logo

Blackstone करेगा IIFL Finance में ₹5,000 करोड़ का निवेश, ₹6,414 करोड़ का इक्विटी फंडरेज मंजूर

Authored By HDFC SKY | Updated at: Nov 11, 2026 10:58 AM IST

Blackstone करेगा IIFL Finance में ₹5,000 करोड़ का निवेश, ₹6,414 करोड़ का इक्विटी फंडरेज मंजूर

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 11 नवंबर: नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड के बोर्ड ने मंगलवार को प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए 6,414 करोड़ रुपये के इक्विटी फंडरेज प्लान को मंजूरी दे दी है। इस फंडरेज के तहत ग्लोबल अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट की दिग्गज कंपनी ब्लैकस्टोन लगभग 16% हिस्सेदारी के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह लिस्टिड इंडियन एनबीएफसी स्पेस में अब तक के सबसे बड़े प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टमेंट में से एक है।

आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड द्वारा पूंजी जुटाने की योजना के तहत ये फंड फ्रेश इक्विटी इश्यू के माध्यम से जुटाया जाएगा। डील के मुताबिक 5,000 करोड़ रुपये का निवेश कर IIFL फाइनेंस में लगभग 16% हिस्सेदारी हासिल करेगा। वहीं, कंपनी के प्रमोटर्स निर्मल जैन और आर. वेंकटरमन प्रेफरेंशियल वारंट्स के जरिए 1,264 करोड़ रुपये की पूंजी डालेंगे। इसके अलावा एंकरेज कैपिटल 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस तरह पूरी रकम नई इक्विटी के जरिए कंपनी में आएगी। यानी यह प्राइमरी कैपिटल इन्फ्यूजन है और इससे कंपनी को सीधे नई पूंजी मिलेगी।

इस पूंजी निवेश से आईआईएफएल फाइनेंस की फाइनेंशियल पोजीशन मजबूत होगी। कंपनी के मुताबिक सितंबर 2026 के बेस पर उसका कैपिटल एडिक्यूसी रेशियो करीब 17% से बढ़कर प्रोफार्मा आधार पर लगभग 30% हो सकता है। मजबूत कैपिटल स्टेबिलिटी से कंपनी को अपने लेंडिंग बिजनेस एक्सपेंशन करने और टेक्नोलॉजी में निवेश बढ़ाने के साथ-साथ बैंकों के साथ को लैंडिंग पार्टनरशिप को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Silver Rate Today, November 11, 2026: भाई दूज पर कितनी सस्ती हुई चांदी? 1 किलो के भाव में आई नरमी, जानें 10 ग्राम की कीमत

कंपनी का खास फोकस सिक्योर्ड लेंडिंग बिजनेस पर है। इसमें गोल्ड फाइनेंस, होम लोन और MSME लोन शामिल हैं। आईआईएफएल फाइनेंस को उम्मीद है कि ब्लैकस्टोन के ग्लोबल नेटवर्क और ऑपरेशनल एक्सपीरियंस से उसके बिजनेस को फायदा होगा। कंपनी टेक्नोलॉजी, डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से अपने सिक्योर्ड लेंडिंग बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहती है। कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर निर्मल जैन के मुताबिक इस इन्वेस्टमेंट से बैलेंस शीट मजबूत होगी और कंपनी को अपना बिजनेस एक्सपेंड करने के लिए ज्यादा पूंजी मिलेगी।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy