logo

Jio IPO का जलवा बरकरार! 22 अक्टूबर दोपहर तक QIB कैटेगरी में सबसे ज्यादा बोली

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 22, 2026 01:54 PM IST

Jio IPO का जलवा बरकरार! 22 अक्टूबर दोपहर तक QIB कैटेगरी में सबसे ज्यादा बोली

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 22  अक्टूबर:  Jio Platforms के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां बीते बुधवार, 21 अक्टूबर को खुला यह IPO शुरुआती 100 मिनट के भीतर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। यह रफ्तार इस इश्यू को भारत के सबसे तेजी से पूरी तरह सब्सक्राइब होने वाले बड़े IPO में शामिल करती है। वहीं, अब आज गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:24 बजे तक भी खबर लिखे जाने तक निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई थी। NSE के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, Qualified Institutional Buyers (QIB) के लिए रखा गया हिस्सा 9.60 गुना सब्सक्राइब हो चुका था।

हालांकि, शुरुआती तेजी के बावजूद सभी निवेशक वर्गों की मांग एक जैसी नहीं रही। संस्थागत निवेशकों के साथ अब रिटेल निवेशकों, कर्मचारियों और शेयरधारकों की बोलियों में भी बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। इस ख़ास IPO में आवेदन करने की अंतिम तारीख शुक्रवार, 23 अक्टूबर है। इसलिए अंतिम सब्सक्रिप्शन आंकड़े बदल सकते हैं।

आज दोपहर तक कितना सब्सक्रिप्शन?

NSE के आज 22 अक्टूबर को दोपहर 12:24 बजे तक के आंकड़ों में QIB कैटेगरी सबसे आगे रही। इस वर्ग के लिए 4.90 करोड़ से अधिक शेयर रखे गए थे, जबकि करीब 47.07 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आईं। यानी इस हिस्से को उपलब्ध शेयरों के मुकाबले 9.60 गुना मांग मिली।

इतना ही नहीं आज Non-Institutional Investors (NII) कैटेगरी भी मजबूत रही। इस वर्ग में 3.01 गुना आवेदन आए। रिटेल निवेशकों की कैटेगरी 1.14 गुना सब्सक्राइब हुई। वहीं, कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा 1.73 गुना और शेयरधारकों का हिस्सा 2.49 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Jio IPO का कैटेगरी के हिसाब से अब तक का विवरण 

निवेशक वर्ग आरक्षित शेयर बोली वाले शेयर सब्सक्रिप्शन
QIB 4.90 करोड़ 47.07 करोड़ 9.60 गुना
NII 3.64 करोड़ 10.98 करोड़ 3.01 गुना
रिटेल निवेशक 8.50 करोड़ 9.67 करोड़ 1.14 गुना
कर्मचारी 46.95 लाख 81.44 लाख 1.73 गुना
शेयरधारक 2.23 करोड़ 5.56 करोड़ 2.49 गुना

जानकारी दें कि, ये आंकड़े NSE पर उपलब्ध 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:24 बजे तक की स्थिति दिखाते हैं। हालांकि, कुल सब्सक्रिप्शन का अंतिम आंकड़ा कारोबारी दिन के अंत और IPO बंद होने के बाद बदल सकता है।

QIB निवेशकों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी

देखा जाए तो, Jio IPO में अब तक सबसे मजबूत मांग बड़े संस्थागत निवेशकों की ओर से आई है। QIB कैटेगरी में बैंकों, वित्तीय संस्थानों, बीमा कंपनियों, विदेशी संस्थागत निवेशकों और म्यूचुअल फंडों की बोलियां शामिल हैं।

वहीं, आज दोपहर 12:24 बजे खबर लिखे जाने तक तक घरेलू वित्तीय संस्थानों की ओर से करीब 25.92 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आईं। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगभग 17.09 करोड़ शेयरों की मांग की, जबकि म्यूचुअल फंडों की ओर से करीब 3.19 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां दर्ज की गईं।

ये भी पढ़ें: IPO News Today: 22 अक्टूबर को दो कंपनियों की लिस्टिंग, Jio IPO पर भी रहेगी नजर

इस तरह से, संस्थागत निवेशकों की यह मांग IPO के प्रति मजबूत रुचि दिखाती है। हालांकि, सिर्फ ज्यादा सब्सक्रिप्शन के आधार पर लिस्टिंग के दिन शेयर में तेजी की गारंटी नहीं दी जा सकती। लिस्टिंग का प्रदर्शन बाजार की स्थिति, कंपनी के मूल्यांकन और निवेशकों की मांग सहित कई बातों पर निर्भर करेगा।

रिटेल निवेशकों की भी बढ़ी मांग

जहां शुरुआती चरण में रिटेल निवेशकों की प्रतिक्रिया संस्थागत निवेशकों के मुकाबले धीमी रही थी। लेकिन आज 22 अक्टूबर को दोपहर 12:24 बजे तक रिटेल कैटेगरी 1.14 गुना सब्सक्राइब हो गई। इसका मतलब है कि इस वर्ग के लिए उपलब्ध शेयरों से ज्यादा शेयरों के लिए आवेदन आ चुके थे।

इस बाबत आंकड़ों को देखें तो, शेयरधारकों की कैटेगरी में 2.49 गुना और कर्मचारियों की कैटेगरी में 1.73 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज हुआ। जिससे यह साफ पता चलता है कि कंपनी से जुड़े निवेशक वर्गों में भी इश्यू को लेकर दिलचस्पी बनी हुई है।

हालांकि रिटेल निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे केवल IPO की लोकप्रियता देखकर आवेदन न करें। कंपनी का कारोबार, भविष्य की योजनाएं, वित्तीय प्रदर्शन और शेयर की कीमत के हिसाब से उसका मूल्यांकन समझना भी उतना ही जरूरी है।

IPO का ऊपरी प्राइस बैंड ₹1,119 है

जानकारी हो कि, Jio Platforms ने IPO के लिए ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसमें, ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 108 अरब डॉलर बताया गया है। ₹30,213 करोड़ का यह इश्यू भारत के बड़े IPO में शामिल है।

पता हो कि, Jio Platforms, Reliance Industries के डिजिटल और टेलीकॉम कारोबार से जुड़ी कंपनी है। इसके कारोबार में मोबाइल कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाओं की अहम भूमिका है। वहीं, कंपनी की आगे की योजनाओं में क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी तकनीकों से जुड़े अवसर भी शामिल हैं। फिलहाल कंपनी के पास 53.33 करोड़ ग्राहकों का बड़ा आधार है। ऐसे में निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि Jio इस बड़े ग्राहक नेटवर्क को किस तरह अधिक कमाई वाले डिजिटल और एंटरप्राइज कारोबार में बदल पाता है।

पुराने बड़े IPO से कैसे अलग है Jio?

गौरतलब है कि, Jio IPO की शुरुआती रफ्तार ने इसे दूसरे बड़े इश्यू से अलग पहचान दी है। इसके पहले Hyundai Motor India का ₹27,870 करोड़ का IPO वर्ष 2024 में पहले दिन के अंत तक केवल 18% सब्सक्राइब हुआ था। Jio का इश्यू इसके विपरीत खुलने के करीब 100 मिनट के भीतर ही पूरा सब्सक्राइब हो गया।

हालांकि, इसमें एक अहम अंतर IPO की बनावट का भी है। Hyundai Motor India और LG Electronics India के इश्यू में मौजूदा शेयरधारकों ने अपने शेयर बेचे थे। इसके विपरीत, Jio Platforms के IPO में नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसका अर्थ है कि इस प्रक्रिया से मिलने वाली रकम कंपनी के पास जाएगी, न कि मौजूदा शेयरधारकों को शेयर बेचने के बदले मिलेगी।

निवेश से पहले किन बातों पर दें ध्यान ?

दरअसल, IPO में भारी मांग निवेशकों का ध्यान जरूर खींचती है, लेकिन आवेदन करने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, कारोबार की संभावनाओं और मूल्यांकन का आकलन करना चाहिए। बड़े ग्राहक आधार के साथ कंपनी की कमाई, मुनाफे में बढ़ोतरी और नई तकनीकों में निवेश से मिलने वाला लाभ भी अहम रहेगा।

ऐसे में निवेशक HDFC Sky जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध निवेश संबंधी जानकारी और बाजार से जुड़ी सुविधाओं की मदद से IPO तथा शेयर बाजार को समझने की दिशा में कदम उठा सकते हैं। फिर भी किसी भी प्लेटफॉर्म या निवेश विकल्प से मुनाफे की गारंटी नहीं मिलती। इसलिए निवेश का फैसला अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय लक्ष्य के हिसाब से करना चाहिए।

इस तरह देखने से आज 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:24 बजे तक Jio IPO में संस्थागत निवेशकों की मांग सबसे मजबूत रही। QIB कैटेगरी 9.60 गुना, NII 3.01 गुना और रिटेल कैटेगरी 1.14 गुना सब्सक्राइब हुई। हालांकि आगामी शुक्रवार, 23 अक्टूबर को इश्यू बंद होने तक आंकड़ों में बदलाव संभव है।

सोर्स: https://www.nseindia.com/market-data/issue-information?symbol=JPL&series=EQ&type=Active

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy