logo

Stock Market Close Report: सुबह की 800 अंकों की तेजी गायब, Sensex-Nifty गिरावट पर बंद

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 21, 2026 04:49 PM IST

Stock Market Close Report: सुबह की 800 अंकों की तेजी गायब, Sensex-Nifty गिरावट पर बंद

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 21 अक्टूबर:  भारतीय शेयर बाजार में आज दशहरे के बाद पहले बुधवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में करीब 800 अंकों तक की तेजी दिखाने वाले बाजार ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी और आखिर में गिरावट के साथ बंद हुआ। ऑटो, केमिकल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा। हालांकि, IT शेयरों में मजबूत खरीदारी ने गिरावट को ज्यादा बढ़ने से रोका।

आज 21 अक्टूबर को दिन का कारोबार खत्म होने पर, BSE Sensex 143.21 अंक गिरकर 73,709.69 पर बंद हुआ। वहीं, NSE Nifty 50 में 77.60 अंकों की गिरावट आई और यह 22,811.35 पर पहुंच गया। बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों से काफी ज्यादा रही। इससे पता चलता है कि दिन के आखिर में निवेशकों का रुझान कमजोर था।

Sensex-Nifty की क्लोजिंग

आज बुधवार को बाजार में सुबह की तेजी टिक नहीं पाई। कारोबार के दौरान खरीदारी के बाद निवेशकों ने कई शेयरों में मुनाफा वसूली शुरू कर दी। इससे प्रमुख इंडेक्स अपनी बढ़त गंवाकर लाल निशान में आ गए।

इंडेक्स क्लोजिंग स्तर बदलाव गिरावट
BSE Sensex 73,709.69 -143.21 अंक 0.19%
NSE Nifty 50 22,811.35 -77.60 अंक 0.34%

इसके साथ ही Nifty 50 का 22,850 के स्तर से नीचे बंद होना भी बाजार की कमजोरी दिखाता है। सुबह की तेजी के बाद बाजार का नीचे आना यह साफ संकेत है कि ऊंचे स्तरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा।

ये भी पढ़ें: IPO Today: Jio Platforms IPO से Paras Healthcare तक, आज से निवेशकों के लिए खुलेंगे नए मौके

IT शेयरों ने बाजार को दिया सहारा

आज बाजार में गिरावट के बीच IT सेक्टर सबसे मजबूत रहा। Nifty IT इंडेक्स में 2.5% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। Infosys, HCL Technologies, Tech Mahindra और TCS जैसे बड़े IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।IT शेयरों में तेजी ने बाजार को कुछ सहारा दिया। ऐसे में अगर इस सेक्टर में भी बिकवाली होती, तो प्रमुख इंडेक्स पर दबाव और बढ़ सकता था। हालांकि, IT शेयरों की बढ़त दूसरे सेक्टरों में आई गिरावट की पूरी भरपाई नहीं कर सकी।

Infosys और HCL Tech रहे टॉप गेनर्स

NSE के जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज बुधवार को Nifty 50 के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में IT कंपनियों का दबदबा रहा। Infosys करीब 3.30% चढ़कर ₹1,168 पर बंद हुआ। HCL Technologies में 3.21% की तेजी आई और इसका शेयर ₹1,424.20 पर पहुंच गया। वहीं, Tech Mahindra का शेयर 3.13% बढ़कर ₹1,834.70 पर बंद हुआ। जबकि, TCS में 2.77% की बढ़त रही और यह ₹2,529 पर पहुंच गया। IT सेक्टर के बाहर UltraTech Cement भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहा।

शेयर क्लोजिंग कीमत बदलाव
Infosys ₹1,168.00 +3.30%
HCL Technologies ₹1,424.20 +3.21%
Tech Mahindra ₹1,834.70 +3.13%
TCS ₹2,529.00 +2.77%
UltraTech Cement ₹10,849.00 +1.87%

Auto और दूसरे शेयरों में दिखी बिकवाली

हालांकि आज दूसरी ओर, ऑटो, केमिकल और कंज्यूमर से जुड़े शेयरों में दबाव रहा। Nifty Auto और Nifty Chemicals इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का असर दिखा और दोनों वर्गों के इंडेक्स 2% से ज्यादा गिरकर बंद हुए। जानकारी दें कि, आज बाजार में 3,200 से ज्यादा शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों की संख्या 900 से कम रही। यह आंकड़ा बताता है कि गिरावट केवल कुछ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं थी, बल्कि बाजार के बड़े हिस्से में बिकवाली का दबाव बना रहा।

Bajaj Finance आज सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में

Nifty 50 के प्रमुख कमजोर शेयरों में Bajaj Finance आज सबसे आगे रहा। इसका शेयर 3.27% गिरकर ₹926 पर बंद हुआ। जहां BSE के शेयर में 2.63% की गिरावट आई और यह ₹3,248.30 पर पहुंच गया।

वहीं, Eternal में 2.45% की गिरावट रही, जबकि Eicher Motors का शेयर 2.43% नीचे आया। Trent में भी 2.41% की कमजोरी दर्ज की गई।

शेयर क्लोजिंग कीमत बदलाव
Bajaj Finance ₹926.00 -3.27%
BSE ₹3,248.30 -2.63%
Eternal ₹312.35 -2.45%
Eicher Motors ₹7,170.50 -2.43%
Trent ₹2,822.00 -2.41%

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

आज बुधवार का कारोबार यह संकेत देता है कि बाजार में तेजी आने के बावजूद हर सेक्टर में खरीदारी नहीं हुई। IT शेयरों में मजबूती रही, लेकिन वहीं ऑटो और अन्य सेक्टरों में बिकवाली ने प्रमुख इंडेक्स को नीचे खींच लिया। ऐसे माहौल में निवेशकों के लिए केवल Sensex और Nifty की चाल देखना पर्याप्त नहीं है। अलग-अलग सेक्टरों और कंपनियों के प्रदर्शन पर भी ध्यान देना जरूरी है।

इसके लिए निवेशक HDFC Sky जैसे निवेश मंच की मदद से शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं और अपने निवेश पर नजर रख सकते हैं। हालांकि, किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, शेयर का मूल्यांकन और अपने जोखिम उठाने की क्षमता को समझना बहुत जरूरी है।

आगे बाजार की नजर होगी किन पर?

आज Nifty 50 का 22,850 से नीचे बंद होना और बाजार में बड़ी संख्या में शेयरों का गिरना कमजोरी का संकेत है। ऐसे में आने वाले सत्रों में निवेशक देखेंगे कि बाजार इस गिरावट से उबरता है या बिकवाली का दबाव बना रहता है। इसके साथ ही IT शेयरों की मजबूती भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

देखने से आज 21 अक्टूबर को Sensex और Nifty दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। सुबह की तेजी टिक नहीं पाई और ऑटो, केमिकल तथा अन्य शेयरों में बिकवाली हावी रही। IT सेक्टर ने बाजार को सहारा जरूर दिया, लेकिन व्यापक कमजोरी को रोक नहीं सका। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय बाजार की चाल और कंपनियों के प्रदर्शन पर और भी ज्यादा  ध्यान देना चाहिए।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy