logo

PSU Bank Stocks: PNB, BoB और Canara Bank समेत सरकारी बैंक के शेयरों में जोरदार तेजी, 2% चढ़ा Nifty PSU Bank

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 19, 2026 12:47 PM IST

PSU Bank Stocks: PNB, BoB और Canara Bank समेत सरकारी बैंक के शेयरों में जोरदार तेजी, 2% चढ़ा Nifty PSU Bank

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 19 नवंबर: गुरुवार को सरकारी बैंकों के शेयरों में बंपर खरीदारी देखने को मिली। शुरुआती कारोबारी सत्र में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ इंडिया समेत पब्लिक सेक्टर बैंकों के शेयरों में मजबूत तेजी दर्ज की गई। इस चौतरफा खरीदारी के दम पर निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक ऊपर चढ़ गया। यह तेजी वित्त मंत्रालय द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में सरकारी बैंकों के मजबूत वित्तीय आंकड़े जारी किए जाने के एक दिन बाद देखने को मिली है।

FY27 की पहली छमाही में सरकारी बैंकों का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 16.9% बढ़ा है। इसके साथ ही ऑपरेटिंग प्रॉफिट, डिपॉजिट, एडवांस और एसेट क्वालिटी के आंकड़ों में भी सुधार दर्ज किया गया है। 18 नवंबर को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-सितंबर 2026 यानी FY27 की पहली छमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कुल शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 16.9% बढ़कर 1.10 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इस दौरान बैंकों का टोटल ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 13.9% बढ़कर 1.81 लाख करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा बैंकों का रिटर्न ऑन एसेट एक साल पहले के मुकाबले 3 बेसिस पॉइंट बढ़कर 1.11% हो गया। ये आंकड़े बताते हैं कि सरकारी बैंकों की कमाई में सुधार सिर्फ शुद्ध मुनाफे तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में भी मजबूती आई है।

ये भी पढ़ें: Anthropic IPO: भारत में कैसे खरीदें कंपनी के शेयर? समझें HDFC Sky से US मार्केट में निवेश का आसान और सही तरीका

वित्त मंत्रालय के मुताबिक 30 सितंबर 2026 तक सरकारी बैंकों का कुल बिजनेस सालाना आधार पर 15.5% बढ़कर 301.6 लाख करोड़ रुपये हो गया है। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब PSU बैंकों का कुल कारोबार 300 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है।

FY27 की पहली छमाही में कॉस्ट टू इनकम रेशियो सालाना आधार पर 191 बेसिस पॉइंट घटकर 47.38% रहा। वहीं कॉस्ट टू एसेट रेशियो 14 बेसिस पॉइंट घटकर 1.60% पर आ गया। कॉस्ट टू इनकम रेशियो में गिरावट का मतलब है कि बैंक अपनी इनकम के मुकाबले ऑपरेटिंग एक्सपेंस को सही तरीके से कंट्रोल कर रही है।

कुल मिलाकर PSU बैंकों के शेयरों में नवंबर की तेजी के पीछे FY27 की पहली छमाही के मजबूत वित्तीय आंकड़े प्रमुख कारण रहे। हालांकि निवेशकों के लिए सिर्फ मुनाफे की वृद्धि देखना काफी नहीं होगा। आने वाली तिमाहियों में क्रेडिट ग्रोथ, डिपॉजिट जुटाने की क्षमता और एसेट क्वालिटी यह तय करेंगे कि सरकारी बैंकों की कमाई में सुधार कितना टिकाऊ रहता है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy