logo

नायका का क्विक कॉमर्स पर बड़ा दांव, FY27 के अंत तक 25 से ज्यादा शहरों में पहुंचेगी Nykaa Now

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 6, 2026 03:26 PM IST

नायका का क्विक कॉमर्स पर बड़ा दांव, FY27 के अंत तक 25 से ज्यादा शहरों में पहुंचेगी Nykaa Now

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 06 नवंबर: जानी-मानी ब्यूटी एंड पर्सनल केयर कंपनी नायका अपनी क्विक डिलीवरी सर्विस नायका नाऊ का अग्रेसिव ग्रोथ कर रही है। कंपनी का टारगेट वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक अपनी 30 से 60 मिनट की एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस को 25 से ज्यादा शहरों तक पहुंचाना है, जो Q2FY27 में 15 शहरों तक ही चालू थी। नायका अपने डार्क स्टोर नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर क्विक कॉमर्स डिलीवरी में अपनी प्रेजेंस मजबूत कर रही है।

नायका इस सर्विस के जरिए ब्यूटी, पर्सनल केयर और वेलनेस प्रोडक्ट्स की फास्ट डिलीवरी पर जोर दे रही है। कंपनी के Q2 FY27 इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक नायका नाऊ के जरिए 30 से 60 मिनट में ऑर्डर  डिलीवर किए जाते हैं। कंपनी के मुताबिक नायका नाऊ पर 1,000 से ज्यादा ब्रांड के प्रोडक्ट मौजूद हैं। इसमें ब्यूटी, पर्सनल केयर और वेलनेस प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज शामिल है।

नायका का कहना है कि उसकी इस सर्विस में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के मुकाबले दोगुनी स्टॉक कीपिंग यूनिट (SKU) उपलब्धता है। कंपनी प्रीमियम और चुनिंदा प्रोडक्ट्स की रेंज के साथ अपनी सर्विस को अलग पहचान देने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: Britannia Q2 Results: नेट प्रॉफिट 10.2% बढ़कर ₹721 करोड़, रेवेन्यू ₹5,542 करोड़ पहुंचा

नायका के मुताबिक क्विक कॉमर्स के जरिए ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की एवरेज ऑर्डर वैल्यू कंपनी के प्रेजेंटेशन में बताई गई इस कैटेगरी की एवरेज ऑर्डर वैल्यू से तीन गुना है। कंपनी ने यह भी बताया कि नायका नाऊ का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक एक ऑर्डर में ज्यादा प्रोडक्ट खरीद रहे हैं। यानी उनके कार्ट में प्रोडक्ट्स की संख्या भी अधिक है।

कंपनी का कहना है कि नायका नाऊ का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की खरीदारी की फ्रीक्वेंसी उसके पूरे प्लेटफॉर्म के ग्राहकों के मुकाबले करीब 15% ज्यादा है। हालांकि, कंपनी ने नायका नाऊ की अलग से फाइनेंशियल पोजिशन या इस सर्विस से होने वाली कमाई का खुलासा नहीं किया है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy