logo

Top 5 Gainers & Losers: दिवाली के बाद शेयर बाजार में धमाका! दोपहर 12 बजे तक बाजार में 2,837 शेयर हरे निशान में

Authored By HDFC SKY | Updated at: Nov 11, 2026 02:17 PM IST

Top 5 Gainers & Losers: दिवाली के बाद शेयर बाजार में धमाका! दोपहर 12 बजे तक बाजार में 2,837 शेयर हरे निशान में

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 11 नवंबर: दिवाली की छुट्टी के बाद अब आज बुधवार, 11 नवंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स 1,281 अंक से ज्यादा चढ़ गया, जबकि निफ्टी 25,390 के स्तर को पार कर गया। बैंकिंग, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में जोरदार खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी। दरअसल, विदेशी निवेशकों की वापसी, कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

सेंसेक्स 82,387 के पार

आज बुधवार को कारोबार शुरू होते ही बाजार में खरीदारी का माहौल बन गया। वहीं, दोपहर 12 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 1,281.16 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 82,387.81 पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को सेंसेक्स 81,106.65 पर बंद हुआ था।

इसके साथ ही एनएसई निफ्टी 50 में 347.15 अंक यानी 1.39 फीसदी की तेजी आई और यह 25,391.80 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी 25,044.65 पर बंद हुआ था।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी

देखा जाये तो आज बाजार में खरीदारी का दायरा बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों ने अच्छी दिलचस्पी दिखाई। दोपहर तक निफ्टी स्मॉलकैप 1.92 फीसदी और निफ्टी मिडकैप 1.15 फीसदी चढ़ चुका था।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दोनों एक्सचेंजों पर करीब 2,837 शेयर बढ़त में थे, जबकि 1,115 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

इंडेक्स पिछला बंद दोपहर 12 बजे बढ़त
सेंसेक्स 81,106.65 82,387.81 1.58%
निफ्टी 50 25,044.65 25,391.80 1.39%

PSU बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

अगर सेक्टर के हिसाब से देखें तो, आज सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 3.02 फीसदी उछल गया। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 2.29 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.97 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.71 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

सेक्टर बढ़त
निफ्टी PSU बैंक 3.02%
निफ्टी बैंक 2.29%
निफ्टी ऑटो 1.97%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1.71%

इसके उलट फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में कमजोरी रही, जबकि IT सेक्टर लगभग स्थिर कारोबार कर रहा था।

IndiGo और M&M बने अब तक के टॉप गेनर्स

आज खबर लिखे जाने तक, निफ्टी 50 के प्रमुख शेयरों में IndiGo और Mahindra & Mahindra ने शानदार प्रदर्शन किया। जहां IndiGo का शेयर 4.97 फीसदी चढ़कर 5,700 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, M&M में 4.81 फीसदी की तेजी रही। इसके साथ ही आज SBI, Trent और Axis Bank के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

शेयर भाव तेजी
IndiGo ₹5,700.00 4.97%
M&M ₹3,448.90 4.81%
Trent ₹3,228.60 3.51%
SBI ₹1,075.75 3.24%
Axis Bank ₹1,352.90 3.22%

इन शेयरों में रही बिकवाली

इसके उलट आज बाजार की तेजी के बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली भी देखने को मिली। इनमें Tech Mahindra में 0.88 फीसदी, Apollo Hospitals में 0.77 फीसदी और Nestle India में 0.65 फीसदी की गिरावट रही।

शेयर भाव गिरावट
Tech Mahindra ₹1,789.10 0.88%
Apollo Hospitals ₹8,483.50 0.77%
Nestle India ₹1,289.40 0.65%
Dr. Reddy’s ₹1,377.90 0.51%
Sun Pharma ₹1,896.20 0.44%

विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार को सहारा

जानकारी दें कि, आज भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी तेजी की अहम वजह बनी हुई है। जारी नवंबर के शुरुआती नौ दिनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 53,739 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। इससे पहले बीते सितंबर में 35,861 करोड़ और अक्टूबर में 34,843 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।

इसके अलावा, दिवाली के अगले ही दिन यानी 9 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने नकद बाजार में 7,212.22 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी। बता दें कि, AI कंपनियों से जुड़े वैश्विक शेयरों में बिकवाली और निवेश रणनीति में बदलाव को भी भारतीय बाजार में विदेशी निवेश बढ़ने की एक वजह माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Tata Power Q2 FY27 Preview: मुनाफे में 42% तक की बढ़त का अनुमान, ₹19,570 करोड़ रह सकता है रेवेन्यू

कच्चे तेल की कीमतों में दिखी नरमी

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों से कच्चे तेल की कीमतों को भी राहत मिली है।

दरअसल भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में तेल सस्ता होने से देश के आयात बिल और महंगाई पर दबाव कम हो सकता है। इसका सकारात्मक असर विमानन, परिवहन और तेल पर निर्भर कंपनियों पर भी पड़ सकता है।

धनतेरस के बाद बाजार में लौटी रौनक

देखा जाए तो, धनतेरस और दिवाली के त्योहार के बाद बाजार में लौटी तेजी ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है। वहीं, कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और वैश्विक संकेतों ने भी बाजार को मजबूती दी है।

अब निवेशक HDFC Sky जैसे प्लेटफॉर्म की मदद से शेयर बाजार के रुझान, कंपनियों के प्रदर्शन और निवेश से जुड़े विकल्पों को बड़ी आसानी से समझ सकते हैं। हालांकि, बाजार में तेजी के दौरान भी निवेश का फैसला कंपनी की वित्तीय स्थिति और अपनी जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखकर ही लेना चाहिए।

फिलहाल आज 11 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अब बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या यह तेजी कारोबारी सत्र के अंत तक बरकरार रहती है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy