logo

Gold Rate Today, November 12, 2026: धनतेरस के बाद सोने की चमक पड़ी फीकी! जानें 22K-24K के भाव

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 12, 2026 10:31 AM IST

Gold Rate Today, November 12, 2026: धनतेरस के बाद सोने की चमक पड़ी फीकी! जानें 22K-24K के भाव

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 12 नवंबर: सोने की कीमतों में एक बार फिर कमजोरी देखने को मिल रही है। ऐसे में आज गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को घरेलू बाजार में सोने के भाव में नरमी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, भारतीय वायदा बाजार MCX में भी कीमतें पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले नीचे हैं।

शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कीमतों में यह गिरावट अहम हो सकती है। हालांकि, बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण खरीदारी का फैसला सोच-समझकर लेना जरूरी है।

MCX पर सोने में कमजोरी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर आज गुरुवार सुबह करीब ₹1,39,611 से ₹1,39,716 प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता दिखा। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव ₹1,40,525 था। इस हिसाब से सोने में करीब ₹795 से ₹914 तक की गिरावट दर्ज की गई। प्रतिशत के लिहाज से कीमत लगभग 0.57 से 0.65 फीसदी नीचे रही।

इसके साथ ही, Goodreturns.in के खुदरा सोना भाव और MCX के वायदा बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो कीमतों में नरमी का असर अलग-अलग स्तर पर दिखाई दे रहा है। हालांकि, दोनों के भाव में अंतर को समझना जरूरी है। MCX पर सोने का भाव वायदा कारोबार का होता है, जबकि खुदरा बाजार में सोना खरीदने के लिए ग्राहकों को शुद्धता, स्थानीय बाजार के भाव और अन्य शुल्कों को भी ध्यान में रखना पड़ता है।

आज 24 कैरेट सोना ₹14,197 प्रति ग्राम

आज 12 नवंबर को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,197 प्रति ग्राम दर्ज की गई। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,014 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹10,648 प्रति ग्राम रही। पिछले दिन यानी 11 नवंबर के मुकाबले तीनों श्रेणियों में मामूली ₹1 प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि, बीते कुछ दिनों के आंकड़ों को देखें तो सोने की कीमतों में इससे पहले अच्छी गिरावट आ चुकी है। बीते 5 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,602 प्रति ग्राम तक पहुंच गया था। इसके बाद कीमतों में लगातार नरमी देखने को मिली और अब यह ₹14,197 पर आ गया है।

12 नवंबर को सोने का ताजा भाव

सोने की शुद्धता प्रति ग्राम भाव 10 ग्राम का भाव
24 कैरेट ₹14,197 ₹1,41,970
22 कैरेट ₹13,014 ₹1,30,140
18 कैरेट ₹10,648 ₹1,06,480

जानकारी दें कि, ये खुदरा बाजार के संकेतक भाव हैं। शहर, ज्वेलर और खरीदारी की शर्तों के अनुसार वास्तविक कीमत अलग हो सकती है। इन दरों में 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।

बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव?

आज देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में बहुत बड़ा अंतर नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, दिल्ली में तीनों कैरेट के सोने का भाव मुंबई और कोलकाता के मुकाबले थोड़ा अधिक है।

शहर 24 कैरेट (1 ग्राम) 22 कैरेट (1 ग्राम) 18 कैरेट (1 ग्राम)
चेन्नई ₹14,197 ₹13,014 ₹10,649
मुंबई ₹14,197 ₹13,014 ₹10,648
दिल्ली ₹14,212 ₹13,029 ₹10,663
कोलकाता ₹14,197 ₹13,014 ₹10,648

वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,212 प्रति ग्राम है, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह ₹14,197 है। यानी शहर के हिसाब से भी ग्राहकों को खरीदारी से पहले स्थानीय भाव की जानकारी लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – बैंकिंग इंडेक्स में 1,650 अंकों की छलांग, HDFC बैंक-SBI समेत कई शेयर 6% तक उछले

धनतेरस के बाद कितना बदला सोने का भाव?

गौरतलब है कि, नवंबर के शुरुआती दिनों में सोने की कीमतों में काफी हलचल रही है। धनतेरस के आसपास सोने की खरीदारी को लेकर बाजार में उत्साह था। त्योहार के दौरान सोने की मांग बढ़ने के साथ कीमतों पर भी निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी हुई थी।

बीते, 5 नवंबर को 24 कैरेट सोना ₹14,602 प्रति ग्राम के स्तर पर था। 12 नवंबर तक इसका भाव घटकर ₹14,197 प्रति ग्राम रह गया है। यानी इस दौरान कीमत में ₹405 प्रति ग्राम की कमी आई है। 10 ग्राम के हिसाब से देखें तो यह अंतर ₹4,050 बैठता है।

22 कैरेट सोने में भी इसी अवधि के दौरान गिरावट आई है। 5 नवंबर को इसका भाव ₹13,385 प्रति ग्राम था, जो अब ₹13,014 रह गया है। यानी एक सप्ताह में ₹371 प्रति ग्राम की कमी दर्ज की गई है।

इस बदलाव से साफ है कि, त्योहार के बाद सोने की कीमतों में नरमी आई है। हालांकि, इसे लंबी अवधि की गिरावट मान लेना जल्दबाजी होगी, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल आगे भी कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

नवंबर में अब तक कैसा रहा सोने का प्रदर्शन?

जहां नवंबर के पहले दिन 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,888 प्रति ग्राम था। आज 12 नवंबर को यह बढ़कर ₹14,197 हो गया है। यानी महीने की शुरुआत के मुकाबले अब भी कीमत करीब 2.22 फीसदी ऊपर है।

22 कैरेट सोने में भी महीने की शुरुआत से करीब 2.23 फीसदी की बढ़त बनी हुई है। इस दौरान दोनों श्रेणियों में सबसे ऊंचा भाव 5 नवंबर को दर्ज किया गया था।

तारीख 24 कैरेट (प्रति ग्राम) 22 कैरेट (प्रति ग्राम)
1 नवंबर ₹13,888 ₹12,730
5 नवंबर ₹14,602 ₹13,385
9 नवंबर ₹14,460 ₹13,255
10 नवंबर ₹14,269 ₹13,080
11 नवंबर ₹14,198 ₹13,015
12 नवंबर ₹14,197 ₹13,014

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर का दबाव

वहीं, आज विदेशी बाजार में सोने की कीमतों पर अमेरिकी डॉलर की मजबूती का असर दिखाई दे रहा है। 12 नवंबर को COMEX गोल्ड करीब 3,985 से 3,988 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसमें करीब 0.38 फीसदी की कमजोरी रही।

दरअसल, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी उम्मीदों के कारण सोने पर दबाव बढ़ा है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो अन्य मुद्राओं में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग प्रभावित हो सकती है।

भारतीय बाजार के लिए डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत भी अहम है। 12 नवंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया करीब ₹93.69 के स्तर पर दिखा। भारत अपनी सोने की जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए रुपये की कमजोरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बावजूद घरेलू कीमतों को ऊंचा बनाए रख सकती है।

आगे क्या करें निवेशक?

देखा जाए तो, सोने की कीमतों में आई हालिया गिरावट से उन लोगों को कुछ राहत मिल सकती है, जो शादी या अन्य जरूरतों के लिए गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, केवल एक-दो दिन की गिरावट देखकर बड़ी खरीदारी करना सही रणनीति नहीं हो सकती।

जानकारी दें कि, निवेश के नजरिए से सोने की कीमतों के साथ डॉलर, अमेरिकी ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक हालात पर भी नजर रखना जरूरी है। ऐसे में, निवेशक HDFC Sky जैसे डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म की मदद से बाजार की गतिविधियों और निवेश से जुड़ी जानकारी पर नजर रख सकते हैं। इससे अलग-अलग निवेश विकल्पों को समझने और सोच-समझकर फैसला लेने में मदद मिल सकती है।

फिलहाल सोने का भाव नवंबर के शुरुआती उच्च स्तर से नीचे है, लेकिन महीने की शुरुआत के मुकाबले अब भी बढ़त में है। ऐसे में खरीदारों के लिए जल्दबाजी करने के बजाय अपने बजट, जरूरत और बाजार के मौजूदा रुझान को ध्यान में रखकर फैसला लेना ही बेहतर होगा।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy