logo

बैंकिंग इंडेक्स में 1,650 अंकों की छलांग, HDFC बैंक-SBI समेत कई शेयर 6% तक उछले

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 11, 2026 02:17 PM IST

बैंकिंग इंडेक्स में 1,650 अंकों की छलांग, HDFC बैंक-SBI समेत कई शेयर 6% तक उछले

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 11 नवंबर: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जियोपॉलिटिकल तनाव में नरमी और एफपीआई खरीदारी की वजह से बुधवार को भारतीय बैंकिंग शेयरों में चौतरफा तेजी दर्ज की गई। रेट सेंसिटिव सेक्टरों में लौटी जोरदार खरीदारी के चलते निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,650 अंक (2.75%) उछलकर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से महज 370 अंक दूर रह गया। गौरतलब है कि पिछले एक महीने में निफ्टी बैंक करीब 11% चढ़ चुका है। इस तेजी की प्रमुख वजह बैंकिंग शेयरों में लगातार खरीदारी रही है।

इससे पहले बुधवार के कारोबार में बैंक ऑफ बड़ौदा सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में रहा। इसके शेयर 5.8% बढ़कर 275.31 रुपये पर पहुंच गए। फेडरल बैंक और पीएनबी के शेयरों में भी करीब 5% की बढ़त दर्ज हुई। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर भी करीब 4 प्रतिशत तक चढ़े। वहीं, इंडेक्स के बड़े शेयरों में एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक में 3 प्रतिशत तक की तेजी रही।

पिछले एक महीने की परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो बैंकिंग शेयरों में व्यापक तेजी रही है। बड़े बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक सबसे आगे रहा। इसके शेयर एक महीने में 17% चढ़े हैं। वहीं, एचडीएफसी बैंक के शेयर में 15% की बढ़त दर्ज हुई। इसी अवधि में एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर करीब 12 फीसदी तक चढ़े जबकि एक्सिस बैंक में 7.5% की तेजी आई।

ये भी पढें: Top 5 Gainers & Losers: दिवाली के बाद शेयर बाजार में धमाका! दोपहर 12 बजे तक बाजार में 2,837 शेयर हरे निशान में

इन बैंकों के अलावा पीएसयू बैंकों में भी खरीदारी देखने को मिली। पीएनबी का शेयर करीब 19% चढ़ा, जबकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 17% की बढ़त रही। बैंक ऑफ बड़ौदा 16% से ज्यादा और केनरा बैंक 11% से ज्यादा चढ़ा।

माना जा रहा है कि भू राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बैंकिंग शेयरों को समर्थन मिला है। बैंकिंग शेयर ब्याज दरों और आर्थिक गतिविधियों के प्रति संवेदनशील होते हैं। इसलिए कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक अनिश्चितता कम होने से इस सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

कुल मिलाकर देखें तो बैंकिंग शेयरों में तेजी सिर्फ निजी बैंकों तक सीमित नहीं रही। पीएसयू बैंक में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली है। पिछले एक महीने में निफ्टी बैंक की 11% की बढ़त और हालिया ब्रेकआउट से सेक्टर में तेजी का रुझान मजबूत हुआ है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy