logo

महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 129-136 रुपये प्रति शेयर

Authored By PTI | Published at: Nov 16, 2026 11:05 AM IST

महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 129-136 रुपये प्रति शेयर

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली: कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने अपने 8,981 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 129-136 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

ओडिशा स्थित महानदी कोलफील्ड्स की सोमवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, निर्गम 19 नवंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 18 नवंबर को बोली लगा पाएंगे।

कंपनी के अनुसार, यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके तहत प्रवर्तक कोल इंडिया 66.18 करोड़ शेयर बेचकर अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी कम करेगी।

निर्गम पूरी तरह ओएफएस होने के कारण एमसीएल को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी। पूरी राशि शेयर बेचने वाली कंपनी कोल इंडिया के पास जाएगी।

कंपनी का शेयर 27 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकता है।

कोल इंडिया देश के घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान करती है।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy