Nifty 50
- SBI₹1,13526.40 (2.38%)
- Titan Company₹4,648.10-259.90 (-5.30%)
- Cipla₹1,417.5029.50 (2.13%)
- HDFC Life Insurance ₹575.50-19.55 (-3.29%)
- Tata Consumer ₹1,130.9018.50 (1.66%)
- Hindalco Industries₹900-27.75 (-2.99%)
- Apollo Hospitals₹8,821108.50 (1.25%)
- BSE₹3,755.70-109.20 (-2.83%)
- ITC₹296.603.30 (1.13%)
- Tata Motors PV₹252.55-6.65 (-2.57%)
- UltraTech Cement₹12,428138.00 (1.12%)
- Bajaj Finance₹1,093.85-27.25 (-2.43%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,398.2010.20 (0.73%)
- Eternal₹366-9.05 (-2.41%)
- ONGC₹2251.48 (0.66%)
- Adani Enterprises₹2,688-57.10 (-2.08%)
- Trent₹3,19013.70 (0.43%)
- InterGlobe Aviation₹5,499.30-111.70 (-1.99%)
- Power Grid Corp₹259.101.10 (0.43%)
- Jio Financial ₹224.50-4.46 (-1.95%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
रिवर्स AI ट्रेड का असर: Mphasis, Infosys, TCS और HCL Tech चमके, निफ्टी IT में 2.35% से ज्यादा की बढ़त
Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 6, 2026 12:12 PM IST

Open Free Demat Account
मुंबई, 06 नवंबर: ग्लोबल टेक शेयरों में आई बिकवाली और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों में बड़ी गिरावट के बीच शुक्रवार को भारतीय आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। वैश्विक निवेशकों द्वारा रिवर्स AI ट्रेड के तहत पोर्टफोलियो अलॉटमेंट में बदलाव की संभावनाओं और घरेलू बाजार में मजबूत एफपीआई इनफ्लो के चलते शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.35 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया।
Mphasis के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी रही और यह 8% तक उछलकर 2,712 रुपये पर पहुंच गया। इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजी, कोफोर्ज, विप्रो और एलटीएम के शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। यह तेजी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और दूसरे वैश्विक बाजारों में एआई से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हो रही है।
Mphasis में 8% तक की तेजी, दूसरे IT शेयर भी चढ़े
शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में Mphasis का शेयर 8% तक बढ़कर 2,712 पर पहुंच गया। वहीं, एचसीएल टेक्नोलॉजी का शेयर 2.5% से ज्यादा चढ़कर 1,468 रुपये तक आ गया। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स में भी 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बड़ी आईटी कंपनियों में इन्फोसिस और टीसीएस के शेयरों में 3% तक की बढ़त देखने को मिली। कोफोर्ज और विप्रो 1% से ज्यादा चढ़े। इनके अलावा टेक महिंद्रा और एलटीएम के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। हालांकि ओरेकल फाइनेंशिल सर्विसेज सॉफ्टवेयर के शेयर करीब 2% गिर गए।
ये भी पढ़ें: Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में धनतेरस पर रौनक! सेंसेक्स 520 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,600 के पार
AI शेयरों में गिरावट से भारतीय IT कंपनियों पर निवेशकों की नजर
भारतीय आईटी शेयरों में तेजी के पीछे बड़ी वजह वैश्विक बाजारों में एआई से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। अमेरिकी बाजार में टेक्नोलॉजी शेयरों की बिकवाली की वजह से कंपनियों का कुल मार्केट कैप 2 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा घट गया है। यही वजह है कि एशिया के टेक्नोलॉजी बेस्ड मार्केट में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।
निवेशकों के बीच एआई कंपनियों की वैल्यूएशन, एआई पर होने वाली बड़ी इन्वेस्टमेंट और इससे होने वाली कमाई की संभावना को लेकर चिंता बढ़ी है। ऐसे माहौल में निवेशक भारतीय आईटी सर्विस कंपनियों की ओर देख रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि ग्लोबल एआई शेयरों से पैसा निकलने पर कुछ निवेश दूसरे बाजारों और भारतीय कंपनियों की ओर आ सकता है।
भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशी निवेशकों की खरीदारी सकारात्मक संकेत है। हालांकि, भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में आई तेजी के बावजूद निवेशकों को कुछ अहम बातों पर ध्यान देना होगा। जैसे कि ग्लोबल आईटी कंपनियों में गिरावट से भारतीय आईटी कंपनियों को कितना फायदा होगा।
इसके अलावा अमेरिकी कंपनियों की टेक्नोलॉजी पर खर्च करने की क्षमता और आईटी सर्विस की डिमांड भारतीय कंपनियों के बिजनेस पर कितना असर डालेगी। निवेशकों को आने वाली तिमाहियों में कंपनियों की डील बुकिंग, नए ऑर्डर, रेवेन्यू ग्रोथ और एआई से होने वाली कमाई रखनी होगी।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy


