logo

IPO Today: Jio Platforms IPO से Paras Healthcare तक, आज से निवेशकों के लिए खुलेंगे नए मौके

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 21, 2026 10:19 AM IST

IPO Today: Jio Platforms IPO से Paras Healthcare तक, आज से निवेशकों के लिए खुलेंगे नए मौके

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 21 अक्टूबर:   भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नए IPO और शेयरों की लिस्टिंग के लिहाज से अहम दिन है। आज Jio Platforms और Paras Healthcare के IPO में आवेदन शुरू होगा। वहीं, HD Fire Protect, Vaibhav Vyapaar और Ravita Engineering Services के शेयरों की बाजार में शुरुआत होने की संभावना है। इसके अलावा Bonfiglioli Transmissions और Tonbo Imaging India के IPO का आवंटन भी आज तय होने वाला है।

ऐसे में आज निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे किसी भी इश्यू में पैसा लगाने से पहले उसकी कीमत, आवेदन की अंतिम तारीख, कंपनी की स्थिति और जोखिम को समझें। वहीं आवेदन करने से पहले संबंधित इश्यू की आधिकारिक शर्तें जरूर जांचें।

आज खुलेंगे दो बड़े IPO

आज बुधवार को  निवेशकों के लिए Jio Platforms और Paras Healthcare के IPO खुल रहे हैं। दोनों इश्यू 23 अक्टूबर तक खुले रहेंगे। Jio Platforms का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर है, जबकि Paras Healthcare के शेयर के लिए ₹660 से ₹693 का दायरा तय किया गया है।

जानकारी Jio Platforms Paras Healthcare
इश्यू खुलने की तारीख 21 अक्टूबर 21 अक्टूबर
अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 23 अक्टूबर
प्राइस बैंड ₹1,065–₹1,119 ₹660–₹693
फेस वैल्यू ₹10 ₹1
बाजार श्रेणी मेनबोर्ड मेनबोर्ड

बता दें  कि, Jio Platforms के इश्यू में आवेदन करने से पहले निवेशकों को न्यूनतम आवेदन राशि और लॉट से जुड़ी जानकारी आधिकारिक दस्तावेजों में देखनी चाहिए। इसी तरह Paras Healthcare के मामले में भी केवल शेयर की कीमत देखकर फैसला करना सही नहीं होगा। इसके लिए कंपनी का कारोबार, वित्तीय स्थिति और इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल समझना जरूरी है।

Jio Platforms पर क्यों रहेगी आज नजर?

दरअसल, Jio Platforms डिजिटल कनेक्टिविटी, उपभोक्ता ऐप, कारोबार से जुड़ी डिजिटल सेवाओं, क्लाउड और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में काम करती है। इसकी सहयोगी कंपनी Reliance Jio Infocomm के पास 30 जून 2026 तक 53.33 करोड़ ग्राहक थे। कंपनी के आकार और डिजिटल कारोबार के कारण इस IPO पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है।

इश्यू से जुटाई जाने वाली रकम का बड़ा हिस्सा Reliance Jio Infocomm के कुछ कर्ज को चुकाने में इस्तेमाल करने की योजना है। बाकी रकम सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए रखी जाएगी। हालांकि, किसी कंपनी का बड़ा ग्राहक आधार अपने आप में निवेश में मुनाफे की गारंटी नहीं होता। निवेशकों को कीमत और कंपनी के भविष्य की संभावनाओं का आकलन भी करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जियो का सफर: मुफ्त कॉलिंग से देश का सबसे बड़ा IPO बनने तक, कैसे बदली जियो की कहानी

आज किन कंपनियों की लिस्टिंग?

IPO में आवेदन करने के बाद निवेशक शेयरों के बाजार में उतरने का इंतजार करते हैं। आज Infocom तीन कंपनियों की लिस्टिंग निर्धारित बताई गई है।

कंपनी श्रेणी बाजार
HD Fire Protect मेनबोर्ड NSE और BSE
Vaibhav Vyapaar SME NSE SME
Ravita Engineering Services SME NSE SME

बताते चलें कि, लिस्टिंग के दिन शेयर अपने इश्यू प्राइस से ऊपर या नीचे खुल सकता है। इसकी चाल बाजार के माहौल, निवेशकों की मांग और कंपनी को लेकर बनी उम्मीदों पर निर्भर करती है। इसलिए केवल लिस्टिंग के संभावित मुनाफे को देखकर निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है।

दो IPO का आवंटन भी आज

इसके साथ ही Bonfiglioli Transmissions और Tonbo Imaging India के IPO का आवंटन आज 21 अक्टूबर को तय होने वाला है। जिन निवेशकों ने इन इश्यू में आवेदन किया है, वे आवंटन की स्थिति संबंधित रजिस्ट्रार या BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने के बाद जांच सकते हैं।

आवंटन मिलने का मतलब यह नहीं है कि शेयर की लिस्टिंग पर मुनाफा जरूर होगा। दरअसल, शेयरों की कीमत बाजार खुलने के बाद मांग और आपूर्ति के अनुसार बदल सकती है।

आज कौन-सा इश्यू होगा बंद  ?

Grace Cancer Foundation का सोशल स्टॉक एक्सचेंज (SSE) इश्यू आज बंद होने वाला है। इसके अलावा Century Extrusions का राइट्स इश्यू और Shardul Securities का अन्य सार्वजनिक ऑफर भी आज 21 अक्टूबर को समाप्त होने वाला है।

इन इश्यू की प्रकृति सामान्य IPO से अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले यह समझना जरूरी है कि निवेश किस श्रेणी में आता है, कौन आवेदन कर सकता है और उससे जुड़े नियम क्या हैं।

निवेश से पहले ये बातें जरूर जांचें

बताते चलें कि, HDFC Sky जैसे निवेश मंच के जरिए निवेश की तैयारी करते समय निवेशक IPO की उपलब्ध जानकारी देख सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया को समझ सकते हैं। आवेदन से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

  • प्राइस बैंड और न्यूनतम आवेदन राशि जांचें।
  • कंपनी के कारोबार, वित्तीय स्थिति और जोखिम को भी समझें।
  • आवेदन की अंतिम तारीख और अपनी निवेश श्रेणी की पात्रता जरूर देखें।
  • UPI या बैंक खाते से जुड़ी भुगतान प्रक्रिया को ध्यान से पूरा करें।
  • आवंटन और लिस्टिंग की तारीखों की आधिकारिक पुष्टि करें।

IPO में निवेश से निश्चित मुनाफे की गारंटी नहीं होती है। इसलिए अपनी जोखिम सहने की क्षमता के अनुसार ही फैसला लें और केवल बाजार की चर्चा या लिस्टिंग की उम्मीद के आधार पर ही कोई निवेश न करें।

डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy