logo

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मुनाफे में 25.6% की बढ़ोतरी, ₹489 करोड़ पर पहुंचा

Authored By PTI | Updated at: Nov 5, 2026 02:23 PM IST

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मुनाफे में 25.6% की बढ़ोतरी, ₹489 करोड़ पर पहुंचा

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 25.65 प्रतिशत बढ़कर 489.34 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, प्रमुख घरेलू उपकरण एवं उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माताओं में शामिल एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (एलजीईआई) लिमिटेड ने पिछले साल जुलाई-सितंबर में 389.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व 19.53 प्रतिशत बढ़कर 7,380.04 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 6,174.03 करोड़ रुपये था।

एलजीईआई ने अपने नतीजों के बयान में कहा, ‘‘जिंसों की ऊंची कीमतों, रुपये में गिरावट और आगामी त्योहारी मौसम की मांग का लाभ उठाने के लिए बाजार तक पहुंच बनाने संबंधी निवेश के बावजूद लाभप्रदता बढ़ी है।’’

कंपनी ने बताया कि उसकी कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 28 प्रतिशत बढ़कर 701 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, मार्जिन 63 आधार अंक बढ़कर 9.5 प्रतिशत पर पहुंच गया।

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 18.88 प्रतिशत बढ़कर 6,810.93 करोड़ रुपये रहा।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के घरेलू उपकरण एवं एयर सॉल्यूशंस (एचएंडए) खंड का राजस्व समीक्षाधीन तिमाही में 20.86 प्रतिशत बढ़कर 4,771.69 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,947.85 करोड़ रुपये था।

एचएंडए कारोबार में एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव ओवन, वाशिंग मशीन, डिशवॉशर, कंप्रेसर, वाटर प्यूरीफायर और एयर प्यूरीफायर शामिल हैं।

कंपनी के होम एंटरटेनमेंट (एचई) खंड का राजस्व दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 17.16 प्रतिशत बढ़कर 2,608.35 करोड़ रुपये हो गया।

एचई खंड में टेलीविजन (फ्लैट पैनल, साइनेज, प्रोजेक्टर और मॉनिटर टीवी), ऑडियो-विजुअल उत्पाद, मॉनिटर और पर्सनल कंप्यूटर शामिल हैं।

अन्य आय को शामिल करने पर एलजीईआई की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही में 19.37 प्रतिशत बढ़कर 7,465.60 करोड़ रुपये रही।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में एलजीईआई की कुल एकीकृत आय 17.4 प्रतिशत बढ़कर 14,782.66 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के प्रबंध निदेशक होंग जू जियोन ने कहा, ‘‘यह प्रदर्शन भारत के टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु उद्योग की व्यापक मजबूती को दर्शाता है। एलजीईआई एक सूचीबद्ध कंपनी के रूप में अपना पहला साल पूरा कर रही है। यह प्रदर्शन हमारे शेयरधारकों के हम पर जताए गए भरोसे और उनके लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy