logo

Silver Rate Today, September 11, 2026: चांदी खरीदने वालों के लिए राहत या खतरे की घंटी? एक दिन में ₹10 हजार टूटा भाव

Authored By HDFC SKY | Published at: Sep 11, 2026 11:05 AM IST

Silver Rate Today, September 11, 2026: चांदी खरीदने वालों के लिए राहत या खतरे की घंटी? एक दिन में ₹10 हजार टूटा भाव

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई। चांदी की कीमत में आज यानी 11 सितंबर 2026 को अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही चांदी के भाव तेजी से नीचे आ गए। एक दिन पहले जहां चांदी ₹2.55 लाख प्रति किलो पर थी, वहीं आज घरेलू बाजार में इसका भाव घटकर ₹2.45 लाख प्रति किलो रह गया है। 

इस गिरावट के बीच चांदी खरीदने वालों के लिए कीमत कुछ राहत देने वाली है, लेकिन निवेशकों के लिए बाजार की मौजूदा दिशा पर नजर रखना जरूरी हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज चांदी कमजोर हुई है, जिसका असर घरेलू कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी फिसली 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Comex पर चांदी की कीमत करीब 2.07 प्रतिशत तक गिर गई। कारोबार के दौरान चांदी करीब 63.858 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई इस कमजोरी का असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिला है। 

MCX पर चांदी ₹2.31 लाख के करीब 

Goodreturns.in के आज के आंकड़ों के अनुसार, भारत में चांदी का भाव ₹245 प्रति ग्राम है। वहीं 10 ग्राम चांदी ₹2,450 और 100 ग्राम ₹24,500 में मिल रही है। दूसरी ओर MCX पर बाजार खुलने के बाद चांदी का भाव करीब ₹4,400 तक गिरकर ₹2,31,050 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। यानी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में आज चांदी पर दबाव बना हुआ है। 

एक किलो पर सीधे ₹10 हजार की गिरावट 

जहां बीते 10 सितंबर को एक किलो चांदी का भाव ₹2,55,000 था। वहीं  आज यह घटकर ₹2,45,000 रह गया है। यानी एक दिन में कीमत में ₹10,000 की कमी आई है। 10 ग्राम चांदी भी ₹100 सस्ती हुई है। 

वजन  आज का भाव  पिछला भाव  बदलाव 
1 ग्राम  ₹245  ₹255  -₹10 
8 ग्राम  ₹1,960  ₹2,040  -₹80 
10 ग्राम  ₹2,450  ₹2,550  -₹100 
100 ग्राम  ₹24,500  ₹25,500  -₹1,000 
1 किलो  ₹2,45,000  ₹2,55,000  -₹10,000 

सभी प्रमुख शहरों में आज यही भाव 

शहरों के हिसाब से देखें तो 11 सितंबर को दिए गए सभी प्रमुख शहरों में चांदी का भाव एक जैसा है। चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद में 10 ग्राम चांदी ₹2,450 की है।  

शहर  10 ग्राम  100 ग्राम  1 किलो 
चेन्नई  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
मुंबई  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
दिल्ली  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
कोलकाता  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
बेंगलुरु  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
हैदराबाद  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
केरल  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
पुणे  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
वडोदरा  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
अहमदाबाद  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 

दिसंबर तक ₹3 लाख पहुंचने का अनुमान 

बाजार विशेषज्ञों की मानें तो, अगर बाजार की परिस्थितियों में सुधार आता है तो चांदी में आगे तेजी देखने को मिल सकती है। मौजूदा अनुमान के अनुसार दिसंबर तक चांदी की कीमत ₹3 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है। 

हालांकि यह बाजार का अनुमान है, इसे निश्चित कीमत नहीं माना जा सकता। चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार, रुपये की स्थिति और बाजार में मांग के अनुसार तेजी से बदल सकती है। 

चांदी की कीमत पर किन बातों का असर? 

भारत में चांदी का भाव अंतरराष्ट्रीय कीमतों से काफी प्रभावित होता है। अगर दुनिया के बाजार में चांदी महंगी होती है तो भारतीय बाजार में भी इसका असर आ सकता है। इसके अलावा रुपये और डॉलर के बीच बदलाव भी महत्वपूर्ण है। 

अगर रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत स्थिर रहती है, तो भारत में चांदी महंगी हो सकती है। इसी तरह वैश्विक बाजार में गिरावट आने पर घरेलू कीमत पर भी दबाव बन सकता है। 

निवेश से पहले बाजार की चाल समझें 

चांदी में निवेश करने वालों के लिए आज की गिरावट एक अहम संकेत है कि कीमतें कम समय में काफी तेजी से बदल सकती हैं। इसलिए केवल किसी एक दिन की तेजी या गिरावट देखकर निवेश का फैसला करना उचित नहीं है। 

HDFC Sky जैसे निवेश मंच बाजार से जुड़ी जानकारी और अलग–अलग निवेश विकल्पों को समझने में मदद कर सकते हैं। इससे निवेशक बाजार की चाल को बेहतर तरीके से समझकर अपने लक्ष्य और जोखिम के हिसाब से फैसला ले सकता है।चांदी खरीदते समय बाजार भाव के अलावा कर और अन्य शुल्क भी देखना जरूरी है। दुकान पर भुगतान की जाने वाली अंतिम रकम बताए गए बाजार भाव से अलग हो सकती है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy