logo

डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर सरकार की सख्ती, बढ़ाया अप्रत्याशित लाभ कर

Authored By PTI | Published at: Nov 17, 2026 10:47 AM IST

डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर सरकार की सख्ती, बढ़ाया अप्रत्याशित लाभ कर

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली : सरकार ने 16 नवंबर से शुरू हुए पखवाड़े के लिए डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया है, जबकि पेट्रोल पर यह शुल्क शून्य ही रखा गया है।

विमान ईंधन के निर्यात पर शुल्क बढ़ाकर 12.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जो इससे पिछले पखवाड़े के लिए 11 रुपये प्रति लीटर था।

डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) और सड़क एवं बुनियादी ढांचा उपकर की दर अब बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जो पहले 11.5 रुपये प्रति लीटर थी।

वहीं पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क शून्य ही रखा गया है।

वित्त मंत्रालय ने 16 नवंबर को देर रात जारी अधिसूचना में कहा कि शुल्क में ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने 27 मार्च को डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर शुल्क लगाया था और हर पखवाड़े इसकी दर में संशोधन किया जाता है।

मंत्रालय ने कहा कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल की मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच घरेलू स्तर पर ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था।

इसका उद्देश्य निर्यातकों को कीमतों के अंतर का अनुचित लाभ उठाने से रोकना भी है क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई थीं।

पश्चिम एशिया संकट के बीच निर्यात को हतोत्साहित कर पेट्रोलियम उत्पादों की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy