Nifty 50
- Apollo Hospitals₹9,200462.00 (5.29%)
- Titan Company₹4,620-80.00 (-1.70%)
- Axis Bank₹1,44665.20 (4.72%)
- Tata Steel₹178-2.89 (-1.60%)
- Max Healthcare₹1,08140.35 (3.88%)
- NTPC₹321.50-3.50 (-1.08%)
- Maruti Suzuki₹14,011422.00 (3.11%)
- Hindustan Unilever₹2,052.50-21.70 (-1.05%)
- UltraTech Cement₹12,939379.00 (3.02%)
- Jio Financial ₹224.97-1.83 (-0.81%)
- HDFC Bank₹84624.20 (2.94%)
- Sun Pharmaceutical₹1,884.90-15.10 (-0.79%)
- Bajaj Finance₹1,12229.15 (2.67%)
- Eternal₹364-2.85 (-0.78%)
- Kotak Mahindra Bank₹515.8012.80 (2.54%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,390.20-10.70 (-0.76%)
- Hindalco Industries₹929.5019.50 (2.14%)
- ITC₹299.10-1.90 (-0.63%)
- InterGlobe Aviation₹5,587.60112.60 (2.06%)
- Bharat Electronics₹402-2.20 (-0.54%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
544% रिटर्न देने वाले Cupid के शेयर में मुनाफावसूली, 5% से ज्यादा फिसलकर ₹363.50 पर आया भाव
Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 13, 2026 02:00 PM IST

Open Free Demat Account
मुंबई, 13 नवंबर: पर्सनल केयर ब्रांड क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को मुनाफावसूली के चलते 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। क्यूपिड लिमिटेड का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 363.50 रुपये के दिन के निचले स्तर तक फिसल गया। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को कंपनी द्वारा 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के शानदार नतीजे घोषित करने के बाद शेयर में करीब 9 प्रतिशत की तेजी आई थी।
गौरतलब है कि कंपनी ने सितंबर 2026 में समाप्त दूसरी तिमाही में 133% की सालाना वृद्धि के साथ 56.22 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। इस दौरान रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस 122% बढ़कर 187.86 करोड़ रुपये रहा।
नतीजों के साथ कंपनी ने FY27, FY28 और FY29 के लिए अपने रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट गाइडेंस में भी बढ़ोतरी की है, जिसका असर 12 नवंबर को शेयर में दिखा, जब स्टॉक बीएसई पर 10% तक उछलकर 389 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इतनी तेजी के बाद कंपनी के बिजनेस टारगेट को रियल आउटपुट में बदलना बड़ी चुनौती होगी। क्यूपिड के वित्तीय नतीजों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 56.22 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 24.13 करोड़ रुपये से 133% ज्यादा है।
ये भी पढ़ें: Top 5 Gainers & Losers: दोपहर तक नहीं थमी बाजार की गिरावट! Sensex-Nifty गिरे, ONGC और Nestle चमके
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में क्यूपिड की परफॉर्मेंस भी मजबूत रही। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस 137% बढ़कर 342.58 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 144.25 करोड़ रुपये था। इसी दौरान नेट प्रॉफिट 156% बढ़कर 100.37 करोड़ रुपये रहा, जबकि H1 FY26 में यह आंकड़ा 39.14 करोड़ रुपये था। EBITDA की बात करें ये भी 156% बढ़कर 114.83 करोड़ रुपये पहुंच गया है। मजबूत H1 FY27 प्रदर्शन और बिजनेस अपॉर्चुनिटी को देखते हुए क्यूपिड ने अगले तीन वित्तीय वर्षों के लिए अपने लक्ष्य बढ़ाए हैं।
FY27 के लिए कंपनी का पहले का रेवेन्यू गाइडेंस 600 करोड़ और नेट प्रॉफिट गाइडेंस 180 करोड़ रुपये था। नए टारगेट इन पुराने अनुमानों से काफी ज्यादा हैं। कंपनी को उम्मीद है कि H2 FY27 का प्रदर्शन H1 से बेहतर रहेगा। इसके पीछे नई मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी और रिटेल एक्सपेंशन बड़ा कारण हैं। हालांकि, ये कंपनी के भविष्य के लक्ष्य हैं, सुनिश्चित नतीजे नहीं। निवेशकों को आने वाली तिमाहियों में यह देखना होगा कि कंपनी इन अनुमानों को किस हद तक हासिल कर पाती है।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

