logo

विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजारों ने संवत 2083 की मजबूत शुरुआत की

Authored By PTI | Updated at: Nov 9, 2026 11:46 AM IST

विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजारों ने संवत 2083 की मजबूत शुरुआत की

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, आठ नवंबर: मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने रविवार को विशेष मुहूर्त कारोबार सत्र की शुरुआत मजबूत रुख के साथ की। सन फार्मा, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला।

शेयर बाजार में जारी तेजी के रुख को आगे बढ़ाते हुए 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स मुहूर्त सत्र में शुरुआती कारोबार के दौरान 401.80 अंक उछलकर 81,406 अंक पर पहुंच गया। इसके साथ ही हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की शुरुआत हुई।

वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 79.15 अंक चढ़कर 25,109.40 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा स्टील, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

दूसरी तरफ इन्फोसिस, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

मुहूर्त कारोबार दिवाली के अवसर पर आयोजित होने वाला एक प्रतीकात्मक बाजार सत्र है, जो नए हिंदू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का भी प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि ‘मुहूर्त’ या शुभ घड़ी के दौरान कारोबार करने से हितधारकों के लिए समृद्धि और वित्तीय प्रगति आती है।

नियमित कारोबारी दिनों के विपरीत, जब शेयर बाजार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलते हैं, मुहूर्त कारोबार एक छोटी अवधि के लिए संचालित होता है।

पिछले संवत वर्ष 2082 में बीएसई का मानक सूचकांक 3,398.32 अंक या चार प्रतिशत टूटा था, जबकि निफ्टी में 838.25 अंक या 3.24 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

पिछले लगातार सात कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 7,781.99 अंक यानी 10.62 प्रतिशत का उछाल आया है, जबकि निफ्टी 2,331.5 अंक यानी 10.27 प्रतिशत चढ़ा है।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy