logo

Top 5 Gainers & Losers: दोपहर तक संभला शेयर बाजार! बैंकिंग शेयरों ने दी राहत, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट हुई कम

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 9, 2026 01:06 PM IST

Top 5 Gainers & Losers: दोपहर तक संभला शेयर बाजार! बैंकिंग शेयरों ने दी राहत, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट हुई कम

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 09 नवंबर: भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार, 9 नवंबर 2026 को कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई, लेकिन दोपहर 12 बजे तक तस्वीर काफी हद तक बदल गई। सुबह IT शेयरों में बिकवाली और मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी अपने शुरुआती स्तरों से नीचे फिसल गए थे। निफ्टी ने तो कुछ समय के लिए 25,000 का अहम स्तर भी गंवा दिया। हालांकि, बाद में बैंकिंग शेयरों में आई खरीदारी ने फिलहाल बाजार को संभालने में मदद की।

खबर लिखे जाने और दोपहर 12 बजे तक दोनों प्रमुख सूचकांकों की गिरावट काफी कम हो चुकी थी। सेंसेक्स करीब 59 अंक और निफ्टी लगभग 19 अंक नीचे कारोबार कर रहा था। इससे साफ था कि निचले स्तरों पर निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की है। हालांकि, बाजार की चौड़ाई अब भी कमजोर बनी हुई थी और गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़त वाले शेयरों से अधिक थी।

आज दोपहर 12 बजे बाजार का हाल

आज सोमवार दोपहर 12 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 58.50 अंक यानी 0.07% की गिरावट के साथ 80,940.90 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में 18.55 अंक यानी 0.07% की कमजोरी थी और यह 24,967.85 के स्तर पर पहुंच गया था।

हालांकि खास बात यह रही कि निफ्टी अपने दिन के निचले स्तर से 100 अंक से ज्यादा की वापसी कर चुका था। यानी सुबह की तेज गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी लौटी जरूर, लेकिन सूचकांक अब भी पिछले कारोबारी स्तर से नीचे थे।

सूचकांक दोपहर 12 बजे का स्तर गिरावट
BSE Sensex 80,940.90 58.50 अंक (0.07%)
NSE Nifty 50 24,967.85 18.55 अंक (0.07%)

बैंकिंग शेयरों ने संभाली बाजार की चाल

गौरतलब है कि आज सुबह IT शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना था। लेकिन कारोबार आगे बढ़ने के साथ बैंकिंग शेयरों में खरीदारी दिखाई दी। वहीं, SBI और HDFC Bank जैसे बड़े शेयरों में तेजी ने सेंसेक्स और निफ्टी को निचले स्तरों से ऊपर लाने में अहम भूमिका निभाई।

आज NSE के टॉप गेनर्स में SBI सबसे आगे रहा। इसके शेयर में 2.36% की तेजी आई और यह 1,040 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, Trent में 1.82% और HDFC Bank में 1.26% की बढ़त दर्ज की गई। Apollo Hospitals और Dr Reddy’s के शेयर भी हरे निशान में रहे।

इन शेयरों की तेजी ने बाजार को सहारा दिया, लेकिन सभी क्षेत्रों में खरीदारी नहीं लौटी। यही वजह रही कि प्रमुख सूचकांक गिरावट से पूरी तरह बाहर नहीं निकल सके।

ये भी पढ़ें- अदाणी ग्रुप डेटा सेंटर डील: AdaniConneX ने वाइजैग मेगा डेटा सेंटर पार्क लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया

SBI और Trent टॉप गेनर्स में शामिल

आज दोपहर 12 बजे तक निफ्टी 50 के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में बैंकिंग, रिटेल और फार्मा क्षेत्र के नाम शामिल रहे।

शेयर कीमत (रुपये) तेजी
SBI 1,040.00 2.36%
Trent 3,113.10 1.82%
HDFC Bank 794.00 1.26%
Apollo Hospitals 8,507.00 0.91%
Dr Reddy’s 1,381.60 0.85%

SBI के शेयर में कारोबार भी काफी सक्रिय रहा। दोपहर तक इसमें करीब 153.50 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि कुल कारोबार का मूल्य 1,593 करोड़ रुपये से अधिक रहा। HDFC Bank में भी 407 लाख से ज्यादा शेयरों का कारोबार दर्ज किया गया। इससे बैंकिंग शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

IT और मेटल शेयरों में बिकवाली जारी

जहां एक तरफ बैंकिंग शेयरों ने बाजार को संभाला, वहीं IT और मेटल क्षेत्र के शेयरों में दबाव बना रहा। निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स में Tata Steel सबसे आगे था। इसके शेयर 2.90% गिरकर 184.68 रुपये पर आ गए।

इसके साथ ही, HCL Technologies में 2.45%, UltraTech Cement में 2.37% और Infosys में 1.97% की गिरावट दर्ज की गई। Bharti Airtel का शेयर भी खबर लिखे जाने तक 1.69% नीचे कारोबार कर रहा था।

शेयर कीमत (रुपये) गिरावट
Tata Steel 184.68 2.90%
HCL Technologies 1,406.60 2.45%
UltraTech Cement 12,203.00 2.37%
Infosys 1,148.50 1.97%
Bharti Airtel 2,050.30 1.69%

देखा जाए तो आज IT शेयरों में कमजोरी के पीछे हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली एक अहम वजह रही। दरअसल, मुहूर्त कारोबार के बाद बाजार में कुछ निवेशक ऊंचे स्तरों पर मुनाफा निकालते दिखे। इसके चलते खासकर बड़ी IT कंपनियों के शेयरों पर दबाव बना।

गिरने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा

फिलहाल दोपहर तक बाजार में रिकवरी के बावजूद कुल मिलाकर माहौल पूरी तरह सकारात्मक नहीं हुआ था। बाजार की चौड़ाई के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2,118 शेयर गिरावट में थे, जबकि 1,657 शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

इसका मतलब साफ़ है कि सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट भले ही कम हुई, लेकिन बाजार में शामिल ज्यादातर शेयरों पर दबाव बना हुआ था। ऐसे माहौल में केवल सूचकांकों की चाल देखकर पूरे बाजार की स्थिति का अंदाजा लगाना सही नहीं होगा। निवेशकों के लिए यह देखना भी जरूरी है कि तेजी किन क्षेत्रों और किन चुनिंदा कंपनियों तक सीमित है।

आज निवेश से पहले किन बातों पर रखें नजर?

देखा जाए तो आज सोमवार के कारोबार में एक बात साफ दिखाई दी कि बैंकिंग शेयरों की खरीदारी ने बाजार को बड़ी गिरावट से बचाया, लेकिन IT और मेटल शेयरों की कमजोरी ने तेजी को सीमित ही रखा। इसलिए आगे के कारोबार में बैंकिंग शेयरों की मजबूती और IT शेयरों में बिकवाली की स्थिति बाजार की दिशा तय करने में अहम हो सकती है।

ऐसे उतार-चढ़ाव वाले सत्र में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए। इसके लिए, HDFC Sky जैसे निवेश प्लेटफॉर्म पर शेयरों की कीमतों, कारोबार के रुझान और बाजार से जुड़ी जानकारियों पर नजर रखकर निवेशक अपने फैसलों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। हालांकि, किसी भी शेयर में निवेश से पहले कंपनी के कारोबार, वित्तीय स्थिति और जोखिम का आकलन करना भी बेहद जरूरी है।

आगे बाजार की नजर किन संकेतों पर?

फिलहाल ,आज दोपहर तक बाजार ने सुबह के निचले स्तरों से अच्छी वापसी की, लेकिन निफ्टी 25,000 के नीचे बना हुआ था। ऐसे में इस स्तर के आसपास होने वाला कारोबार अहम रहेगा। अब अगर बैंकिंग शेयरों में खरीदारी जारी रहती है तो बाजार को सहारा मिल सकता है। दूसरी ओर, IT और मेटल शेयरों में बिकवाली बढ़ने पर सूचकांकों पर फिर दबाव आ सकता है।

देखने से आज  बाजार में तेजी और गिरावट, दोनों के ही संकेत मौजूद हैं। इसलिए निवेशकों के लिए केवल सेंसेक्स और निफ्टी की चाल नहीं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों के प्रदर्शन और बाजार की कुल चौड़ाई पर नजर रखना भी आज बहुत जरूरी होगा।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy