logo

Share Market Closing: दिवाली के बाद बाजार में लौटी रौनक! निफ्टी 25,000 के पार, बैंकिंग शेयरों ने संभाली कमान

Authored By HDFC SKY | Updated at: Nov 9, 2026 04:57 PM IST

Share Market Closing: दिवाली के बाद बाजार में लौटी रौनक! निफ्टी 25,000 के पार, बैंकिंग शेयरों ने संभाली कमान

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 09 नवंबर: दिवाली की रोशनी और नए संवत 2083 की शुरुआत के बीच आज सोमवार, 9 नवंबर को शेयर बाजार का पहला नियमित कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इसके एक दिन पहले यानी 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग हुई थी। उस सत्र में आठ साल बाद सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे। ऐसे में सोमवार के कारोबार पर निवेशकों की खास नजर थी।

वहीं, आज बाजार खुलने के बाद IT और मेटल शेयरों में मुनाफावसूली ने दबाव बढ़ाया। निफ्टी कुछ समय के लिए 25,000 के नीचे फिसल गया और सेंसेक्स भी दिन के निचले स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, नए संवत के शुरुआती नियमित सत्र में बैंकिंग शेयरों की खरीदारी ने बाजार का रुख बदल दिया। दिन के अंत तक दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे।

जानकारी दें कि, आज सुबह IT और मेटल शेयरों में मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी फिसल गए थे। निफ्टी एक समय 24,900 के नीचे भी पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स ने 80,600 का स्तर छू लिया था। लेकिन कारोबार के दूसरे हिस्से में बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी लौटी और बाजार ने अपनी दिशा बदल दी।

इसके साथ ही आज दिन के अंत में दोनों प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी एक बार फिर 25,000 के ऊपर पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स ने भी 81,000 का स्तर पार कर लिया। हालांकि, बाजार की कुल चौड़ाई कमजोर रही। यानी सूचकांकों में तेजी के बावजूद बड़ी संख्या में शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

निचले स्तरों से शानदार वापसी

आज सोमवार 9 नवंबर को कारोबार के दौरान बाजार में बिकवाली का दबाव काफी बढ़ गया था। जहां सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 80,519.31 तक फिसला, जबकि निफ्टी ने 24,838.75 का स्तर छुआ। यहां से दोनों सूचकांकों में खरीदारी लौटी। दिन का उच्च स्तर सेंसेक्स के लिए 81,339.41 और निफ्टी के लिए 25,084.05 रहा।

वहीं, आज कारोबार बंद होने पर BSE सेंसेक्स 107.25 अंक यानी 0.13% की बढ़त के साथ 81,106.65 पर रहा। NSE निफ्टी 50 ने 58.25 अंक यानी 0.23% की तेजी दर्ज की और 25,044.65 पर बंद हुआ।

सूचकांक बंद स्तर बदलाव
BSE Sensex 81,106.65 +107.25 अंक (0.13%)
NSE Nifty 50 25,044.65 +58.25 अंक (0.23%)

बैंकिंग शेयर बने बाजार की ताकत

देखा जाए तो आज बाजार की वापसी में बैंकिंग शेयरों का योगदान सबसे अहम रहा। खासकर सरकारी बैंकों में खरीदारी ने सूचकांकों को सहारा दिया। निफ्टी PSU Bank इंडेक्स में 3.65% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई। तो वहीं, निजी बैंकों में भी खरीदारी का रुझान रहा, जिससे बैंक निफ्टी को मजबूती मिली।

इस तेजी का असर प्रमुख बैंकिंग शेयरों पर भी खूब दिखाई दिया। जिसके बाद SBI का शेयर 2.56% चढ़कर 1,042 रुपये पर बंद हुआ। HDFC Bank ने भी दोपहर की खरीदारी के दौरान बाजार को सहारा दिया। बैंकिंग क्षेत्र में आई मांग ने IT और मेटल शेयरों की कमजोरी के असर को काफी हद तक कम कर दिया।

SBI, Trent और Nestle India में तेजी

आज के कारोबार के दौरान निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में SBI पहले स्थान पर रहा। इसके अलावा Trent, Nestle India, NTPC और Larsen & Toubro के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

शेयर बंद भाव (रुपये) तेजी
SBI 1,042.00 2.56%
Trent 3,119.20 2.02%
Nestle India 1,297.80 1.91%
NTPC 328.75 1.87%
L&T 4,185.00 1.82%

जहां आज SBI में करीब 240.63 लाख शेयरों का कारोबार हुआ और इसका कुल कारोबार मूल्य 2,497 करोड़ रुपये से अधिक रहा। वहीं, Trent में भी लगभग 9.61 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ। इन आंकड़ों से इन शेयरों में निवेशकों की सक्रियता का अंदाजा मिलता है।

IT और मेटल शेयरों ने बढ़ाया दबाव

लेकिन दूसरी तरफ बाजार में तेजी के बावजूद IT और मेटल क्षेत्र के शेयरों में कमजोरी बनी रही। निफ्टी IT इंडेक्स 1.22% गिरकर दिन का सबसे कमजोर प्रमुख सेक्टर रहा। मेटल इंडेक्स में भी 0.46% की गिरावट आई। इन क्षेत्रों में बिकवाली के कारण बाजार की बढ़त सीमित रही।

आज निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स में Tata Steel सबसे आगे रहा। इसके शेयर 2.81% गिरकर 184.85 रुपये पर बंद हुए। वहीं, HCL Technologies में 2.43%, UltraTech Cement में 1.79%, ITC में 1.64% और Bajaj Finance में 1.56% की गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बंद भाव (रुपये) गिरावट
Tata Steel 184.85 2.81%
HCL Technologies 1,407.00 2.43%
UltraTech Cement 12,275.00 1.79%
ITC 278.80 1.64%
Bajaj Finance 1,064.85 1.56%

बता दें कि, आज IT शेयरों में दबाव की एक बड़ी वजह हाल के कारोबारी सत्रों में आई तेजी के बाद मुनाफा निकालना रहा। वहीं मेटल शेयरों की कमजोरी ने भी बाजार की तेजी को पूरी तरह मजबूत नहीं होने दिया।

ये भी पढ़ें- IIFL Finance Stake Deal: 15% हिस्सेदारी के लिए रेस में ब्लैकस्टोन और एडवेंट, 500–600 मिलियन में हो सकती है डील

सूचकांक चढ़े, फिर भी बाजार में गिरावट ज्यादा

गौरतलब है कि, आज सोमवार के कारोबार की एक अहम बात यह रही कि सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए, लेकिन ज्यादातर शेयरों में कमजोरी रही। NSE पर कुल 2,316 शेयर गिरावट में बंद हुए, जबकि 1,922 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

इससे यह साफ पता चलता है कि बाजार की तेजी कुछ बड़े शेयरों और खासकर बैंकिंग क्षेत्र तक अधिक सीमित रही। ऐसे में केवल सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त देखकर पूरे बाजार में मजबूती का अनुमान लगाना सही नहीं होगा। निवेशकों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों और कंपनियों के प्रदर्शन को देखना भी बहुत जरूरी है।

रुपये को भी मिला सहारा

जानकारी दें कि, आज शेयर बाजार के साथ मुद्रा बाजार से भी सकारात्मक संकेत मिले। आज सोमवार को कारोबार के दौरान, भारतीय रुपया छह महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया और डॉलर के मुकाबले 93.70 के पार मजबूत हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेश के बेहतर प्रवाह को रुपये की मजबूती की प्रमुख वजहों में गिना गया।

बता दें कि, कच्चे तेल की कीमतों में कमी भारत जैसे आयात पर निर्भर देश के लिए राहत दे सकती है। इससे आयात बिल और महंगाई के दबाव को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, रुपये की आगे की चाल विदेशी निवेश, डॉलर की मजबूती और वैश्विक बाजारों के संकेतों पर निर्भर करेगी।

निवेशकों के लिए आगे क्या है संकेत?

कुल-मिलाकर आज  9 नवंबर के कारोबार ने दिखाया कि बाजार में गिरावट के दौरान बैंकिंग शेयरों में खरीदारी सूचकांकों को संभाल सकती है। लेकिन IT और मेटल जैसे बड़े क्षेत्रों में कमजोरी बनी रहे तो तेजी की रफ्तार सीमित हो सकती है। इसके सतह ही आज निफ्टी का 25,000 के ऊपर बंद होना सकारात्मक संकेत है, हालांकि बाजार की कमजोर चौड़ाई सतर्क रहने की जरूरत भी बताती है।

कारोबार और बाजार के ऐसे उतार-चढ़ाव में निवेशकों के लिए केवल तेजी या गिरावट देखकर फैसला करना उचित नहीं है। ऐसे में, HDFC Sky जैसे डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म पर शेयरों की कीमतों, बाजार के रुझान और कंपनियों से जुड़ी जानकारियों को एक जगह समझना निवेश की तैयारी को आसान बना सकता है। लेकिन, किसी भी निवेश से पहले अपने जोखिम और कंपनी की वित्तीय स्थिति का आकलन करना बहुत जरूरी है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy