Nifty 50
- TCS₹2,456.4080.20 (3.38%)
- Tata Steel₹162.90-15.10 (-8.48%)
- Shriram Finance₹99422.00 (2.26%)
- Axis Bank₹1,395.10-50.90 (-3.52%)
- Tech Mahindra₹1,784.5038.30 (2.19%)
- HDFC Bank₹820.35-25.65 (-3.03%)
- HCL Technologies₹1,36520.60 (1.53%)
- Hindalco Industries₹902.15-27.35 (-2.94%)
- Titan Company₹4,67050.00 (1.08%)
- ICICI Bank₹1,593.50-46.50 (-2.84%)
- Apollo Hospitals₹9,27878.00 (0.85%)
- Kotak Mahindra Bank₹502.50-13.30 (-2.58%)
- Infosys₹1,1079.00 (0.82%)
- SBI₹1,135.70-29.40 (-2.52%)
- Maruti Suzuki₹14,124113.00 (0.81%)
- JSW Steel₹1,304.70-32.30 (-2.42%)
- ITC₹301.102.00 (0.67%)
- Jio Financial ₹219.81-5.16 (-2.29%)
- Eicher Motors₹8,16754.00 (0.67%)
- UltraTech Cement₹12,651-288.00 (-2.23%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
IIFL Finance Stake Deal: 15% हिस्सेदारी के लिए रेस में ब्लैकस्टोन और एडवेंट, 500–600 मिलियन में हो सकती है डील
Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 9, 2026 03:23 PM IST

Open Free Demat Account
मुंबई, 09 नवंबर: भारत की लीडिंग नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड में स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप खरीदने के लिए ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन बातचीत के अंतिम दौर में है। एडवेंट इंटरनेशनल भी इस रेस में शामिल है। यह डील लगभग 500 से 600 मिलियन डॉलर (करीब 4,200 से 5,000 करोड़ रुपये) के होने का अनुमान है।
जानकारी के मुताबिक ब्लैकस्टोन फिलहाल बातचीत में आगे चल रही है। हालांकि कंपनी के मुताबिक दोनों निवेशकों से बातचीत जारी है और आखिरी फैसला वैल्यूएशन और डील की शर्तों पर निर्भर करेगा। सितंबर से इस बात को लेकर बातचीत जारी है लेकिन कुछ हफ्तों से इसमें तेजी आई है, जो अब अंतिम चरण में पहुंचने की बात कही जा रही है। आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड का बोर्ड 10 नवंबर को प्रपोज्ड इक्विटी फंड रेज पर विचार करने के लिए मीटिंग करेगा।
प्रपोज्ड इन्वेस्टमेंट से आईआईएफएल फाइनेंस की कैपिटल पोजीशन मजबूत होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक फंड इन्फ्यूजन के बाद कंपनी का कैपिटल एडेक्वेसी रेशियो करीब 30% और टीयर- 1 कैपिटल रेशियो लगभग 25% तक पहुंच सकता है। इससे कंपनी को रिटेल लेंडिंग बिजनेस एक्सपेंशन में मदद मिलेगी। मजबूत कैपिटल पोजीशन से कंपनी की क्रेडिट रेटिंग में सुधार की संभावना भी बन सकती है। फिलहाल आईआईएफएल फाइनेंस की रेटिंग AA है।
रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के प्रमोटर निर्मल जैन और आर. वेंकटरमण भी करीब 100 मिलियन डॉलर निवेश कर सकते हैं। प्रमोटरों का निवेश भी इसी फंडरेज का हिस्सा होगा। प्रस्तावित सौदे में नए निवेशक को बोर्ड सीट मिलने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल वैल्यूएशन और अन्य शर्तों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी तरह से प्राइमरी कैपिटल इन्फ्यूजन हो सकता है। यानी इस सौदे में मौजूदा शेयरों की सेकेंडरी बिक्री शामिल नहीं होगी।
इसका मतलब है कि फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग की आईआईएफएल फाइनेंस में मौजूद 13.64% हिस्सेदारी इस प्रस्तावित फंडरेज के तहत नहीं बेची जाएगी। गौरतलब है कि ब्लैकस्टोन ने पिछले साल फेडरल बैंक में 9.99% हिस्सेदारी खरीदी थी। अगर आईआईएफएल फाइनेंस के साथ ये डील पूरी होती है तो भारतीय नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी क्षेत्र में उसका यह एक बड़ा निवेश होगा। दूसरी ओर एडवेंट इंटरनेशनल की यस बैंक में करीब 8.5% हिस्सेदारी है। इसके अलावा, वो स्वतंत्र माइक्रोफिन में भी लीडिंग इन्वेस्टर है।
आईआईएलएल फाइनेंस की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड एसेट अंडर मेंटेनेंस सालाना आधार पर 38% बढ़कर 1.24 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी का नेट रेवेन्यू 2,340 करोड़ रुपये रहा जबकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 93% बढ़कर 805 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यही नहीं, कंपनी की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है।
ये भी पढ़ें: Dabur Regulatory Action: USFDA वॉर्निंग लेटर के खुलासे में देरी पर SEBI की कार्रवाई; डाबर के शेयरों में 2% की गिरावट
सितंबर 2026 में इसका ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट रेशियो घटकर 1.5% रहा गया, जबकि एक साल पहले यह 2.1% था। आईआईएलएल फाइनेंस अपने लोन पोर्टफोलियो में सिक्योर्ड लोन की हिस्सेदारी बढ़ा रही है। कंपनी के कुल AUM का करीब 90% हिस्सा अब सिक्योर्ड लोन से आता है। इसके प्रमुख कारोबार में गोल्ड लोन, होम लोन और माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज को दिए जाने वाले लोन शामिल हैं।
कुल मिलाकर आईआईएलएल फाइनेंस में ब्लैकस्टोन या एडवेंट का संभावित निवेश कंपनी के लिए बड़ी पूंजी जुटाने का अवसर है। प्रस्तावित 500-600 मिलियन डॉलर के फंडरेज से कंपनी की कैपिटल पोजीशन मजबूत हो सकती है और रिटेल लेंडिंग बिजनेस एक्सपेंशन को सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि अभी निवेशक के लेकर आखिरी फैसला वैल्यूएशन और डील की टर्म्स एंड कंडीशन फाइनल नहीं हुई है। 10 नवंबर की बोर्ड मीटिंग में इस बाबत फैसला होने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

