logo

Jio Platforms IPO Allotment Today: ₹30,213 करोड़ के IPO का आज फैसला! निवेशक ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 26, 2026 09:14 AM IST

Jio Platforms IPO Allotment Today: ₹30,213 करोड़ के IPO का आज फैसला! निवेशक ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 26 अक्टूबर: Reliance Jio Platforms IPO के लिए आवेदन करने वाले निवेशकों के लिए आज यानी सोमवार , 26 अक्टूबर 2026, बेहद अहम दिन है। ₹30,213 करोड़ का यह IPO 23 अक्टूबर को बंद हुआ था और अब निवेशकों को शेयर अलॉट होने का इंतजार है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, आज अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद निवेशक NSE, BSE या IPO के रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकेंगे।

जानकारी दें कि, Jio Platforms के IPO को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इश्यू कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसका मतलब है कि बिक्री के लिए रखे गए शेयरों के मुकाबले इसकी कई गुना ज्यादा मांग आई। ऐसे में आवेदन करने वाले सभी निवेशकों को शेयर मिलना तय नहीं है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि किस निवेशक को कितने शेयर मिलेंगे।

22.19 गुना सब्सक्रिप्शन, 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन
बता दें कि, Jio Platforms के IPO में निवेशकों ने बड़ी संख्या में आवेदन किया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इश्यू को 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले। इतना ही नहीं इसने एक ही IPO में निवेशक आवेदनों के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया।

कुल 19.75 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले करीब 438.26 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इससे पता चलता है कि निवेशकों की मांग उपलब्ध शेयरों से काफी ज्यादा रही। हालांकि, ज्यादा सब्सक्रिप्शन का यह मतलब नहीं है कि हर आवेदक को इसके शेयर जरूर मिलेंगे।

किस कैटेगरी में रही कितनी मांग?

आंकड़ों को देखें तो, Jio Platforms के IPO की अलग-अलग कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन का स्तर भी अलग रहा। योग्य संस्थागत खरीदारों यानी QIB की ओर से सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली। वहीं, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.72 गुना सब्सक्राइब हुआ।

निवेशक कैटेगरी सब्सक्रिप्शन
योग्य संस्थागत खरीदार (QIB) 70.55 गुना
गैर-संस्थागत निवेशक (NII) 14 गुना
रिटेल निवेशक 2.72 गुना
कर्मचारी आरक्षित हिस्सा 2.93 गुना
शेयरधारक आरक्षित हिस्सा 7.60 गुना
कुल सब्सक्रिप्शन 22.19 गुना

ऐसे में इन आंकड़ों से साफ है कि IPO को अलग-अलग तरह के निवेशकों से अच्छी मांग मिली। अब शेयरों का आवंटन संबंधित नियमों और हर कैटेगरी में उपलब्ध शेयरों के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
 Jio Platform IPO Allotment: जियो के शेयर मिले या नहीं? 26 अक्टूबर को ऐसे करें चेक

आज अलॉटमेंट, 28 अक्टूबर को लिस्टिंग
Jio Platforms के IPO के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार, अब आज सोमवार 26 अक्टूबर को शेयर अलॉटमेंट होने की उम्मीद है। इसके बाद 27 अक्टूबर को जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट किए जा सकते हैं। जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनके पैसे लौटाने की प्रक्रिया भी इसी दिन शुरू होने की संभावना है।

इसके बाद फिर आगामी 28 अक्टूबर को कंपनी के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है। निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि ये तय कार्यक्रम के मुताबिक संभावित तारीखें हैं। किसी बदलाव या अंतिम पुष्टि के लिए रजिस्ट्रार और स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट देखना बेहतर होगा।

प्रक्रिया संभावित तारीख
IPO बंद होने की तारीख 23 अक्टूबर 2026
शेयर अलॉटमेंट 26 अक्टूबर 2026
रिफंड और डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट 27 अक्टूबर 2026
NSE और BSE पर लिस्टिंग 28 अक्टूबर 2026

NSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस
अब अगर आपने Jio IPO के लिए आवेदन किया है, तो NSE की वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं:

  1. NSE के IPO बिड स्टेटस पेज पर जाएं।
  2. Equity और SME IPO से जुड़ा विकल्प चुनें।
  3. उपलब्ध सूची में Jio Platforms IPO का नाम चुनें।
  4. अपना PAN नंबर और मांगी गई दूसरी जानकारी भरें।
  5. Submit पर क्लिक करें और स्क्रीन पर दिखने वाला स्टेटस देखें।

अगर वेबसाइट पर जानकारी नहीं दिख रही है, तो कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें। अलॉटमेंट का डेटा अपडेट होने में समय लग सकता है।

KFin Technologies पर भी मिलेगी जानकारी
जानकारी हो कि, KFin Technologies इस IPO का रजिस्ट्रार है। निवेशक इसकी वेबसाइट पर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  1. KFin Technologies IPO स्टेटस पोर्टल खोलें।
  2. सूची में Jio Platforms Limited का नाम उपलब्ध होने पर उसे चुनें।
  3. Application Number, PAN या Demat Account की जानकारी देने वाला विकल्प चुनें।
  4. संबंधित जानकारी दर्ज करें और कैप्चा भरें, अगर मांगा जाए।
  5. Submit पर क्लिक करें और अपना अलॉटमेंट स्टेटस देखें।

बता दें कि, यहां आवेदन की जानकारी सही भरना जरूरी है। अगर कंपनी का नाम सूची में नहीं दिखता या स्टेटस उपलब्ध नहीं है, तो बाद में फिर से जांच करें।

BSE पर भी कर सकते हैं जांच
इसके साथ ही निवेशक BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध IPO स्टेटस सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहां IPO का नाम चुनकर और जरूरी जानकारी भरकर आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है। वेबसाइट पर विकल्पों के नाम या प्रक्रिया में बदलाव हो सकता है, इसलिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।अलॉटमेंट का अंतिम स्टेटस उपलब्ध होने के बाद ही यह साफ होगा कि आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं और निवेशक को शेयर मिले हैं या नहीं।

HDFC Sky से समझें निवेश से जुड़ी जरुरी जानकारी
किसी भी IPO में आवेदन करने से लेकर शेयर बाजार में कारोबार समझने तक, निवेशकों के लिए सही जानकारी जरूरी है। HDFC Sky जैसे निवेश प्लेटफॉर्म बाजार से जुड़ी जानकारी और निवेश के अलग-अलग विकल्पों को समझने में मदद कर सकते हैं। निवेशक ऐसे प्लेटफॉर्म के जरिए अपने लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेकर बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

हालांकि, किसी भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी को समझने के साथ कंपनी की वित्तीय स्थिति, कारोबार की संभावनाओं और निवेश से जुड़े जोखिमों पर भी ध्यान देना चाहिए। सिर्फ  IPO के ज्यादा सब्सक्राइब होने के आधार पर निवेश का फैसला करना सही नहीं है।

शेयर मिलने का मतलब पक्का नहीं मुनाफा
देखा जाए तो, Jio IPO का अलॉटमेंट और शेयर की लिस्टिंग दो अलग-अलग बातें हैं। शेयर मिलने के बाद भी लिस्टिंग पर मुनाफा होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। लिस्टिंग के दिन शेयर की कीमत बाजार की स्थिति, निवेशकों की मांग और कंपनी को लेकर बाजार की उम्मीदों से प्रभावित हो सकती है।

इसलिए आज सबसे पहले अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करें। अगर शेयर मिलते हैं, तो आगे का फैसला अपनी वित्तीय स्थिति और जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखकर करें। अगर शेयर नहीं मिलते, तो रिफंड की स्थिति अपने बैंक खाते में जांच सकते हैं।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy