logo

Share Market Today: दोपहर 12 बजे तक शेयर बाजार में शानदार तेजी! HDFC Bank और Asian Paints समेत ये शेयर बने टॉप गेनर्स

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 3, 2026 01:10 PM IST

Share Market Today: दोपहर 12 बजे तक शेयर बाजार में शानदार तेजी! HDFC Bank और Asian Paints समेत ये शेयर बने टॉप गेनर्स

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 03 नवंबर: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार, 3 नवंबर को तेजी का रुख बना हुआ है। सुबह मजबूती के साथ खुले बाजार में दोपहर 12 बजे तक खरीदारी और बढ़ गई। इसके साथ ही सेंसेक्स करीब 953 अंक ऊपर पहुंच गया, जबकि निफ्टी ने 23,690 का स्तर पार कर लिया। खास बात यह रही कि यह तेजी केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। FMCG, रियल्टी, केमिकल और ऑटो सेक्टर के शेयरों ने भी आज बाजार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

दोपहर 12 बजे तक बाजार का हाल

जानकारी दें कि, आज दोपहर 12 बजे तक निफ्टी 50 में 251.30 अंक यानी 1.07% की तेजी दर्ज की गई और यह 23,692.10 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 952.83 अंक यानी 1.26% चढ़कर 76,645.61 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी खबर लिखे जाने तक दिन के ऊंचे स्तर के करीब कारोबार कर रहा था।

प्रमुख सूचकांक दोपहर 12 बजे का स्तर बढ़त प्रतिशत बदलाव
सेंसेक्स 76,645.61 952.83 अंक 1.26%
निफ्टी 50 23,692.10 251.30 अंक 1.07%
निफ्टी मिडकैप 100 — — 0.68%
निफ्टी स्मॉलकैप 100 — — 0.42%

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी

देखा जाए तो आज बाजार की मजबूती का असर व्यापक रूप से शेयर बाजार में भी दिखाई दिया। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.68% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.42% की बढ़त रही। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि निवेशक केवल चुनिंदा बड़ी कंपनियों में ही नहीं, बल्कि मध्यम और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी आज खरीदारी कर रहे थे।

FMCG और ऑटो शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा उत्साह

वहीं, अगर सेक्टर के लिहाज से देखें तो, FMCG और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। रियल्टी और केमिकल कंपनियों के शेयरों में भी मजबूती रही। FMCG इंडेक्स को Nestle India जैसे उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के शेयरों से भी अब तक समर्थन मिला हैं ।

लेकिन इसके उलट आज फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। दोपहर 12 बजे तक ये दोनों सेक्टर कमजोर प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे। बाजार में तेजी के बावजूद इन शेयरों में निवेशकों ने कुछ मुनाफा निकालना बेहतर समझा गया है।

ये भी पढ़ें- एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक का शेयर करीब आठ प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Asian Paints और HDFC Bank टॉप गेनर्स में शामिल 

आज खबर लिखे जाने तक दोपहर को, निफ्टी 50 के शेयरों में Asian Paints सबसे आगे रहा। इसके शेयर में 3.80% की तेजी आई और भाव 2,433.40 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, HDFC Bank के शेयर भी 3.01% चढ़कर 721.10 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा InterGlobe Aviation, Tata Consumer Products और Nestle India में भी अब तक अच्छी बढ़त रही।

शेयर भाव (₹) बदलाव तेजी
Asian Paints 2,433.40 +89.10 3.80%
HDFC Bank 721.10 +21.10 3.01%
InterGlobe Aviation 5,063.40 +143.50 2.92%
Tata Consumer 1,056.90 +28.00 2.72%
Nestle India 1,226.20 +31.20 2.61%

ONGC और Power Grid में गिरावट

हालांकि, आज बाजार में तेजी के बीच कुछ बड़े शेयर दबाव में भी रहे। निफ्टी 50 में ONGC के शेयर 1.57% गिरकर 231.15 रुपये पर आ गए तो वहीं Power Grid में 1.36% और NTPC में 0.74% की कमजोरी रही। आज Tata Steel और Apollo Hospitals के शेयर भी लाल निशान में ही कारोबार कर रहे थे।

शेयर भाव (₹) बदलाव गिरावट
ONGC 231.15 -3.68 1.57%
Power Grid 264.05 -3.65 1.36%
NTPC 320.60 -2.40 0.74%
Tata Steel 176.27 -1.10 0.62%
Apollo Hospitals 8,408.50 -50.50 0.60%

निवेशकों की नजर बाजार की आगे की चाल पर टिकी 

जहां आज दोपहर तक बाजार में मजबूत खरीदारी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। वहीं, FMCG, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में तेजी बाजार को सहारा दे रही है। हालांकि, फार्मा और ऊर्जा जैसे कुछ सेक्टरों में आज कमजोरी भी दिख रही है। ऐसे में अब कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में निवेशकों की नजर सेक्टर के प्रदर्शन और मुनाफावसूली के रुझान पर रहेगी।

यहां बता दें कि, शेयर बाजार में निवेश के अवसरों को समझने के लिए HDFC Sky जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बाजार जानकारी और निवेश से जुड़े साधन उपयोगी हो सकते हैं। निवेशक इनके जरिए शेयरों के प्रदर्शन पर नजर रख सकते हैं और अलग-अलग विकल्पों का आकलन भी कर सकते हैं। हालांकि, तेजी के माहौल में भी निवेश का फैसला कंपनी की स्थिति, शेयर के मूल्यांकन और अपनी जोखिम क्षमता को ध्यान में रखकर ही फिर लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy