logo

Silver Rate Today, November 13, 2026: छठ से पहले चांदी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, नवंबर में सबसे निचले स्तर पर भाव

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 13, 2026 10:42 AM IST

Silver Rate Today, November 13, 2026: छठ से पहले चांदी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, नवंबर में सबसे निचले स्तर पर भाव

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 13  नवंबर:  त्योहारी सीजन में धनतेरस और दिवाली के बाद अब छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को चांदी के खुदरा भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई। एक किलो चांदी 1,99,900 रुपये पर आ गई है। हालांकि, वायदा बाजार में गिरावट इससे कहीं ज्यादा रही। MCX पर चांदी के अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट करीब 2.6 से 3 फीसदी तक नीचे कारोबार करते दिखाई दिए।

देखा जाए तो, त्योहारों के बाद चांदी की कीमतों में आई यह नरमी उन लोगों के लिए अहम है, जो शादी-ब्याह, घरेलू जरूरतों या निवेश के लिए चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं। लेकिन खुदरा बाजार और वायदा बाजार के भाव में अंतर को समझना जरूरी है, क्योंकि दोनों की कीमतें एक जैसी नहीं होतीं।

MCX पर चांदी 3% तक टूटी

आज Goodreturns.in के खुदरा बाजार के आंकड़ों और MCX के वायदा भावों पर नजर डालें तो 13 नवंबर को दोनों बाजारों में कमजोरी का रुख रहा। MCX पर 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाला मुख्य सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट करीब 1,79,549 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें लगभग 2.70 से 3.08 फीसदी तक की गिरावट बताई गई।

वहीं, MCX Silver Mini और Silver Micro कॉन्ट्रैक्ट में भी आज कमजोरी रही। सिल्वर मिनी का भाव करीब 1,81,098 रुपये प्रति किलो और सिल्वर माइक्रो का भाव लगभग 1,81,250 रुपये प्रति किलो रहा। इन दोनों कॉन्ट्रैक्ट में भी करीब 2.6 से 2.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

अलग-अलग MCX कॉन्ट्रैक्ट के भाव

पता हो कि, MCX पर चांदी की ट्रेडिंग अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट और उनकी एक्सपायरी के आधार पर होती है। इसलिए निवेशकों को भाव देखते समय यह समझना चाहिए कि वे किस कॉन्ट्रैक्ट का रेट देख रहे हैं।

MCX कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी लगभग भाव प्रति किलो गिरावट
Silver 4 दिसंबर 2026 ₹1,79,549 2.70%–3.08%
Silver Mini 30 नवंबर 2026 ₹1,81,098 2.74%
Silver Micro 30 नवंबर 2026 ₹1,81,250 2.64%

वायदा बाजार में चांदी का भाव खुदरा बाजार से कम दिखाई दे रहा है। इसकी वजह कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें, डिलीवरी की अवधि, बाजार की मांग और अन्य कारोबारी कारक हैं। इसलिए MCX के भाव को सीधे ज्वेलरी या सिक्के खरीदने की कीमत नहीं मानना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Alkem Labs Q2 Results: रेवेन्यू 14% बढ़ा, लेकिन मुनाफा 11.7%, EBITDA मार्जिन में भी गिरावट

देश में आज एक किलो चांदी का भाव ₹1,99,900

खुदरा बाजार में आज 13 नवंबर को चांदी की कीमत 199.90 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई। इस हिसाब से 10 ग्राम चांदी का भाव 1,999 रुपये और 100 ग्राम का भाव 19,990 रुपये रहा। एक किलो चांदी खरीदने के लिए 1,99,900 रुपये खर्च करने होंगे।

पिछले दिन यानी 12 नवंबर को एक किलो चांदी 2 लाख रुपये पर थी। इस तरह एक दिन में कीमत 100 रुपये प्रति किलो कम हुई है। हालांकि, यह गिरावट छोटी है, लेकिन वायदा बाजार में आई तेज कमजोरी के बीच खुदरा भाव पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है।

वजन 13 नवंबर का भाव 12 नवंबर का भाव बदलाव
10 ग्राम ₹1,999 ₹2,000 -₹1
100 ग्राम ₹19,990 ₹20,000 -₹10
1 किलो ₹1,99,900 ₹2,00,000 -₹100

दिल्ली से चेन्नई तक एक जैसे भाव

देश के प्रमुख शहरों में 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में कोई बड़ा अंतर नहीं दिखा। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में एक किलो चांदी का भाव 1,99,900 रुपये दर्ज किया गया। ऐसे में आज 10 ग्राम के लिए खरीदारों को 1,999 रुपये और 100 ग्राम के लिए 19,990 रुपये देने होंगे।

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
दिल्ली ₹1,999 ₹19,990 ₹1,99,900
मुंबई ₹1,999 ₹19,990 ₹1,99,900
चेन्नई ₹1,999 ₹19,990 ₹1,99,900
कोलकाता ₹1,999 ₹19,990 ₹1,99,900

ध्यान रखें कि ये बाजार के दिए गए भाव हैं। चांदी के गहने, बर्तन या अन्य सामान खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू कर जुड़ने से अंतिम कीमत अलग भी हो सकती है।

नवंबर में चांदी के भाव में बड़ा उतार-चढ़ाव

जारी नवंबर के शुरुआती दिनों से अब तक चांदी की कीमतों में काफी बदलाव आया है। जहां 5 नवंबर को एक किलो चांदी 2,10,000 रुपये तक पहुंच गई थी। यह इस महीने का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इसके बाद कीमतों में गिरावट आई और 6 नवंबर को भाव 2,05,000 रुपये पर आ गया।

इसके बाद 10 नवंबर तक चांदी इसी स्तर पर बनी रही। फिर 11 नवंबर को इसमें 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई और भाव 2 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। 12 नवंबर को कीमत स्थिर रही, जबकि आज 13 नवंबर को इसमें 100 रुपये की और कमी दर्ज की गई।

तारीख 1 किलो चांदी का भाव बदलाव
13 नवंबर ₹1,99,900 -₹100
12 नवंबर ₹2,00,000 कोई बदलाव नहीं
11 नवंबर ₹2,00,000 -₹5,000
10 नवंबर ₹2,05,000 कोई बदलाव नहीं
9 नवंबर ₹2,05,000 कोई बदलाव नहीं
8 नवंबर ₹2,05,000 कोई बदलाव नहीं
7 नवंबर ₹2,05,000 कोई बदलाव नहीं
6 नवंबर ₹2,05,000 -₹5,000
5 नवंबर ₹2,10,000 +₹10,000
4 नवंबर ₹2,00,000 कोई बदलाव नहीं

नवंबर में अब तक का सबसे निचला स्तर

गौरतलब है कि, बीते 1 नवंबर को चांदी का भाव 2,00,000 रुपये प्रति किलो था। 13 नवंबर को यह घटकर 1,99,900 रुपये रह गया। इस तरह महीने की शुरुआत के मुकाबले चांदी करीब 0.05 फीसदी सस्ती हुई है। इस बार महीने का सबसे ऊंचा भाव 5 नवंबर को 2,10,000 रुपये रहा, जबकि 13 नवंबर का भाव अब तक का सबसे निचला स्तर है।

यह बदलाव बताता है कि, जारी  नवंबर के पहले सप्ताह में तेजी आने के बाद चांदी पर दबाव बढ़ा है। हालांकि, एक या दो कारोबारी सत्रों की गिरावट से आगे की दिशा तय नहीं होती। अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल आने वाले दिनों में कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

डॉलर और अमेरिकी ब्याज दरों की उम्मीदों का असर

देखा जाए तो, चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले संकेत अहम माने जा रहे हैं। अमेरिकी डॉलर मजबूत होने और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर अन्य मुद्राओं में सोना और चांदी खरीदना महंगा पड़ता है। इससे अंतरराष्ट्रीय मांग भी प्रभावित हो सकती है।

इसके अलावा, ब्याज दरें ऊंची रहने की उम्मीद से निवेशक ऐसे विकल्पों की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जहां उन्हें ब्याज या नियमित रिटर्न मिल सके। वहीं, चांदी की औद्योगिक मांग भी इसके भाव को प्रभावित करती है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सौर ऊर्जा और अन्य उद्योगों में इसका इस्तेमाल होता है, इसलिए वैश्विक आर्थिक गतिविधियों का असर भी कीमतों पर पड़ता है।

छठ के पहले दिन खरीदारी से पहले जानें भाव

जानकारी दें कि, धनतेरस और दिवाली के बाद आज शुक्रवार से छठ महापर्व के उत्सव की शुरुआत हो रही है। इस दौरान कई परिवारों में पूजा और परंपराओं से जुड़ी खरीदारी की जाती है। चांदी के सिक्के, बर्तन और पूजा से जुड़ी वस्तुओं की मांग भी कुछ जगहों पर बनी रह सकती है। ऐसे में खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार का भाव पता करना जरूरी है।

वहीं, निवेश के नजरिए से बाजार की चाल समझने के लिए HDFC Sky जैसे प्लेटफॉर्म उपयोगी साबित हो सकते हैं। इनके जरिए निवेशक बाजार से जुड़ी जानकारी और अलग-अलग निवेश विकल्पों को आसानी से समझ सकते हैं। हालांकि, चांदी में निवेश करने से पहले कीमतों में उतार-चढ़ाव, निवेश की अवधि और अपनी जोखिम क्षमता का ध्यान रखना चाहिए।

कुल मिलाकर देखा जाए तो, आज 13 नवंबर को खुदरा बाजार में चांदी 1,99,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, MCX पर चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट में करीब 3 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। नवंबर में अब तक चांदी अपने महीने के उच्च स्तर से काफी नीचे आ चुकी है। ऐसे में आगे कीमतों की दिशा डॉलर, अमेरिकी ब्याज दरों की उम्मीदों और औद्योगिक मांग से तय हो सकती है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy