logo

Zen Technologies Q2 FY27 Results: नेट प्रॉफिट 51% बढ़कर 89.5 करोड़ हुआ, रेवेन्यू दोगुना होने से शेयरों में 8.5% का उछाल

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 2, 2026 01:59 PM IST

Zen Technologies Q2 FY27 Results: नेट प्रॉफिट 51% बढ़कर 89.5 करोड़ हुआ, रेवेन्यू दोगुना होने से शेयरों में 8.5% का उछाल

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 2 नवंबर: डिफेंस सिमुलेटर और एंटी ड्रोन सिस्टम बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी जैन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद 8.5% तक का जोरदार उछाल दर्ज किया गया। रक्षा मंत्रालय से मिले ऑर्डर्स के एग्जीक्यूशन और डोमेस्टिक कोर टेक्नोलॉजी के दम पर कंपनी का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस सालाना आधार पर लगभग दोगुना होकर 345.13 करोड़ पर पहुंच गया है। निवेशकों के लिए अब अहम सवाल यह है कि क्या कंपनी इस तेजी को आने वाली तिमाहियों में भी बरकरार रख पाएगी। 

सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर जेन टेकनोलॉजीज का शेयर 8.52% उछलकर 1,723.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सुबह 11:04 बजे तक इसमें 135.40 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि शेयर अभी अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर 2,043 रुपये से नीचे है। 

जेन टेकनोलॉजीज ने जुलाई सितंबर तिमाही में 345.13 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 173.57 करोड़ रुपये था। यानी रेवेन्यू में 98.8% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 89.54 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की समान तिमाही में 59.40 करोड़ रुपये था। इस तरह मुनाफे में भी करीब 51% की बढोतरी हुई है। 

ये भी पढ़ें: निफ्टी के टॉप गेनर्स में रिलायंस सबसे आगे, इंफोसिस समेत ये शेयर फिसले

वहीं कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA भी बढ़कर 131.99 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल 64.74 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी 37.3% से बढ़कर 38.2% हो गया जिसका मतलब है कि कंपनी की कमाई के साथ उसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी सुधार हुआ है। 

कंपनी को जुलाई सितंबर तिमाही में 481.81 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले। इसके साथ 30 सितंबर 2026 तक उसकी टोटल ऑर्डर बुक 1,375.70 करोड़ रुपये हो गई। 

कंपनी के मुताबिक देश में रक्षा उपकरणों की खरीद बढ़ने से उसे फायदा मिल सकता है। सरकार भी घरेलू कंपनियों से रक्षा उपकरण खरीदने पर जोर दे रही है। जेन टेकनोलॉजीज सेना के लिए ट्रेनिंग सिम्युलेटर और दूसरे रक्षा उपकरण बनाती है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक अटलुरी ने बताया कि कंपनी ने कुछ ऑर्डर की सप्लाई तय समय से पहले शुरू कर दी है। 

कुल मिलाकर कंपनी के नतीजों में तीन अच्छी बातें सामने आई हैं। पहला- रेवेन्यू लगभग दोगुना हुआ, दूसरा- मुनाफा 51% बढ़ा और तीसरा- नए ऑर्डर मिलने से ऑर्डर बुक मजबूत हुई। लेकिन निवेशकों को यह भी देखना होगा कि कंपनी इन ऑर्डर की सप्लाई समय पर कर पाती है या नहीं।  

डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं।  यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy