logo

Diwali Muhurat Trading 2026: दिवाली पर बाजार का बदला मिजाज! 9 साल बाद सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

Authored By HDFC SKY | Updated at: Nov 9, 2026 12:05 PM IST

Diwali Muhurat Trading 2026: दिवाली पर बाजार का बदला मिजाज! 9 साल बाद सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 09 नवंबर: दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग का आखिरी नतीजा निवेशकों की उम्मीदों से अलग रहा। दरअसल रविवार, 8 नवंबर 2026 को आयोजित दिवाली विशेष कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। खास बात यह रही कि साल 2017 के बाद पहली बार मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में रहे। शुरुआती कारोबार में बाजार ने तेजी दिखाई और सेंसेक्स 81,400 के पार पहुंच गया था, लेकिन सत्र खत्म होते-होते यह बढ़त पूरी तरह गायब ही हो गई।

कारोबार के अंत में BSE Sensex 29 अंक टूटकर 80,999.40 पर बंद हुआ। वहीं NSE Nifty 43.95 अंक गिरकर 24,986.40 पर आ गया। इस गिरावट के साथ निफ्टी एक बार फिर 25,000 के अहम स्तर से नीचे चला गया। हालांकि, बाजार में बिकवाली बहुत बड़ी नहीं रही, लेकिन नौ साल बाद मुहूर्त ट्रेडिंग में आई यह गिरावट अब चर्चा का विषय बन गई।

सेंसेक्स ने गंवाई शुरुआती बढ़त

देखा जाए तो, मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत सेंसेक्स के लिए सकारात्मक रही थी। निवेशकों की खरीदारी के चलते सूचकांक शुरुआती स्तर से ऊपर गया और कारोबार के दौरान 81,442.11 अंक तक पहुंच गया। यानी एक समय सेंसेक्स में 414 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी।

लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली शुरू होने के बाद बाजार की चाल अचानक बदल गई। सेंसेक्स ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और कारोबार के दौरान 80,932.42 का निचला स्तर भी छुआ। अंत में यह 29 अंक यानी करीब 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 80,999.40 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स का प्रदर्शन स्तर
शुरुआती स्तर 81,299.34
दिन का उच्चतम स्तर 81,442.11
दिन का निचला स्तर 80,932.42
अंतिम बंद स्तर 80,999.40
कुल गिरावट 29 अंक

निफ्टी 25 हजार के नीचे फिसला

इसके साथ ही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के दौरान तेजी और गिरावट के बीच झूलता रहा। सत्र की शुरुआत 25,070.45 अंक पर हुई थी। हालांकि, इसके बाद खरीदारी बढ़ने से निफ्टी 25,131.85 के ऊपरी स्तर तक जरूर पहुंच गया। इस दौरान ऐसा लग रहा था कि बाजार 25,000 के ऊपर अपनी पकड़ मजबूत कर लेगा।

हालांकि, बाद में बिकवाली का दबाव बढ़ा और निफ्टी नीचे आ गया। कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 24,985.30 रहा। अंत में यह 43.95 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 24,986.40 पर बंद हुआ। इस तरह निफ्टी ने न केवल अपनी शुरुआती बढ़त गंवाई, बल्कि 25,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर भी खो दिया।

निफ्टी का प्रदर्शन स्तर
शुरुआती स्तर 25,070.45
दिन का उच्चतम स्तर 25,131.85
दिन का निचला स्तर 24,985.30
अंतिम बंद स्तर 24,986.40
कुल गिरावट 43.95 अंक

2017 के बाद पहली बार लाल निशान में मुहूर्त ट्रेडिंग

गौरतलब है कि, इस बार की मुहूर्त ट्रेडिंग इसलिए भी खास रही क्योंकि करीब नौ साल बाद दिवाली के विशेष कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे पहले साल 2017 में भी मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कमजोरी देखने को मिली थी। उस समय निफ्टी करीब 0.63 फीसदी गिरकर बंद हुआ था।

हालांकि, इसके बाद लगातार कई वर्षों तक दिवाली के इस विशेष सत्र में बाजार ने सकारात्मक प्रदर्शन किया था। ऐसे में 2026 की गिरावट ने इस सिलसिले को तोड़ दिया। हालांकि, केवल एक दिन के कारोबार के आधार पर बाजार की लंबी अवधि की दिशा का अनुमान लगाना सही नहीं होगा। मुहूर्त ट्रेडिंग का सत्र भी सीमित समय का होता है और इसमें कारोबार सामान्य दिनों से अलग रहता है।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

रविवार, 8 नवंबर 2026 को, मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कई बड़े शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी । NSE पर SBI Life, IndiGo और Bharti Airtel के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। Max Healthcare के शेयर भी कमजोरी के साथ बंद हुए।

वहीं, BSE पर Mahindra & Mahindra, Trent, Infosys, Axis Bank, Bajaj Finance और HDFC Bank जैसे शेयरों में भी गिरावट रही। इसके अलावा SBI, ICICI Bank और TCS के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

दूसरी तरफ, Sun Pharma ने बाजार को कुछ सहारा दिया। कंपनी के शेयर में करीब 3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इस तरह फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि बैंकिंग, ऑटो और कुछ प्रमुख आईटी शेयरों पर दबाव बना रहा था।

ये भी पढ़ें- Muhurat Trading 2026: दिवाली पर मामूली गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार! सन फार्मा और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा तेजी

बाजार की गिरावट के बीच निवेशकों के लिए क्या संकेत?

मुहूर्त ट्रेडिंग में आई गिरावट को बाजार की कमजोरी का अंतिम संकेत मानना जल्दबाजी होगी। बीते सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने दिन के दौरान अच्छी तेजी दिखाई थी, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण बढ़त टिक नहीं सकी। इससे संकेत मिलता है कि निवेशक ऊंचे स्तरों पर सतर्क रहे और चुनिंदा शेयरों में ही खरीदारी की।

ऐसे में आज 9 नवंबर को आने वाले कारोबारी सत्रों में निवेशकों की नजर कंपनियों के नतीजों, वैश्विक बाजारों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और आर्थिक संकेतकों पर रहेगी। खासतौर पर निफ्टी के लिए 25,000 का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा। इसके ऊपर टिकना बाजार में भरोसा बढ़ा सकता है, जबकि इसके नीचे कमजोरी जारी रहने पर दबाव देखने को मिल सकता है।

बाजार पर रखें नजर

जानकारी दें कि, बाजार में ऐसे उतार-चढ़ाव के दौरान निवेशकों के लिए सही जानकारी और शेयरों के प्रदर्शन पर नजर रखना जरूरी हो जाता है। HDFC Sky जैसे डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म इस काम में मददगार हो सकते हैं। यहां निवेशक शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी और अलग-अलग निवेश विकल्पों को समझकर अपने फैसलों की बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

खासतौर पर नए निवेशकों के लिए बाजार की चाल, कंपनियों के प्रदर्शन और निवेश से जुड़े जोखिमों को समझना जरूरी है। केवल एक कारोबारी सत्र की तेजी या गिरावट देखकर निवेश का फैसला करने के बजाय लंबी अवधि की योजना और अपनी जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखना बेहतर फैसला साबित हो सकता है।

अब आगामी सत्र  के कारोबार पर नजर

बीते 8 नवंबर की मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार की गिरावट ने दिवाली के विशेष सत्र को उम्मीद से अलग बना दिया। सेंसेक्स मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,000 के नीचे चला गया था। नौ साल बाद बने इस रिकॉर्ड के बीच अब निवेशकों की नजर अगले नियमित कारोबारी सत्र यानी आज 9 नवंबर पर रहेगी। आज बाजार में आगे तेजी लौटती है या बिकवाली का दबाव बना रहता है, इसका संकेत आने वाले सत्रों में मिलने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy