logo

टाटा शेयरों में दबाव के बीच नोएल टाटा की नई रणनीति, Tata Sons की लिस्टिंग रोकने के लिए क्या है प्लान?

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 20, 2026 12:19 PM IST

टाटा शेयरों में दबाव के बीच नोएल टाटा की नई रणनीति, Tata Sons की लिस्टिंग रोकने के लिए क्या है प्लान?

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 20 नवंबर: टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी Tata Sons की लिस्टिंग को लेकर चल रही खींचतान का असर आज शुक्रवार 20 नवंबर को समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों पर भी नजर आ रहा है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की ओर से वैकल्पिक पुनर्गठन योजना पर जोर दिए जाने और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लिस्टिंग संबंधी रुख के बीच निवेशक अब आगामी 26 नवंबर की बोर्ड बैठक पर नजर बनाए हुए हैं।

हालांकि, आज टाटा समूह के शेयरों में आई नरमी को केवल नोएल टाटा के कदम का सीधा नतीजा कहना सही नहीं होगा। कमजोर वैश्विक संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और बाजार में व्यापक बिकवाली भी इसके पीछे अहम कारण हैं।

आज शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में टाटा समूह के शेयरों में एक जैसी चाल नहीं दिखी। Tata Steel और Titan Company जैसे शेयर Nifty के शुरुआती गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, Tata Capital, Tata Elxsi और Tata Technologies में भी हल्की कमजोरी दर्ज की गई। Tata Communications का शेयर कारोबार के दौरान लगभग सपाट रहा और 1,751-1,752 रुपये के आसपास देखा गया।

26 नवंबर की बैठक पर टिकी नजरें

गौरतलब है कि, Tata Sons के बोर्ड की 26 नवंबर को होने वाली बैठक इस पूरे विवाद में अहम मानी जा रही है। मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, नोएल टाटा इस बैठक में वैकल्पिक पुनर्गठन प्रस्ताव पर औपचारिक चर्चा की मांग कर सकते हैं। उनका पक्ष है कि Tata Sons को सीधे लिस्टिंग की प्रक्रिया में आगे बढ़ाने से पहले दूसरे विकल्पों की भी पूरी जांच होनी चाहिए।

इस प्रस्ताव को RBI के सामने भी विचार के लिए रखने की मांग की जा सकती है। इसका मकसद Tata Sons को ऐसी कारोबारी संरचना देना है, जिससे कंपनी को अपर-लेयर NBFC और Core Investment Company (CIC) के नियमों के दायरे से बाहर रखने की संभावना बन सके। यदि ऐसा होता है तो अनिवार्य लिस्टिंग की जरूरत पर भी असर पड़ सकता है।

₹25,000 करोड़ के सवाल पर भी जवाब चाहते हैं नोएल

इस लिस्टिंग के अलावा Tata Sons के सामने Shapoorji Pallonji (SP) Group की हिस्सेदारी से जुड़ा वित्तीय सवाल भी है। रिपोर्ट के अनुसार, SP Group अपनी हिस्सेदारी के एक हिस्से का मौद्रिक लाभ उठाकर करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है। इस पर नोएल टाटा चाहते हैं कि, बोर्ड बैठक के एजेंडे में इस विषय पर विस्तृत प्रस्तुति रखी जाए।

इसमें बताया जाए कि Tata Sons इतनी बड़ी राशि का इंतजाम किस तरह करेगी और इसका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर क्या असर होगा। बताया गया है कि नोएल ने 17 सितंबर की बोर्ड बैठक में भी इस विषय पर जानकारी मांगी थी। यह मुद्दा इसलिए अहम है क्योंकि Tata Sons में Tata Trusts की करीब 66% हिस्सेदारी है, जबकि SP Group भी एक बड़ा शेयरधारक है।

RBI के पत्र ने बढ़ाया दबाव

यह भी बताते चलें कि, Tata Sons की लिस्टिंग को लेकर RBI का रुख भी स्पष्ट होता दिख रहा है। बीते 16 नवंबर को भेजे गए पत्र में केंद्रीय बैंक ने कहा कि Tata Sons को अपर-लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC-UL) पर लागू सभी नियमों का पालन करना होगा। इसमें लिस्टिंग की शर्त भी शामिल है।

यह जवाब Tata Sons के बीते 6 अक्टूबर को भेजे गए पत्र के संदर्भ में आया था, जिसमें कंपनी ने नियामकीय नियमों को लेकर मार्गदर्शन मांगा था। रिपोर्ट के मुताबिक, अब नोएल टाटा यह सवाल भी उठा सकते हैं कि RBI से मिले संदेश और कंपनी की ओर से दिए गए जवाब की जानकारी सभी निदेेशकों के साथ समय पर साझा क्यों नहीं की गई।

इस मामले में कंपनी के भीतर पारदर्शिता और फैसले लेने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। Tata Trusts को कानूनी मामलों में Cyril Amarchand Mangaldas से सलाह मिलने की बात कही गई है। वहीं Tata Sons ने वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे से कानूनी राय ली है। कंपनी का पक्ष बताया जा रहा है कि RBI ने CIC रजिस्ट्रेशन छोड़ने की अनुमति नहीं दी है, इसलिए लिस्टिंग से बचने का विकल्प अब सीमित हो गया है।

ये भी पढ़ें – IT शेयरों में तेजी के बीच एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली, Nikkei 4% से ज्यादा टूटा, अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद

पुनर्गठन योजना में क्या है खास?

गौरतलब है कि, टाटा ट्रस्ट्स की ओर से पहले Tata Electronics Systems Solutions और Tata Consulting Engineers को Tata Sons के साथ मिलाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसका उद्देश्य होल्डिंग कंपनी को अधिक कारोबारी गतिविधियों वाली ऑपरेटिंग कंपनी बनाना और उसकी गैर-सूचीबद्ध स्थिति बनाए रखने की संभावना तलाशना था।

प्रस्ताव से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, विलय के बाद बनने वाली इकाई का परिचालन राजस्व 1.05 लाख करोड़ रुपये और वित्तीय संपत्तियों से आय 40,072 करोड़ रुपये हो सकती थी। कुल आय में परिचालन राजस्व की हिस्सेदारी 64.3% रहने का अनुमान था। ट्रस्ट्स का तर्क था कि इससे कंपनी को NBFC के मुख्य कारोबार वाले मानदंड से बाहर रखने में मदद मिल सकती है।

इसी तरह, समूह की कंपनियों में निवेश का हिस्सा कुल शुद्ध संपत्तियों का करीब 88.5% रहने का अनुमान था। यह CIC वर्गीकरण के लिए बताई गई 90% सीमा से कम है। हालांकि, यह ट्रस्ट्स की प्रस्तावित योजना का आकलन है। इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है और RBI की मंजूरी भी महत्वपूर्ण होगी।

आज की ट्रस्ट बैठक से क्या निकलेगा?

बताते चलें कि, आज 20 नवंबर को Sir Dorabji Tata Trust और Tata Education and Development Trust की बैठक निर्धारित है। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, इस बैठक का मुख्य एजेंडा नियमित अनुदान मंजूरियों से जुड़ा है, न कि Tata Sons की लिस्टिंग पर कोई अंतिम फैसला करना। इसलिए आज की बैठक को लिस्टिंग विवाद का निर्णायक मोड़ मानना जल्दबाजी होगी।

टाटा शेयरों पर कितना असर?

खबर के लिखे जाने तक ,आज टाटा समूह के शेयरों में दिख रही कमजोरी को फिलहाल लिस्टिंग विवाद से जुड़ी अनिश्चितता के बीच निवेशकों की सतर्कता के रूप में देखा जा सकता है। लेकिन बाजार की व्यापक स्थिति भी फिलहाल कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 250 अंक नीचे था, Nifty 50 भी दबाव में रहा और Brent Crude करीब 93 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंचा। कमजोर एशियाई बाजारों ने भी घरेलू निवेशकों की धारणा पर असर डाला।

टाटा समूह का शेयर 20 नवंबर की शुरुआती स्थिति
Tata Steel शुरुआती गिरावट वाले शेयरों में
Titan Company शुरुआती गिरावट वाले शेयरों में
Tata Capital हल्की कमजोरी
Tata Communications लगभग सपाट, ₹1,751-1,752 के आसपास

इन सबके बीच निवेशकों के लिए फिलहाल सबसे बड़ा संकेत 26 नवंबर की बोर्ड बैठक से मिल सकता है। ऐसे में यदि नोएल टाटा का प्रस्ताव गंभीरता से विचार के लिए लिया जाता है, तो Tata Sons की लिस्टिंग की समय सीमा और समूह की वित्तीय संरचना को लेकर नई चर्चा शुरू हो सकती है। दूसरी ओर, यदि बोर्ड RBI के निर्देशों के अनुसार लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ता है, तो ट्रस्ट्स और कंपनी के बीच मतभेद और भी अधिक साफ हो सकते हैं।

इसलिए आज की शेयर बाजार की चाल को किसी एक व्यक्ति या बैठक से जोड़ने के बजाय तीन पहलुओं से देखना बेहतर होगा—Tata Sons की लिस्टिंग पर RBI का रुख, SP Group की हिस्सेदारी से जुड़ी वित्तीय जरूरत और 26 नवंबर को बोर्ड का संभावित फैसला।

हालांकि, निवेशक HDFC Sky जैसे प्लेटफॉर्म पर टाटा कंपनियों के शेयरों की कीमतों और बाजार से जुड़ी जानकारी पर नजर रख सकते हैं। लेकिन, केवल इस विवाद के आधार पर निवेश का फैसला करना उचित नहीं होगा।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy