logo

पारस हेल्थकेयर का शेयर निर्गम मूल्य से चार प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Authored By PTI | Published at: Oct 28, 2026 12:09 PM IST

पारस हेल्थकेयर का शेयर निर्गम मूल्य से चार प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली: पारस हेल्थ ब्रांड के तहत अस्पतालों का संचालन करने वाली कंपनी पारस हेल्थकेयर लिमिटेड का शेयर अपने 693 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई और एनएसई पर शेयर ने 720 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 3.89 प्रतिशत अधिक है।

कारोबार के दौरान बीएसई पर शेयर 7.93 प्रतिशत चढ़कर 748 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,007.43 करोड़ रुपये रहा।

पारस हेल्थकेयर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली लगाने के अंतिम दिन 2.23 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 660-693 रुपये प्रति शेयर था।

पारस हेल्थकेयर नए शेयर से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। कंपनी पारस हेल्थ ब्रांड के तहत आठ अस्पतालों का संचालन करती है। इसकी मौजूदगी पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में है।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy