Nifty 50
- TCS₹2,46083.80 (3.53%)
- Tata Steel₹163-15.00 (-8.43%)
- Shriram Finance₹995.9023.90 (2.46%)
- Axis Bank₹1,388.60-57.40 (-3.97%)
- Tech Mahindra₹1,777.5031.30 (1.79%)
- HDFC Bank₹817.80-28.20 (-3.33%)
- HCL Technologies₹1,364.3019.90 (1.48%)
- ICICI Bank₹1,585.50-54.50 (-3.32%)
- Titan Company₹4,68060.00 (1.30%)
- Hindalco Industries₹900.45-29.05 (-3.13%)
- Max Healthcare₹1,089.558.55 (0.79%)
- SBI₹1,132.65-32.45 (-2.79%)
- Eicher Motors₹8,172.5059.50 (0.73%)
- Tata Motors PV₹259-7.35 (-2.76%)
- ITC₹3011.90 (0.64%)
- L&T₹4,099.90-109.20 (-2.59%)
- Apollo Hospitals₹9,25757.00 (0.62%)
- Kotak Mahindra Bank₹502.85-12.95 (-2.51%)
- Infosys₹1,103.405.40 (0.49%)
- Bajaj Finance₹1,095.50-26.50 (-2.36%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
Jio vs Starlink: एलन मस्क की कंपनी पर रिलायंस का बयान- भारत में आपका स्वागत है, लेकिन नियम मानने होंगे
Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 16, 2026 12:27 PM IST

Open Free Demat Account
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) की भारतीय बाजार में एंट्री को लेकर एक बेहद नपा-तुला और रणनीतिक बयान जारी किया। रिलायंस ने अपने बयान में भले ही ये कहा हो कि वो कंपटीशन का स्वागत करती है, लेकिन इसके पीछे का मैसेज जियो की स्ट्रेटेजिक पोजिशन, उसके रेगुलेटरी एडवांटेज और उसकी शानदार एग्जीक्यूशन कैपेसिटी की ओर इशारा करता है। अपने बयान में रिलायंस ने इस बात पर जोर दिया कि जियो समेत हर ऑपरेटर को भारतीय कानूनों और नीतियों का कड़ाई से पालन करना होगा।
अपने आधिकारिक बयान में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा ‘रिलायंस और भारतीय बाजार के बारे में हाल ही में की गई टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए, हम सही तथ्यों को रिकॉर्ड पर रखना चाहते हैं।’ कंपनी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की घोषणा के एक दिन आये बयान में स्पष्ट किया कि भारत ने हमेशा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए घरेलू और विदेशी निवेश तथा इनोवेशन का खुले दिल से स्वागत किया है। इसके साथ ही रिलायंस ने भारत के नियमों और कानूनों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि निवेश के लिए भारत का खुलापन रूल ऑफ लॉ पर आधारित है, जो घरेलू और विदेशी दोनों तरह की कंपनियों पर समान रूप से लागू होता है। कंपनी ने कहा, ‘जैसा कि भारत सरकार ने स्पष्ट किया है वह हर आवेदक के लिए एक ही प्रक्रिया अपनाती है। खुद जियो की सैटेलाइट सेवाओं को भी अभी मंजूरी का इंतजार है।’
ये भी पढ़ें: भारत का सबसे बड़ा IPO: जानिए निवेशकों के लिए क्या है खास जियो प्लेटफॉर्म्स में
रिलायंस ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि कंपनी कंपटीशन से डरती है। हालांकि एलन मस्क जैसा कोई ग्लोबल डिसरप्टर जब किसी नए बाजार को टारगेट करता है तो वहां की मौजूदा कंपनियां अक्सर अपने बचाव के लिए सरकार से सुरक्षा की मांग करती हैं। लेकिन रिलायंस ने इस नजरिए को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा कि, ‘हम कभी भी कंपटीशन से नहीं डरे हैं। हम इसे यह परखने की सबसे सच्ची कसौटी मानते हैं कि ग्राहकों को सबसे अच्छी सेवा कौन देता है।’
रिलायंस ने अपने बयान में खास तौर पर स्टारलिंक का जिक्र करते हुए कंपनी ने कहा, ‘हम सैटेलाइट कम्युनिकेशन में स्टारलिंक सहित सभी कंपटीशन का स्वागत करते हैं। जियो सहित हर प्लेयर को भारत के लोगों की सेवा करनी चाहिए और देश के कानूनों तथा नीतियों का पालन करना चाहिए।’
रिलायंस का ये बयान उसके जबरदस्त रणनीतिक आत्मविश्वास को दर्शाता है। रिलायंस संकेत दे रही है कि उसे अपनी मार्केट लीडरशिप बनाए रखने के लिए सरकारी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। यह आत्मविश्वास जियो के डीप कैपिटल रिजर्व, बड़े फाइबर नेटवर्क और एस्टेब्लिश स्पेक्ट्रम एसेट से आता है, जो एक ऐसा मजबूत आधार प्रदान करते हैं जिसकी बराबरी करना केवल सैटेलाइट सर्विस देने वाली कंपनियों के लिए बहुत मुश्किल होगा।
अपने बयान में रिलायंस ने 2016 में भारतीय टेलीकॉम बाजार में जियो की एंट्री और उसकी शानदार ग्रोथ का भी जिक्र किया है। जब जियो ने शुरुआत की थी, तब उसके पास कोई कस्टमर बेस नहीं था। कंपनी ने कहा कि 10 साल से भी कम समय में जियो ने पूरे भारत में सस्ता मोबाइल डेटा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराते हुए 53 करोड़ से अधिक ग्राहकों का विश्वास जीता है। रिलायंस के अनुसार जियो का यह एक्सपेंशन यह साबित करता है कि कंपनी एस्टेब्लिश टेलीकॉम ऑपरेटरों वाले बाजार में भी सफलतापूर्वक कंपटीशन कर सकती है।
ये भी पढ़ें: Jio Platforms IPO की तारीख तय! ₹30,213 करोड़ का इश्यू तोड़ेगा Hyundai का रिकॉर्ड
सैटेलाइट कम्युनिकेशन की इस जंग के लिए अपनी तैयारियों को साबित करने के लिए, रिलायंस ने बाजार को अपनी ऐतिहासिक ग्रोथ की याद दिलाई है कि कैसे उन्होंने एक दशक से भी कम समय में शून्य से 53 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स तक का सफर तय किया। जब जियो ने 2016 में एंट्री की थी, तब ये पहले से स्टेब्लिश कंपनियों के दबदबे वाला बाजार था। दस साल में एग्रेसिव प्राइसिंग, बेहतर तकनीक और भारी भरकम CapEx के जरिए जियो मार्केट लीडर बन गया।
स्टारलिंक एक मजबूत कंपनी जरूर है लेकिन वह एक ऐसे बाजार में प्रवेश कर रही है, जहां जियो पहले से ही आधे अरब से अधिक भारतीयों का भरोसा जीत चुकी है। माना जा रहा है कि अपने मौजूदा और स्थायी यूजर बेस को सैटेलाइट ब्रॉडबैंड क्रॉस सेल करने से जियो की कस्टमर एक्विजिशन कॉस्ट विदेशी कंपनियों की तुलना में काफी कम होगी।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

