logo

Jio Platforms IPO: सुबह दिखी तेजी, दोपहर तक सुस्त पड़ी रफ्तार; जानें अब तक कितना भरा इश्यू?

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 21, 2026 01:33 PM IST

Jio Platforms IPO: सुबह दिखी तेजी, दोपहर तक सुस्त पड़ी रफ्तार; जानें अब तक कितना भरा इश्यू?

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 21 अक्टूबर:  रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO आज बुधवार 21 अक्टूबर 2026 को खुल गया। आज पहले दिन सुबह इस IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन दोपहर तक बोली की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। वहीं, दोपहर करीब 12 बजे तक यह IPO कुल 0.89 गुना सब्सक्राइब हुआ। यानी कंपनी ने जितने शेयर बिक्री के लिए रखे हैं, उनके मुकाबले अभी कम बोलियां मिली हैं।

जानकारी दें कि, इस IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी बड़े संस्थागत निवेशकों ने दिखाई। वहीं, रिटेल निवेशकों की तरफ से अब तक कम बोलियां आई हैं। सुबह कुछ समय के लिए IPO पूरा सब्सक्राइब हो गया था, लेकिन दोपहर तक कुल सब्सक्रिप्शन फिर एक गुना से नीचे आ गया।

QIB कैटेगरी में दिखी सबसे ज्यादा मांग

आज दोपहर 12 बजे तक बड़े संस्थागत निवेशकों यानी QIB कैटेगरी में 2.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसका मतलब है कि इस कैटेगरी में जितने शेयर रखे गए थे, उनके मुकाबले करीब तीन गुना बोलियां आईं।

ये भी पढ़ें: जियो का सफर: मुफ्त कॉलिंग से देश का सबसे बड़ा IPO बनने तक, कैसे बदली जियो की कहानी

लेकिन वहीं दूसरी ओर, छोटे निवेशकों की भागीदारी अभी कम है। रिटेल निवेशकों के लिए रखे गए हिस्से में 0.18 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों यानी NII कैटेगरी में 0.21 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके साथ ही कंपनी के कर्मचारियों के लिए रखे गए हिस्से में 0.48 गुना और मौजूदा शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्से में 0.35 गुना बोलियां मिलीं।

किस कैटेगरी में कितनी बोलियां आईं?

निवेशक कैटेगरी सब्सक्रिप्शन
बड़े संस्थागत निवेशक (QIB) 2.90 गुना
गैर-संस्थागत निवेशक (NII) 0.21 गुना
रिटेल निवेशक 0.18 गुना
कर्मचारी 0.48 गुना
मौजूदा शेयरधारक 0.35 गुना
कुल सब्सक्रिप्शन 0.89 गुना

दोपहर 12 बजे  तक 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 17.52 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं। हालांकि, IPO की बोली अभी जारी है। ऐसे में अगले दो दिनों में सब्सक्रिप्शन के आंकड़े बदल सकते हैं।

₹30,213 करोड़ का IPO, एक लॉट के लिए ₹13,428

बताते चलें कि, जियो प्लेटफॉर्म्स ने IPO के लिए एक शेयर की कीमत ₹1,065 से ₹1,119 के बीच रखी है। इस IPO का कुल आकार ₹30,213 करोड़ है। इसमें कंपनी नए शेयर जारी कर रही है। पुराने शेयर बेचने का कोई हिस्सा यानी ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है।

इस IPO में एक लॉट में 12 शेयर हैं। ऊपरी कीमत ₹1,119 के हिसाब से एक लॉट खरीदने के लिए कम से कम ₹13,428 की जरूरत होगी।

IPO की जरूरी तारीखें

जानकारी तारीख या विवरण
IPO खुलने की तारीख 21 अक्टूबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2026
शेयर अलॉटमेंट की संभावित तारीख 26 अक्टूबर 2026
शेयर बाजार में संभावित लिस्टिंग 28 अक्टूबर 2026
प्राइस बैंड ₹1,065–₹1,119
एक लॉट में शेयर 12
एक लॉट की न्यूनतम कीमत ₹13,428

क्या निवेशकों को अभी आवेदन करना चाहिए?

अगर पहले दिन के आंकड़ों को देखें तो बड़े संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी साफ दिख रही है, लेकिन रिटेल निवेशकों की ओर से अभी कम बोलियां ही आई हैं। इसलिए केवल सब्सक्रिप्शन देखकर निवेश का फैसला करना सही नहीं होगा। निवेश से पहले कंपनी के कारोबार, कमाई, भविष्य की योजनाओं, IPO की कीमत और इससे जुड़े जोखिमों को समझना जरूरी है। ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिलने का मतलब यह नहीं है कि लिस्टिंग के दिन मुनाफा जरूर होगा। निवेश का फैसला अपनी जरूरत और जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से करें।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy