logo

दोपहर 12 बजे तक शेयर बाजार में जोरदार तेजी! निफ्टी के टॉप गेनर्स में रिलायंस सबसे आगे, इंफोसिस समेत ये शेयर फिसले

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 2, 2026 01:07 PM IST

दोपहर 12 बजे तक शेयर बाजार में जोरदार तेजी! निफ्टी के टॉप गेनर्स में रिलायंस सबसे आगे, इंफोसिस समेत ये शेयर फिसले

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 2 नवंबर: नवंबर के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है। आज सोमवार, 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। आज बाजार को सबसे ज्यादा समर्थन रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई जोरदार खरीदारी से मिला। इसके साथ अक्टूबर के मजबूत ऑटो बिक्री आंकड़ों, GST कलेक्शन में बढ़ोतरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। खास बात यह रही कि बाजार में तेजी केवल कुछ चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बड़ी संख्या में शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे।

आज दोपहर 12 बजे तक बाजार की स्थिति

वहीं दोपहर 12 बजे BSE सेंसेक्स 866.16 अंक यानी 1.16% की बढ़त के साथ 75,325.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पीटीओ हो कि, पिछले कारोबारी सत्र में यह 74,459.53 पर बंद हुआ था। वहीं, NSE निफ्टी 50 में 251 अंकों यानी 1.09% की तेजी दर्ज की गई और यह 23,304.10 के स्तर पर पहुंच गया। बीते शुक्रवार को निफ्टी 23,053.10 पर बंद हुआ था।

सूचकांक पिछला बंद स्तर दोपहर 12 बजे का स्तर बढ़त
सेंसेक्स 74,459.53 75,325.69 866.16 अंक (1.16%)
निफ्टी 50 23,053.10 23,304.10 251 अंक (1.09%)

आज दोपहर तक दोनों प्रमुख सूचकांकों की बढ़त से बाजार में खरीदारी का रुख साफ दिखाई दिया। हालांकि, निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि कारोबार के दूसरे हिस्से में भी यह तेजी बनी रहती है या नहीं।

बाजार में दिखा खरीदारी का जोर

आज त्योहारी महीने के पहले सोमवार को  दोपहर तक बाजार का दायरा काफी मजबूत था। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, करीब 2,558 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,296 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। यानी गिरने वाले शेयरों के मुकाबले बढ़ने वाले शेयरों की संख्या लगभग दोगुनी थी। यह संकेत देता है कि तेजी का असर बाजार के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा था।

रिलायंस ने संभाली बाजार की कमान

आज की इस तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई है। कंपनी के सितंबर तिमाही के बेहतर नतीजों के बाद इसके शेयरों में लगातार खरीदारी देखने को मिली। दोपहर तक NSE के आंकड़ों में रिलायंस का शेयर 1,254 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसमें 89.10 रुपये यानी 7.65% की तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान इसका कुल मूल्य करीब 6,593 करोड़ रुपये रहा।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में नवंबर की दमदार शुरुआत! सेंसेक्स 980 अंक उछला, निफ्टी भी 23,300 के पार

रिलायंस के शेयरों में आई इस तेजी का असर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर भी पड़ा। कंपनी का सूचकांकों में बड़ा भार है, इसलिए इसके शेयर में मजबूत उछाल बाजार को ऊपर ले जाने में यह अहम भूमिका निभाता है। बेहतर तिमाही नतीजों ने निवेशकों को कंपनी के ऊर्जा और डिजिटल कारोबार की मजबूती का संकेत दिया है।

इन शेयरों में भी रही खरीदारी

वहीं रिलायंस के अलावा आज कई अन्य बड़े शेयरों में भी अच्छी तेजी रही। NSE के निफ्टी 50 आंकड़ों के मुताबिक, श्रीराम फाइनेंस 5.57% चढ़कर 869 रुपये पर पहुंचा। टाटा स्टील में 4.58% की तेजी रही और इसका भाव 175.27 रुपये दर्ज किया गया। इसके साथ ही, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 4.20% बढ़कर 213.08 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कोल इंडिया में भी 4.02% की बढ़त दर्ज हुई और शेयर 404.65 रुपये पर पहुंच गया।

शेयर भाव तेजी
रिलायंस इंडस्ट्रीज ₹1,254.00 7.65%
श्रीराम फाइनेंस ₹869.00 5.57%
टाटा स्टील ₹175.27 4.58%
जियो फाइनेंशियल ₹213.08 4.20%
कोल इंडिया ₹404.65 4.02%

इन कंपनियों में खरीदारी ने बाजार की बढ़त को और मजबूत किया है। खासकर रिलायंस और टाटा स्टील जैसे बड़े शेयरों में तेजी से प्रमुख सूचकांकों को सहारा मिला है।

इन दिग्गज शेयरों में रही गिरावट

बाजार में इस बेहतरीन तेजी के बावजूद आज खबर लिखे जाने तक कुछ बड़े शेयर दबाव में रहे। निफ्टी 50 में इंफोसिस का शेयर 1.34% गिरकर 1,169.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था। ICICI बैंक में 1.09% की गिरावट आई और इसका भाव 1,382.80 रुपये रहा। अडानी पोर्ट्स का शेयर भी आज  0.99% कमजोर होकर 1,831.70 रुपये पर पहुंच गया।

वहीं दिग्गज सन फार्मा में भी 0.69% और एक्सिस बैंक में 0.62% की गिरावट दर्ज की गई। इससे साफ है कि बाजार में तेजी के बावजूद कुछ क्षेत्रों और कंपनियों में निवेशकों ने मुनाफावसूली को प्राथमिकता दी।

शेयर भाव गिरावट
इंफोसिस ₹1,169.10 1.34%
ICICI बैंक ₹1,382.80 1.09%
अडानी पोर्ट्स ₹1,831.70 0.99%
सन फार्मा ₹1,765.50 0.69%
एक्सिस बैंक ₹1,209.40 0.62%

GST कलेक्शन ने बढ़ाया भरोसा

देखा जाए तो, बाजार में आज तेजी के पीछे घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़ा मजबूत आंकड़ा भी अहम रहा। बीते अक्टूबर में सकल GST कलेक्शन सालाना आधार पर 23% बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। GST संग्रह में बढ़ोतरी को आर्थिक गतिविधियों और खपत में मजबूती का संकेत माना जाता है। इससे निवेशकों को उम्मीद मिली कि कंपनियों के कारोबार और कमाई को घरेलू मांग से समर्थन मिल सकता है।

इसके साथ बीते अक्टूबर में ऑटो कंपनियों की बिक्री के मजबूत आंकड़ों ने भी बाजार का माहौल बेहतर किया। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से वाहन कंपनियों के कारोबार को फायदा मिलने की उम्मीद है। ऑटो क्षेत्र में अच्छी बिक्री का असर इससे जुड़ी दूसरी कंपनियों पर भी पड़ सकता है।

कच्चे तेल की नरमी से भी राहत

जानकारी हो कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 110 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई। तेल के दाम घटने से भारत जैसे बड़े आयातक देश को राहत मिल सकती है। इससे आयात खर्च और महंगाई के दबाव में कमी आने की उम्मीद रहती है। ऑटो, लॉजिस्टिक्स और पेंट जैसे क्षेत्रों की कंपनियों के लिए भी कच्चे तेल की नरमी सकारात्मक हो सकती है, क्योंकि उनके उत्पादन और परिचालन खर्च पर इसका असर पड़ता है।

निवेशकों की आगे की रणनीति

देखा जाए तो, आज दोपहर तक बाजार की तेजी के पीछे कंपनी के नतीजे, मजबूत घरेलू आंकड़े और कच्चे तेल में नरमी जैसे कई कारण एक साथ काम कर रहे थे। हालांकि, निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि दिन के कारोबार में तेजी या गिरावट कभी भी बदल सकती है। ऐसे में HDFC Sky जैसे निवेश प्लेटफॉर्म पर शेयरों, बाजार के रुझान और निवेश से जुड़े विकल्पों की जानकारी लेकर निवेशक अपनी रणनीति को बेहतर ढंग से तैयार कर सकते हैं। फिर भी, किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले कंपनी के प्रदर्शन, मूल्यांकन और जोखिम को समझना जरूरी है।

फिलहाल, आज दोपहर 12 बजे तक बाजार की तस्वीर मजबूत बनी हुई थी। सेंसेक्स 866 अंक और निफ्टी 251 अंक ऊपर कारोबार कर रहे थे। वहीं, रिलायंस की तेजी के साथ GST और ऑटो बिक्री के बेहतर आंकड़ों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि कच्चे तेल की नरमी ने निवेशकों की चिंता कुछ कम की है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy