्फ कच्चे माल की सप्लाई तक सीमित नहीं है। इसमें नेक्स्ट जेनरेशन के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की जरूरतों के अनुरूप फास्ट चार्जिंग और हाई एनर्जी डेंसिटी देने वाले एडवांस्ड एनोड फॉर्मूलेशन डेवलप करने के लिए ज्वाइंट रिसर्च और कस्टम मैटेरियल डेवलपमेंट प्रोविजन भी शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को एचईजी एडवांस्ड मैटेरियल का शेयर 301.50 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचा। यह पिछले बंद भाव 289.25 रुपये से 4.23% अधिक था। हालांकि कारोबार के दौरान शेयर 295.30 रुपये पर खुला और 295.05 रुपये का निचला स्तर छुआ।

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today, November 12, 2026: धनतेरस के बाद सोने की चमक पड़ी फीकी! जानें 22K-24K के भाव

कुल मिलाकर टीएसीसी लिमिटेड का ये एमओयू एचईजी एडवांस्ड मैटेरियल्स के बैटरी मैटेरियल्स बिजनेस के लिए एक संभावित अवसर है। 40,000 टन तक एनोड एक्टिव मैटेरियल की सप्लाई और रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी को ग्लोबल  लिथियम आयन बैटरी सप्लाई चेन से जोड़ सकते हैं।

हालांकि निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि एमओयू अभी नॉन बाइंडिंग है। रियल बिजनेस इंपेक्ट का असर इस बात पर निर्भर करेगा कि दोनों कंपनियां फाइनल सप्लाई डील को कब और किन शर्तों पर पूरा करती हैं।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy