logo

ACME Solar Share: NTPC के साथ एक्मे सोलर की 150 MW की डील, 3.20% चढ़ा शेयर

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 18, 2026 12:45 PM IST

ACME Solar Share: NTPC के साथ एक्मे सोलर की 150 MW की डील, 3.20% चढ़ा शेयर

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 18 नवंबर: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयरों में बुधवार के कारोबारी सत्र में 3 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। कंपनी ने 18 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसकी सब्सिडरी कंपनी ने इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) से जुड़े एक हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट के लिए एनटीपीसी लिमिटेड के साथ 150 मेगावाट के पावर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत बिजली की दर 3.21 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है।

कंपनी ने बताया कि इस टैरिफ को सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन पहले ही अप्रूवल दे चुका है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट से बिजली सप्लाई शुरू होने की निर्धारित तारीख 30 जून 2028 है और यह समझौता अलगे 25 सालों की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा।

इस खबर के बाद एक्मे सोलर का शेयर इंट्राडे में 3.20% चढ़कर 416.25 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 403.35 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 10:33 बजे ये शेयर 2.28% की बढ़त के साथ 412.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें: INR vs USD Rate, November 18, 2026: रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे चढ़कर 93.27 प्रति डॉलर पर

इस प्रोजेक्ट के लोकेशन की बात करें तो यह हाइब्रिड प्रोजेक्ट राजस्थान के भड़ला, गुजरात के जामखंभालिया और मध्य प्रदेश के मंदसौर में होगा। इसमें सोलर एनर्जी के साथ-साथ एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन इंटीग्रेट किया जाएगा ताकि पीक ऑवर्स के साथ-साथ पूरे दिन डिस्पेचेबल बिजली की सप्लाई की जा सके। कंपनी ने यह भी बताया कि जामखंभालिया और मंदसौर लोकेशंस के लिए सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी (CTU) के माध्यम से ट्रांसमिशन कनेक्टिविटी सुरक्षित कर ली गई है।

कंपनी के अनुसार इस समझौते के बाद एक्मे सोलर का अंडर कंस्ट्रक्शन PPA लॉक्ड कॉन्ट्रैक्टेड पोर्टफोलियो बढ़कर 5,080 MW हो गया है, जो इसकी कुल 5,380 MW की अंडर-कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट कैपेसिटी का हिस्सा है। इस मामले में एक्मे सोलर के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ निखिल ढींगरा ने कहा कि NTPC के साथ यह PPA भारत की एनर्जी मार्केट और उसकी जरूरतों के मुताबिक विश्वसनीय रिन्यूएबल पावर देने के उनके फोकस को और मजबूत करता है। उन्होंने आगे कहा कि सोलर, विंड और एनर्जी स्टोरेज के कॉम्बिनेशन से पीक ऑवर डिमांड को पूरा करने और भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन को सपोर्ट देने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy