logo

टीसीएस का जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये पर

Authored By PTI | Updated at: Oct 8, 2026 04:54 PM IST

टीसीएस का जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, आठ अक्टूबर: देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

टाटा समूह की कंपनी ने एक साल पहले की जुलाई-सितंबर तिमाही में 12,075 करोड़ रुपये और इससे पिछली अप्रैल-जून तिमाही में 13,349 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आईटी सेवा कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जुलाई-सितंबर अवधि में उसकी परिचालन आय 11.22 प्रतिशत बढ़कर 73,188 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 65,799 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का राजस्व 72,275 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का कुल खर्च समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 55,887 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 49,463 करोड़ रुपये और अप्रैल-जून तिमाही में 55,231 करोड़ रुपये था।

टीसीएस ने पिछले तीन माह में शुद्ध आधार पर 4,258 कर्मचारी जोड़े हैं। कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 30 सितंबर तक बढ़कर 5,98,056 हो गई।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy