logo

Top 5 Gainers & Losers: दोपहर तक नहीं थमी बाजार की गिरावट! Sensex-Nifty गिरे, ONGC और Nestle चमके

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 13, 2026 01:06 PM IST

Top 5 Gainers & Losers: दोपहर तक नहीं थमी बाजार की गिरावट! Sensex-Nifty गिरे, ONGC और Nestle चमके

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 13 नवंबर: आज शुक्रवार, 13 नवंबर को शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। लगातार तीन कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी रही। इसके साथ ही, बीते अक्टूबर की खुदरा महंगाई दर दो साल के ऊंचे स्तर पर पहुंचने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। इन सबके बीच दोपहर 12 बजे तक BSE Sensex करीब 353 अंक गिरकर 81,557.52 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, NSE Nifty 50 लगभग 122 अंक फिसलकर 25,177.45 पर आ गया था।

आज शुरुआती कारोबार में बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली थी। Sensex एक समय 81,300.46 तक गिर गया, जबकि Nifty 25,094.30 के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, निचले स्तरों पर खरीदारी आने से दोनों सूचकांकों ने कुछ नुकसान की भरपाई की। इसके बावजूद दोपहर को खबर लिखे जाने तक बाजार में दबाव बना हुआ था।

तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक

आज शुक्रवार को बाजार की शुरुआत ही कमजोरी के साथ हुई। पिछले सत्र में Sensex 81,911.01 और Nifty 25,299.35 पर बंद हुए थे। इसके मुकाबले फिलहाल दोपहर तक दोनों प्रमुख सूचकांक नीचे कारोबार कर रहे थे।

सूचकांक दोपहर 12 बजे का स्तर गिरावट प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 81,557.52 353.49 अंक -0.43%
NSE Nifty 50 25,177.45 121.90 अंक -0.48%

बाजार में इस कमजोरी का असर बड़ी कंपनियों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दिखा। Nifty MidCap और SmallCap सूचकांक करीब 0.4 से 0.6 फीसदी तक नीचे थे। वहीं, NSE पर गिरावट वाले शेयरों की संख्या बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों से अधिक रही। इससे संकेत मिलता है कि बिकवाली केवल चुनिंदा बड़े शेयरों तक सीमित नहीं थी।

बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में दबाव

आज शुक्रवार को Banking, Financial Services, Auto, Realty और Metal सेक्टर में ज्यादा कमजोरी रही। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों पर महंगाई के आंकड़ों से असर पड़ने की आशंका ने भी इन क्षेत्रों के शेयरों को दबाव में रखा।

वहीं, Nifty 50 में Shriram Finance सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में रहा। दोपहर तक इसमें 3.15 फीसदी की गिरावट थी। इसके अलावा, Tata Motors Passenger Vehicles (TMPV), Hindalco, Adani Enterprises और Bajaj Finserv के शेयर भी खबर लिखे जाने तक नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

Nifty 50 के प्रमुख लूजर्स भाव (₹) गिरावट
Shriram Finance 972.15 3.15%
TMPV 291.45 1.95%
Hindalco 946.75 1.79%
Adani Enterprises 2,693.00 1.77%
Bajaj Finserv 1,854.00 1.75%

बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में कमजोरी का असर पूरे बाजार की चाल पर पड़ा है। इसके चलते निवेशक फिलहाल महंगाई और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों को देखते हुए इन शेयरों में सतर्कता बरत रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Meesho में ₹1,885 करोड़ की ब्लॉक डील, शुरुआती कारोबार में शेयर 1.27% उछला, भाव ₹257.40 पर पहुंचा

इन शेयरों में रही खरीदारी

आज बाजार में गिरावट के बीच कुछ कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) करीब 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ Nifty 50 का टॉप गेनर रहा। Nestle India में 0.68 फीसदी और Bharti Airtel में 0.48 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

इसके अलावा, Eicher Motors और Apollo Hospitals के शेयरों में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। वहीं, Pharma, Healthcare और चुनिंदा IT शेयरों में खरीदारी ने बाजार को कुछ सहारा दिया।

Nifty 50 के प्रमुख गेनर्स भाव (₹) बढ़त
ONGC 226.05 0.69%
Nestle India 1,269.50 0.68%
Bharti Airtel 2,106.10 0.48%
Eicher Motors 7,575.00 0.34%
Apollo Hospitals 8,533.50 0.22%

महंगाई ने बढ़ाई ब्याज दरों की टेंशन 

गौरतलब है कि, बाजार की कमजोरी के पीछे सबसे अहम वजह अक्टूबर के खुदरा महंगाई के आंकड़े रहे। भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर के 5.54 फीसदी से बढ़कर अक्टूबर में 6.09 फीसदी हो गई। यह करीब दो साल का उच्च स्तर है और RBI की 6 फीसदी की अधिकतम सहन सीमा से भी ज्यादा है।

इसके साथ ही, खाद्य महंगाई दर बढ़कर 8.94 फीसदी पर पहुंच गई। खाने-पीने की चीजों की कीमतों में तेजी का असर महंगाई के कुल आंकड़े पर पड़ा है। ऐसे में अब निवेशकों को चिंता है कि महंगाई का दबाव बना रहा तो RBI दिसंबर की मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों को लेकर सतर्क रुख अपना सकता है।

वहीं इसके फलस्वरूप, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर होने से बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी जैसे क्षेत्रों पर दबाव बढ़ा है। इन क्षेत्रों की कंपनियों के कारोबार पर कर्ज की लागत और ग्राहकों की खरीद क्षमता का सीधा असर पड़ता है।

कच्चा तेल और रुपये की कमजोरी भी चिंता

जानकारी दें कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude करीब 95.40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने को लेकर कोई ठोस समझौता नहीं होने से बाजार को स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे हैं।

पता हो कि, भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। ऐसे में तेल महंगा होने से देश का आयात बिल बढ़ सकता है और इससे महंगाई पर भी दबाव बना रह सकता है। शुक्रवार को भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर करीब 94.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। फिलहाल, कच्चे तेल और रुपये की चाल बाजार की धारणा को प्रभावित करने वाले अहम कारक बने हुए हैं।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिल रहा सहारा

हालांकि, बाजार में गिरावट के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से कुछ राहत मिली है। पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 7,830.60 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। लगातार विदेशी खरीदारी से बाजार को फिलहाल समर्थन मिल रहा है।

लेकिन, महंगाई, कच्चे तेल और रुपये से जुड़ी चिंताओं के बीच निवेशक फिलहाल सोच-समझकर कदम उठा रहे हैं। ऐसे विषम माहौल में बाजार के रुझान, कंपनियों के प्रदर्शन और जोखिम को समझना जरूरी है। इसके लिए HDFC Sky जैसे निवेश प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बाजार से जुड़ी जानकारी और रिसर्च निवेशकों को शेयरों का विश्लेषण करने और निवेश से पहले बेहतर तैयारी करने में मदद कर सकती है। हालांकि, किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले कंपनी की स्थिति और अपनी जोखिम उठाने की क्षमता को समझना जरूरी है।

आगे बाजार की नजर किन बातों पर?

फिलहाल दोपहर 12 बजे, खबर लिखे जाने तक तक बाजार में गिरावट बनी हुई थी, लेकिन शुरुआती निचले स्तरों से आई रिकवरी ने दिखाया कि कुछ शेयरों में खरीदारी भी जारी है। ऐसे में, आगे निवेशकों की नजर महंगाई के असर, RBI के रुख, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों के निवेश पर रहेगी। फिलहाल बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयरों में दबाव है, जबकि Pharma, Healthcare और चुनिंदा IT शेयरों में मजबूती दिखाई दे रही है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy