logo

Network18 Q2 Results: नेट प्रॉफिट 28.6% बढ़ा, ₹53 करोड़ पर पहुंचा मुनाफा

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 30, 2026 04:06 PM IST

Network18 Q2 Results: नेट प्रॉफिट 28.6% बढ़ा, ₹53 करोड़ पर पहुंचा मुनाफा

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 30 अक्टूबर: मीडिया कंपनी नेटवर्क 18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 9.4% की सालाना वृद्धि के साथ 545 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू दर्ज किया है। सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 28.6% बढ़कर 53 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 41.2 करोड़ रुपये था।

यह वृद्धि ऐसे समय में आई है, जब टीवी न्यूज इंडस्ट्री में एड इन्वेंट्री की मांग करीब 13% घटी है। पश्चिम एशिया में संघर्ष, कमजोर मानसून और टेलीविजन रेटिंग डेटा पर रोक की वजह से कॉरपोरेट एड एक्सपेंस पर असर पड़ा है। कंपनी के लिए कंटेंट स्टूडियो बिजनेस और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने इस दबाव के बीच रेवेन्यू ग्रोथ को बनाए रखने में मदद की।

कंपनी का ऑपरेटिंग एबिटडा 19 करोड़ रुपये रहा,  जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 50 लाख रुपये के घाटे के मुकाबले एक मजबूत टर्नअराउंड दर्शाता है। इस बीच वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए कुल राजस्व 9.9% बढ़कर ₹1,061 करोड़ तक पहुंच गया है। इसके अलावा कंपनी ने न्यूज 18 मराठी के नेटवर्क 18 में मर्जर को भी NCLT से मंजूरी मिलने की जानकारी दी है। यह विलय योजना में तय शर्तें पूरी होने के बाद प्रभावी होगा।

ये भी पढ़ें: वरुण बेवरेजेज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 13.5 प्रतिशत बढ़कर 830.6 करोड़ रुपये

फिलहाल नेटवर्क 18 के सामने सबसे बड़ी चुनौती एड मार्केट की अनिश्चितता के बीच डिजिटल कारोबार से होने वाली कमाई को बढ़ाना है। नेटवर्क 18 के Q2 FY27 के नतीजे यह स्पष्ट करते हैं कि ट्रेडिशनल टीवी एड मार्केट में रेटिंग्स सस्पेंशन और मैक्रो हेडविंड के बावजूद कंपनी का डिजिटल फर्स्ट मॉडल और कंटेंट स्टूडियो बिजनेस बैलेंस शीट को मजबूती प्रदान कर रहा है।

हालांकि टीवी रेटिंग की अनिश्चितता और विज्ञापन में सुस्ती कुछ समय के लिए चुनौती बन  सकती है, लेकिन डिजिटल एक्सपेंशन और सुव्यवस्थित कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy