logo

Suzlon Q2 FY27 Preview: आज आएंगे सुजलॉन एनर्जी के नतीजे, रेवेन्यू और डिलीवरी में तेजी के संकेत

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 29, 2026 11:17 AM IST

Suzlon Q2 FY27 Preview: आज आएंगे सुजलॉन एनर्जी के नतीजे, रेवेन्यू और डिलीवरी में तेजी के संकेत

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 29 अक्टूबर: रिन्यूएबल एनर्जी और विंड टरबाइन प्रोडक्शन कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy Ltd) गुरुवार को अपने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजों की घोषणा करने जा रही है। पिछले कुछ महीनों में स्टॉक में आई लगभग 30% से 40% तक की गिरावट के बाद, बाजार विशेषज्ञ इस तिमाही नतीजों को शेयर के री रेटिंग और ट्रेंड रिवर्सल के लिए कैटेलिस्ट मान रहे हैं।

सुजलॉन एनर्जी के गुरुवार को आने वाले Q2 नतीजों में निवेशकों का ध्यान सिर्फ नेट प्रॉफिट पर नहीं, बल्कि रियल टरबाइन एग्जीक्यूशन वॉल्यूम, नए ऑर्डर इनफ्लो और वर्किंग कैपिटल साइकिल पर होगा।

लंबे समय से सुधार के दौर से गुजर रहे इस शेयर के लिए मजबूत डिलीवरी नंबर और बेहतर मार्जिन गाइडेंस एक नया सपोर्ट बेस तैयार कर सकते हैं। गिरावट के बाद आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे इस स्टॉक में लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों के लिए आज की कमेंट्री बेहद निर्णायक साबित होगी।

ये भी पढ़ें: IPO Today: आज खुलेंगे 2 नए IPO, 3 कंपनियों में निवेश का आखिरी मौका

सुजलॉन के नतीजों के साथ निवेशकों के लिए चार चीजें देखना जरूरी होगा। पहला, कंपनी क्या कंपनी विंड टरबाइन की सप्लाई बढ़ाने में सफल रही है या नहीं? दूसरा, क्या मौजूदा ऑर्डरों को तय समय में पूरा किया जा रहा है या नहीं? तीसरा, क्या कारोबार बढ़ने के साथ ऑपरेशन मार्जिन मजबूत हुई है या नहीं? और चौथा नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी ऑपरेशन परफॉरमेंस से आई है या टैक्स जैसे अन्य कारकों ने आंकड़ों पर असर डाला है?

नतीजों के बाद मैनेजमेंट का बयान और भविष्य की योजनाएं भी शेयर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण हो सकता है।

कुल मिलाकर सुजलॉन एनर्जी के Q2 FY27 नतीजों से पहले बाजार को रेवेन्यू में मजबूत वृद्धि की उम्मीद है, लेकिन मुनाफे और मार्जिन को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब कारोबार कर चुका है और इस साल अब तक इसमें गिरावट आई है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy