logo

Gold Rate Today, November 9, 2026: दिवाली के बाद सस्ता या महंगा! जानें 6 नवंबर से अब तक कितना बदला रेट?

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 9, 2026 10:16 AM IST

Gold Rate Today, November 9, 2026: दिवाली के बाद सस्ता या महंगा! जानें 6 नवंबर से अब तक कितना बदला रेट?

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 09 नवंबर: सोने की कीमतों में पिछले कुछ समय से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से सोने के भाव ऊपर पहुंच जाते हैं, तो कभी मुनाफावसूली और बदलते आर्थिक हालात के कारण कीमतों में गिरावट आ जाती है।

दिवाली के दौरान भी सोने के बाजार में ऐसी ही हलचल देखने को मिली। बीते रविवार दिवाली के दिन दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक हुई मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गई थी। अब त्योहारों का प्रमुख खरीदारी सीजन बीतने के बाद बाजार में कुछ स्थिरता नजर आ रही है।

आज सोमवार, 9 नवंबर 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह गिरावट इतनी बड़ी नहीं है कि बाजार के रुख में किसी बड़े बदलाव का संकेत माना जाए। आज 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,43,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है। बीते कारोबारी सत्र के मुकाबले दोनों श्रेणियों में प्रति 10 ग्राम एक रुपये की मामूली कमी आई है।

9 नवंबर को सोने का ताजा भाव क्या है?

आज अगर सोने की कीमतों पर नजर डालें तो सोमवार को, 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट तीनों श्रेणियों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। Goodreturns.in पर उपलब्ध भाव के अनुसार, 9 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 14,356 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 13,159 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 10,767 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।

यहां बता दें कि, MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा अनुबंध में सोना करीब 1,48,274 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। दूसरी ओर, हाजिर बाजार में सोने का औसत भाव लगभग 1,43,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दोनों कीमतों में अंतर इसलिए भी रहता है क्योंकि वायदा बाजार और हाजिर बाजार में कारोबार का तरीका अलग-अलग होता है।

24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत

आज सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के भाव समझना बहुत जरूरी है। पता हो कि, 24 कैरेट सोना सबसे अधिक शुद्ध माना जाता है। आमतौर पर निवेश के लिए सिक्के और बार इसी शुद्धता में खरीदे जाते हैं। दूसरी ओर, गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है।

सोने की शुद्धता 1 ग्राम का भाव 10 ग्राम का भाव
24 कैरेट ₹14,356 ₹1,43,560
22 कैरेट ₹13,159 ₹1,31,590
18 कैरेट ₹10,767 ₹1,07,670

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये बाजार के आधार पर उपलब्ध औसत भाव हैं। ज्वेलरी खरीदते समय इन कीमतों के अलावा मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स भी जुड़ सकते हैं। अलग-अलग शहरों और दुकानों में अंतिम कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Muhurat Trading 2026: दिवाली पर मामूली गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार! सन फार्मा और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा तेजी

6 नवंबर से 9 नवंबर अब तक कितना बदला सोने का भाव?

अगर पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो नवंबर की शुरुआत से सोने की कीमतों में अच्छी तेजी रही है। हालांकि, इस दौरान बीच-बीच में बड़ी गिरावट भी देखने को मिली। खासकर पिछले 5 और 6 नवंबर के आसपास कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।

जहां 6 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 14,346 रुपये प्रति ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 13,150 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई थी। अब आज  9 नवंबर को 24 कैरेट सोना 14,356 रुपये और 22 कैरेट सोना 13,159 रुपये प्रति ग्राम पर है।

इस तरह 6 नवंबर के मुकाबले 9 नवंबर तक 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने में 9 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। यानी तीन दिनों में बाजार ने मामूली बढ़त जरूर हासिल की है, लेकिन कीमतों में कोई बहुत बड़ी तेजी नहीं आई है।

तारीख 24 कैरेट (प्रति ग्राम) 22 कैरेट (प्रति ग्राम)
5 नवंबर ₹14,602 ₹13,385
6 नवंबर ₹14,346 ₹13,150
7 नवंबर ₹14,357 ₹13,160
8 नवंबर ₹14,357 ₹13,160
9 नवंबर ₹14,356 ₹13,159

दिए गए इन आंकड़ों से यह साफ है कि 5 नवंबर को सोना काफी ऊंचे स्तर पर था। इसके बाद 6 नवंबर को इसमें तेज गिरावट आई। हालांकि, अगले दो दिनों में कीमतों ने कुछ रिकवरी की और 9 नवंबर को बाजार लगभग स्थिर दिखाई दिया।

नवंबर में अब तक सोने की चाल कैसी रही?

गौर से देखें तो, नवंबर के पहले दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 13,888 रुपये प्रति ग्राम थी। वहीं, 22 कैरेट सोना 12,730 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा था। अब 9 नवंबर तक आते-आते दोनों श्रेणियों में कीमतें बढ़कर क्रमशः 14,356 रुपये और 13,159 रुपये प्रति ग्राम हो गईं।

इसका मतलब है कि महीने की शुरुआत से अब तक 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने की कीमतों में करीब 3.37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि, इस दौरान बाजार में एक जैसा रुख नहीं रहा। जहां 5 नवंबर को सोना इस महीने के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था। उस दिन 24 कैरेट सोने का भाव 14,602 रुपये और 22 कैरेट का भाव 13,385 रुपये प्रति ग्राम था। इसके बाद फिर 6 नवंबर को कीमतों में तेज गिरावट आई।

इस तरह नवंबर में अब तक के सबसे निचले भाव की बात करें तो 1 नवंबर को 24 कैरेट सोना 13,888 रुपये और 22 कैरेट सोना 12,730 रुपये प्रति ग्राम पर था।

धनतेरस पर खरीदारी करने वालों के लिए क्या रहा कीमतों का रुख?

गौरतलब है कि, भारत में धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग सोने के सिक्के, गहने और अन्य कीमती धातुएं खरीदते हैं। इसलिए धनतेरस के आसपास सर्राफा बाजार में ग्राहकों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं।

इस बार भी त्योहारों के दौरान सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने खरीदारों का ध्यान खींचा। धनतेरस और दिवाली के आसपास कीमतों में बदलाव के कारण कई ग्राहकों के लिए खरीदारी का सही समय तय करना आसान नहीं रहा। कुछ लोगों ने कीमतों में गिरावट का इंतजार किया, जबकि कई खरीदारों ने त्योहार की परंपरा को ध्यान में रखते हुए खरीदारी की।

धनतेरस के बाद अब बाजार में त्योहारों वाली खरीदारी का दबाव कम हो रहा है। ऐसे में कीमतों में स्थिरता आने का एक कारण मांग में भी सामान्य बदलाव भी हो सकता है। हालांकि, केवल त्योहारों की मांग के आधार पर सोने की आगे की दिशा तय नहीं की जा सकती। अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की खरीदारी भी कीमतों को प्रभावित करती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना किस स्तर पर है?

जानकारी दें कि, भारतीय बाजार में सोने की कीमतों का सीधा संबंध अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी रहता है। ऐसे में COMEX पर सोने का भाव आज 9 नवंबर को करीब 4,114.50 से 4,115.80 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाला बदलाव भारतीय कीमतों पर भी असर डालता है।

इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी महत्वपूर्ण होती है। दरअसल, भारत अपनी सोने की जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है। ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत स्थिर रहती है, लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो घरेलू बाजार में सोना महंगा हो सकता है।

इसके उलट, अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट और रुपये में मजबूती से भारतीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव आ सकता है। यही वजह है कि कई बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मामूली बदलाव होने के बावजूद भारत में सोने के भाव में अलग तरह की चाल देखने को मिलती है।

निवेशकों को किन बातों पर रखें नजर?

अब सोने में निवेश करने वाले लोगों के लिए केवल रोजाना का भाव देखना पर्याप्त नहीं है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार, अमेरिकी डॉलर, ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर भी ध्यान देना चाहिए। जब दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तब सोने की मांग में तेजी आ सकती है। इसकी वजह यह है कि कई निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर देखते हैं।

वहीं, ब्याज दरों में बदलाव और डॉलर की मजबूती भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकती है। अगर निवेशकों को दूसरे वित्तीय विकल्पों में बेहतर रिटर्न की संभावना दिखाई देती है, तो सोने की मांग पर असर पड़ सकता है।

इसलिए आज 9 नवंबर को आई मामूली गिरावट को देखकर जल्दबाजी में खरीदारी या बिक्री का फैसला करना सही नहीं होगा। निवेशकों को अपनी जरूरत, निवेश की अवधि और जोखिम उठाने की क्षमता के आधार पर फैसला लेना चाहिए।

अब बाजार पर नजर रखना हुआ आसान

देखा जाए तो, आज के समय में निवेश से जुड़े फैसले लेने के लिए बाजार की जानकारी और कीमतों पर लगातार नजर रखना जरूरी हो गया है। इसके लिए, HDFC Sky जैसे डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म इस मामले में निवेशकों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म के जरिए निवेशक शेयर बाजार और दूसरे निवेश विकल्पों से जुड़ी जानकारी एक जगह देख सकते हैं और अपनी निवेश संबंधी जरूरतों के अनुसार फैसले लेने की तैयारी कर सकते हैं।

खासतौर पर वे लोग जो सोने के साथ शेयर बाजार और अन्य वित्तीय विकल्पों में भी निवेश करते हैं, उनके लिए बाजार की जानकारी को व्यवस्थित तरीके से समझना उपयोगी रहता है। हालांकि, किसी भी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सुविधाओं, शुल्क और निवेश से जुड़े जोखिमों को समझना जरूरी है। यह भी पता हो कि, बाजार में निवेश पर मिलने वाला रिटर्न कोई निश्चित नहीं होता।

आगे सोने की कीमतों का क्या रहेगा रुख?

जहां आज 9 नवंबर के आंकड़े बताते हैं कि सोने की कीमतों में फिलहाल बड़ी तेजी या गिरावट के बजाय स्थिरता का माहौल है। पिछले 6 नवंबर को आई तेज गिरावट के बाद बाजार ने कुछ रिकवरी की, लेकिन 8 और 9 नवंबर के बीच कीमतों में लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ।

वहीं, नवंबर की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में करीब 3.37 फीसदी की बढ़त भी दर्ज की गई है। ऐसे में बाजार की अगली दिशा तय करने में अंतरराष्ट्रीय कीमतों, डॉलर और रुपये की चाल की अहम भूमिका रहेगी।

अब आम खरीदारों के लिए जरूरी है कि वे गहने खरीदते समय केवल सोने का प्रति 10 ग्राम भाव न देखें। मेकिंग चार्ज, सोने की शुद्धता, हॉलमार्क और अंतिम बिल की कीमत भी जरूर जांचें। वहीं, निवेश के उद्देश्य से सोना खरीदने वालों को एक दिन की तेजी या गिरावट के बजाय लंबी अवधि की योजना को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला करना चाहिए।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy