logo

पूर्वांकरा को दूसरी तिमाही में 84 करोड़ रुपये का लाभ

Authored By PTI | Published at: Nov 3, 2026 11:38 AM IST

पूर्वांकरा को दूसरी तिमाही में 84 करोड़ रुपये का लाभ

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी पूर्वांकरा लिमिटेड ने अधिक राजस्व के दम पर चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 83.74 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

बेंगलुरु स्थित पूर्वांकरा लिमिटेड को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 42.99 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,051.02 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 662.73 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी ने 107.24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में उसे 111.42 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-सितंबर अवधि में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,928.17 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,201.37 करोड़ रुपये थी।

पूर्वांकरा के प्रबंध निदेशक आशीष पूर्वांकरा ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही का हमारा प्रदर्शन उस प्रगति को दर्शाता है जो हम काम को क्रियान्वित करके उसे राजस्व और कमाई में बदलने में कर रहे हैं। अधिक मकानों का ग्राहकों को सौंपा जाना, बिक्री में निरंतरता से तिमाही की वृद्धि को समर्थन मिला। इस दौरान शुद्ध ऋण में 470 करोड़ रुपये की कमी आई।’

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy