logo

Muhurat Trading 2026: दिवाली पर आज खुलेगा शेयर बाजार! 2:20 से 3:30 बजे तक होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जान लें जरूरी बातें

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 8, 2026 01:23 PM IST

Muhurat Trading 2026: दिवाली पर आज खुलेगा शेयर बाजार! 2:20 से 3:30 बजे तक होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जान लें जरूरी बातें

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 8 नवंबर: दिवाली का त्योहार शेयर बाजार के निवेशकों के लिए भी एक  खास महत्व रखता है। हर साल इस अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाता है। यह सिर्फ कारोबार का एक विशेष सत्र नहीं, बल्कि नए हिंदू संवत की शुरुआत पर निवेश करने की परंपरा भी है। साल 2026 में इस मौके पर संवत 2083 की शुरुआत होगी।

ऐसे में  आज रविवार, 8 नवंबर को दिवाली के ख़ास मौके पर,  NSE और BSE में विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा। मुख्य ट्रेडिंग आज दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चलेगी। वहीं कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर भी इसी दौरान विशेष कारोबार होगा। सामान्य दिनों से अलग समय पर बाजार खुलने के कारण निवेशकों के लिए पूरा शेड्यूल जानना जरूरी है।

तेजी के बीच मुहूर्त ट्रेडिंग

जानकारी दें कि, इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स करीब 6,569 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी में लगभग 9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इस तेजी से BSE पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 29 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया और यह 500 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

इस बेहतरीन और मजबूत प्रदर्शन के बाद निवेशकों की नजर मुहूर्त ट्रेडिंग पर रहेगी। हालांकि, पिछले सप्ताह की तेजी को आगे भी बाजार में लगातार बढ़त का संकेत नहीं मानना चाहिए। निवेश का फैसला बाजार के माहौल के साथ कंपनी की स्थिति और शेयर की कीमत देखकर ही करना बेहतर है।

NSE और BSE में ट्रेडिंग का समय

एक्सचेंज के जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य कारोबार दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा। इससे पहले प्री-ओपन सत्र में ऑर्डर स्वीकार किए जाएंगे और उनका मिलान होगा। मुख्य ट्रेडिंग समाप्त होने के बाद क्लोजिंग ऑक्शन और पोस्ट-क्लोजिंग से जुड़ी गतिविधियां होंगी।

ट्रेडिंग गतिविधि समय
ट्रेडिंग सदस्यों का लॉगिन 1:15 से 1:50 बजे
ब्लॉक डील विंडो 1:50 से 2:05 बजे
प्री-ओपन सत्र 2:05 से 2:20 बजे
ऑर्डर मिलान 2:15 से 2:17 बजे
मुख्य मुहूर्त ट्रेडिंग 2:20 से 3:30 बजे
क्लोजिंग ऑक्शन 3:15 से 3:35 बजे
क्लोजिंग सत्र 3:30 से 3:50 बजे
पोस्ट-क्लोजिंग 3:50 से 4:00 बजे

हालांकि कुछ शेयरों के लिए क्लोजिंग ऑक्शन की अलग व्यवस्था लागू होगी। इसलिए निवेशकों को अपने ब्रोकर के प्लेटफॉर्म पर संबंधित शेयरों का ट्रेडिंग शेड्यूल भी देखना चाहिए।

MCX पर आज कब होगी ट्रेडिंग?

गौरतलब है कि, आज दिवाली के ख़ास पर कमोडिटी बाजार में भी विशेष सत्र आयोजित होगा। MCX पर उपलब्ध कमोडिटी और इंडेक्स कॉन्ट्रैक्ट में एक्सचेंज के निर्धारित नियमों के अनुसार कारोबार किया जा सकेगा।

MCX गतिविधि समय
प्री-सेशन 2:05 से 2:10 बजे
लिमिट ऑर्डर स्वीकार करना 2:10 से 2:15 बजे
ऑर्डर मिलान 2:15 से 2:17 बजे
बफर अवधि 2:17 से 2:20 बजे
मुख्य ट्रेडिंग 2:20 से 3:30 बजे

यहां बता दें कि, सोना, चांदी और अन्य कमोडिटी में कारोबार करने वाले निवेशकों को कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का ध्यान रखना चाहिए। सीमित समय के सत्र में जल्दबाजी में बड़ी पोजीशन लेना जोखिम भरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- उम्मीदों से बेहतर नतीजों के बाद चमका Titan का शेयर, मुनाफे में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी

क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा?

दरअसल, मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत BSE में साल 1957 में हुई थी। इसके बाद NSE ने भी 1992 से इस वैभवशाली परंपरा को अपनाया। हिंदू मान्यताओं में दिवाली को मां लक्ष्मी की पूजा और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इसी वजह से निवेशक नए संवत की शुरुआत पर शेयर खरीदना बहुत शुभ मानते हैं।

यह भी जानकारी दें कि, पहले दिवाली पर ब्रोकर अपनी अकाउंट बुक की पूजा करते थे, जिसे चोपड़ा पूजन कहा जाता है। अब इस परंपरा में आम निवेशक भी शामिल होते हैं और प्रतीकात्मक रूप से शेयर खरीदकर नए संवत की शुरुआत करते हैं।

कैसे करें शेयरों की खरीदारी?

मुहूर्त ट्रेडिंग में हिस्सा लेने के लिए अलग डीमैट या ट्रेडिंग अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं है। निवेशक अपने मौजूदा अकाउंट से ही शेयर खरीद और बेच सकते हैं। इसके लिए ब्रोकर के ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करके ऑर्डर लगाना होगा।

निवेश से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • कंपनी की वित्तीय स्थिति और कारोबार को समझें।
  • पहले से निवेश की रकम और शेयरों की सूची तय करें।
  • अपनी पसंद की कीमत पर खरीदारी के लिए लिमिट ऑर्डर लगाएं।
  • बाजार की तेजी देखकर जल्दबाजी में निवेश न करें।
  • अपनी क्षमता से ज्यादा पैसा लगाने से बचें।

निवेश के लिए HDFC Sky का विकल्प

मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर निवेशक आज HDFC Sky के जरिए शेयर बाजार में अपनी निवेश यात्रा को नई शुरुआत दे सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म शेयरों में निवेश और ट्रेडिंग के लिए सुविधाजनक डिजिटल अनुभव उपलब्ध कराता है, जिससे निवेशक बाजार के अवसरों को समझकर अपने निवेश से जुड़े फैसले आसानी से ले सकते हैं।

क्या मुहूर्त ट्रेडिंग में मुनाफे की गारंटी है?

पता हो कि, मुहूर्त ट्रेडिंग को शुभ शुरुआत माना जाता है, लेकिन इससे मुनाफे की कोई गारंटी नहीं मिलती। इस सत्र में कारोबार की मात्रा कम रहने पर कुछ शेयरों में कीमतों का उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। ऐसे में निवेशकों को कंपनी के फंडामेंटल, शेयर की कीमत और अपनी वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए। एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय चरणों में निवेश करना भी बेहतर विकल्प हो सकता है।

संवत 2083 में निवेश की समझदारी भरी शुरुआत

दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 2026 नए संवत की शुरुआत का खास अवसर है। ऐसे में आज रविवार को NSE, BSE और MCX में विशेष कारोबार होगा। इक्विटी बाजार में मुख्य ट्रेडिंग दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक चलेगी। हालांकि, निवेशकों को याद रखना चाहिए कि शुभ दिन पर शेयर खरीदना अपने आप में मुनाफे की गारंटी नहीं है। मजबूत कंपनियों का चुनाव, सही कीमत और लंबी अवधि की योजना ही बेहतर निवेश की नींव बन सकती है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy