logo

Share Market Today, November 3, 2026: बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 600 अंकों से ज्यादा की तेजी! निफ्टी 23,580 के पार

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 3, 2026 10:27 AM IST

Share Market Today, November 3, 2026: बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 600 अंकों से ज्यादा की तेजी! निफ्टी 23,580 के पार

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 03 नवंबर: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार, 3 नवंबर को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बावजूद घरेलू निवेशकों ने खरीदारी में दिलचस्पी दिखाई। आज कारोबार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में पहुंच गए। शुरुआती मिनटों में तेजी और बढ़ी, जिससे बाजार का माहौल सकारात्मक हो गया। बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में खरीदारी ने प्रमुख सूचकांकों को सहारा दिया।

शुरुआती कारोबार में बाजार की छलांग

जानकारी दें कि, बीएसई सेंसेक्स आज सुबह कारोबार की शुरुआत में 445.10 अंक यानी 0.59% की बढ़त के साथ 76,137.88 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 104.45 अंक यानी 0.45% चढ़कर 23,545.25 पर पहुंचा। इसके बाद खरीदारी का रुख और मजबूत हुआ।

वहीं, सुबह करीब 9:30 से 9:40 बजे के बीच सेंसेक्स की बढ़त 608.63 अंक तक पहुंच गई और यह 76,301.41 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी भी 145.90 अंक चढ़कर 23,586.70 के स्तर पर पहुंच गया।

सूचकांक शुरुआती स्तर सुबह 9:30–9:40 बजे कुल बढ़त
सेंसेक्स 76,137.88 76,301.41 608.63 अंक
निफ्टी 23,545.25 23,586.70 145.90 अंक

ज्यादातर शेयरों में खरीदारी

आज दिन के शुरुआती कारोबार में बाजार का रुख सकारात्मक रहा। खबर लिखे जाने तक  करीब 2,108 शेयरों में तेजी थी, जबकि 720 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे साफ था कि खरीदारी केवल चुनिंदा बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बाजार के कई हिस्सों में इसका असर दिखाई दिया। आज अब तक, बैंकिंग, ऑटो, आईटी और मीडिया सेक्टर में करीब 0.5% से 1% तक की मजबूती देखने को मिली। दूसरी ओर ऊर्जा और फार्मा शेयरों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।

बैंकिंग शेयरों ने बढ़ाई बाजार की रफ्तार

देखा जाए तो आज बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी ने बाजार को खास सहारा दिया। बैंकिंग इंडेक्स में HDFC Bank सबसे आगे रहा। इसके शेयर में 2.36% की तेजी दर्ज की गई और यह 716.50 रुपये पर कारोबार करता दिखा। Axis Bank में 1.17% और ICICI Bank में 1.06% की बढ़त रही।

वहीं, आज निफ्टी के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में InterGlobe Aviation, Shriram Finance, HDFC Bank, Bajaj Finance और Asian Paints शामिल रहे। वहीं NTPC, Cipla, Reliance Industries, Coal India और JSW Steel के शेयरों में कमजोरी दिखाई दी।

ये भी पढ़ें- Gold Rate Today, November 3, 2026: नवंबर में सोने की कीमतों ने पकड़ी हल्की रफ्तार! 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के नए रेट जारी

कच्चे तेल की कीमतों से बाजार को राहत

गौरतलब है कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने आज भारतीय शेयर बाजार की धारणा को बेहतर बनाने में मदद की। बता दें कि, पिछले कारोबारी सत्र में करीब 7% की बड़ी गिरावट के बाद ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा।

वहीं, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच कतर के मध्यस्थों के जरिए बातचीत की खबरों से बाजार को कुछ राहत मिली है। इससे युद्ध खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि, ईरान के केश्म द्वीप पर अमेरिकी हमले की खबरों के कारण भू-राजनीतिक जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी पर नजर

विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार के लिए अहम रहीं। उपलब्ध एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक बीते सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय बाजार में शुद्ध रूप से 31,150 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,920 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

विदेशी निवेशकों की इतनी बड़ी खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला। हालांकि, निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि एक दिन के निवेश आंकड़ों से बाजार की आगे की दिशा तय नहीं होती। आने वाले सत्रों में विदेशी निवेश, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक घटनाक्रम पर बाजार की नजर बनी रहेगी।

निवेशकों के लिए आज क्या है संकेत?

देखा जाए तो, मंगलवार की शुरुआती तेजी ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया है, लेकिन दिनभर की चाल इस बात पर निर्भर करेगी कि खरीदारी कितनी देर तक बनी रहती है। साथ ही आज निवेशकों को बैंकिंग और आईटी शेयरों के साथ-साथ कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेश के आंकड़ों पर भी नजर रखनी चाहिए।

शेयर बाजार में निवेश के इन्ही विकल्पों को समझने और अपने निवेश पर नजर रखने के लिए अब  HDFC Sky जैसे प्लेटफॉर्म उपयोगी साबित हो सकते हैं। यहां उपलब्ध बाजार संबंधी जानकारी और निवेश के साधनों की मदद से निवेशक अलग-अलग शेयरों और बाजार के रुझान का आकलन कर सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले कंपनी की स्थिति, शेयर का मूल्यांकन और अपनी जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखना भी बहुत जरूरी है

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy