Nifty 50
- Apollo Hospitals₹9,200462.00 (5.29%)
- Titan Company₹4,620-80.00 (-1.70%)
- Axis Bank₹1,44665.20 (4.72%)
- Tata Steel₹178-2.89 (-1.60%)
- Max Healthcare₹1,08140.35 (3.88%)
- NTPC₹321.50-3.50 (-1.08%)
- Maruti Suzuki₹14,011422.00 (3.11%)
- Hindustan Unilever₹2,052.50-21.70 (-1.05%)
- UltraTech Cement₹12,939379.00 (3.02%)
- Jio Financial ₹224.97-1.83 (-0.81%)
- HDFC Bank₹84624.20 (2.94%)
- Sun Pharmaceutical₹1,884.90-15.10 (-0.79%)
- Bajaj Finance₹1,12229.15 (2.67%)
- Eternal₹364-2.85 (-0.78%)
- Kotak Mahindra Bank₹515.8012.80 (2.54%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,390.20-10.70 (-0.76%)
- Hindalco Industries₹929.5019.50 (2.14%)
- ITC₹299.10-1.90 (-0.63%)
- InterGlobe Aviation₹5,587.60112.60 (2.06%)
- Bharat Electronics₹402-2.20 (-0.54%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
Meesho में ₹1,885 करोड़ की ब्लॉक डील, शुरुआती कारोबार में शेयर 1.27% उछला, भाव ₹257.40 पर पहुंचा
Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 13, 2026 11:49 AM IST

Open Free Demat Account
मुंबई, 13 नवंबर: ऑनलाइन रिटेल कंपनी मीशो के शेयरों में शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 1,885.2 करोड़ की बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के बाद शुरुआती कारोबार सपाट रहने के बाद शेयर में तेजी आई और बीएसई पर यह 1.27% की बढ़त के साथ 257.40 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। जानकारी के मुताबिक, एनएसई पर हुई इस डील में कंपनी के 7.64 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ, जो मीशो की टोटल इक्विटी का करीब 1.65% है। डील में प्रति शेयर 247 रुपये का भाव तय हुआ है और डील की कॉस्ट करीब 1,885.2 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि मीशो के कुल 463 करोड़ शेयर हैं, जिनमें से 226 करोड़ शेयर फ्री फ्लोट में हैं। फ्री फ्लोट का मतलब उन शेयरों से है जो आम निवेशकों और बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं। फिलहाल इस सौदे में खरीदार और विक्रेता की आधिकारिक पहचान तत्काल उपलब्ध जानकारी में सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: Share Market Today: बाजार खुलते ही मची भगदड़! 7 मिनट में निवेशकों को ₹2.83 लाख करोड़ की चपत
शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में मीशो का शेयर बीएसई पर 1.27% बढ़कर 257.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.18 लाख करोड़ रुपये था। पिछले एक महीने में मीशो का शेयर करीब 10% चढ़ चुका है। यानी ब्लॉक डील से पहले भी स्टॉक में अच्छी तेजी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर ब्लॉक डील के भाव 247 रुपये प्रति शेयर के ऊपर ट्रेड करता नजर आया।
कुल मिलाकर मीशो के शेयर में ब्लॉक डील और हालिया तेजी के अलावा इस बात पर ध्यान देना होगा कि ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस कैसा चल रहा है। कंपनी के सामने टियर-2 सिटी में एक्सपेंशन, नए ग्राहकों को जोड़ने और प्लेटफॉर्म मॉनिटाइजेशन का सुनहरा अवसर है। हालांकि इन अवसरों को टिकाऊ मुनाफे में बदलना भी उतना ही जरूरी है।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

