logo

Black Box का Q2 मुनाफा 31% बढ़कर ₹73 करोड़, रेवेन्यू रिकॉर्ड ₹1,936 करोड़ पर पहुंचा; शेयर 4% चढ़ा

Authored By PTI | Published at: Nov 13, 2026 04:16 PM IST

Black Box का Q2 मुनाफा 31% बढ़कर ₹73 करोड़, रेवेन्यू रिकॉर्ड ₹1,936 करोड़ पर पहुंचा; शेयर 4% चढ़ा

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 13 नवंबर: एस्सार ग्रुप की आईटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ब्लैक बॉक्स लिमिटेड के दूसरी तिमाही के शानदार वित्तीय नतीजे घोषित करने के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में लगभग 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। कारोबारी सत्र के दौरान ब्लैक बॉक्स का शेयर पिछले बंद भाव 883.30 रुपये के मुकाबले 3.85% चढ़कर 917 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जिससे कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 16,250 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट  सालाना आधार पर 31% बढ़कर 73 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस 22% की तेजी के साथ रिकॉर्ड 1,936 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

कंपनी के बिजनेस ग्रोथ को डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, एंटरप्राइज सॉल्यूशंस और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स से भी सपोर्ट मिला है। खास बात ये है कि 30 सितंबर 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बैकलॉग 88% बढ़कर 1.044 अरब डॉलर हो गया। इससे आने वाली तिमाहियों में बिजनेस एक्सपेंशन के लिए बेहतर रोडमैप मिलने की संभावना है।

रिपोर्ट के मुताबिक ब्लैक बॉक्स ने Q2 FY27 में 1,936 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,585 करोड़ रुपये था। यानी तिमाही आधार पर भी रेवेन्यू में 13% की वृद्धि हुई है। ब्लैक बॉक्स का बढ़ता ऑर्डर बैकलॉग इस बात का संकेत है कि कंपनी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। सितंबर 2026 के अंत तक यह आंकड़ा 1.044 अरब डॉलर पहुंच गया, जो पिछले साल के 555 मिलियन डॉलर से 88% ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: दूसरी तिमाही में Dish TV को बड़ा झटका, घाटा बढ़कर ₹295.74 करोड़ पर पहुंचा

Q2 FY27 में कंपनी को 298 मिलियन डॉलर के नए ऑर्डर मिले हैं, जो सालाना आधार पर 37% ज्यादा हैं।  कंपनी के मुताबिक बैकलॉग में बड़े और मल्टी लेयर प्रोजेक्ट्स का योगदान बढ़ रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से अगले आने वाले 24 से 36 महीनों के लिए अच्छी रेवेन्यू विजिबिलिटी मिल सकती है।

कंपनी का लक्ष्य FY30 तक अपना सालाना रेवेन्यू 2 अरब डॉलर के पार पहुंचाना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ब्लैक बॉक्स अपने इंजीनियरिंग, सेल्स और प्रोजेक्ट डिलिवरी कैपेबिलिटी को मजबूत कर रह है। कंपनी ने बड़े प्रोजेक्ट्स को संभालने और बिजनेस एक्सपेंशन के लिए कर्मचारियों की भर्ती और डिलीवरी कैपेसिटी बढ़ाने की योजना भी बनाई है।

कुल मिलाकर ब्लैक बॉक्स ने FY27 में रेवेन्यू, एबिटा और नेट प्रॉफिट में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी का ऑर्डर बैकलॉग 88% बढ़कर 1.044 बिलियन डॉलर पहुंच गया है, जबकि डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और AI से जुड़े प्रोजेक्ट्स बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि कंपनी अपने बड़े ऑर्डर बैकलॉग को समय पर पूरा कर रेवेन्यू, बेहतर मार्जिन और कैश फ्लो में कितना बदल पाती है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy