logo

Nvidia के मजबूत नतीजों के बावजूद IT शेयरों में बिकवाली, 0.90% फिसला Nifty IT

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 18, 2026 03:17 PM IST

Nvidia के मजबूत नतीजों के बावजूद IT शेयरों में बिकवाली, 0.90% फिसला Nifty IT

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 18 नवंबर: भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में बुधवार को कमजोरी देखने को मिली। इंफोसिस, विप्रो, Mphasis, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, परसिस्टेंट सिस्टम्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में बिकवाली रही। कारोबार के दौरान निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 0.90% नीचे था। गौरतलब है कि यह गिरावट ऐसे समय आई जब अमेरिकी चिप प्रोडक्शन कंपनी एनवीडिया ने मार्केट की उम्मीदों से बेहतर तिमाही नतीजे पेश किए हैं।

आमतौर पर एनवीडिया के मजबूत नतीजों को AI और टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है। हालांकि, भारतीय IT कंपनियों के शेयरों पर इसका असर सकारात्मक नहीं रहा। बुधवार के कारोबारी सत्र में निफ्टी आईटी इंडेक्स के ज्यादातर शेयरों में कमजोरी रही। गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में इंफोसिस, विप्रो, एम्फेसिस, टीसीएस और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और टेक महिंद्रा शामिल रहे।

गौरतलब है कि एनवीडिया ने तिमाही के दौरान 115.8 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 57 अरब डॉलर था। यानी कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 103% की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट 105% बढ़कर 65.3 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 31.9 अरब डॉलर था।

ये भी पढ़ें: Adani Airport: आठ हवाई अड्डों पर शुरू हुआ ‘Adani Rewards’ प्रोग्राम

एनवीडिया के नतीजों से भारतीय IT कंपनियों को सीधा फायदा क्यों नहीं?

एनवीडिया के बेहतर नतीजों का मतलब यह नहीं है कि भारतीय IT कंपनियों की कमाई भी उसी अनुपात में बढ़ेगी। एनवीडिया का बिजनेस खास तौर पर एआई चिप डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा है, जबकि भारतीय IT कंपनियों की इनकम क्लाइंट्स के टेक्नोलॉजी एक्सपेंस, सॉफ्टवेयर सर्विस की डिमांड और नए कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने की कैपेसिटी पर निर्भर करती है।

भले ही एनवीडिया के मजबूत नतीजों से एआई सेक्टर में इन्वेस्टमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर की डिमांड पॉजिटिव रहने का संकेत मिल रहा हो। लेकिन भारतीय आईटी कंपनियों को इसका सीधा फायदा तभी मिलेगा जब ग्राहक एआई और टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स पर खर्च बढ़ाएंगे।

यही कारण है कि एनवीडिया के मजबूत नतीजों के बावजूद भारतीय IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। एआई सेक्टर की ग्रोथ और भारतीय आईटी कंपनियों की कमाई के बीच संबंध है, लेकिन दोनों की परफॉर्मेंस एक जैसा होना जरूरी नहीं है। आने वाले समय में निवेशकों की नजर भारतीय आईटी कंपनियों की FY28 ग्रोथ अपॉर्चुनिटी, डील पाइपलाइन और मार्जिन पर रहेगी।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy