logo

Glenmark Pharma Share: कैंसर की नई दवा पर USFDA में आवेदन, शेयर में 2.5% की तेजी

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 18, 2026 02:29 PM IST

Glenmark Pharma Share: कैंसर की नई दवा पर USFDA में आवेदन, शेयर में 2.5% की तेजी

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 18 नवंबर: फार्मास्यूटिकल्स कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों में बुधवार को 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। कंपनी की न्यूयॉर्क स्थित रिसर्च एंड डेवलपमेंट सब्सिडरी यूनिट इकोनोस ग्लेनमार्क इनोवेशन द्वारा सॉलिड ट्यूमर के इलाज के लिए ह्यूमन ट्रायल की मंजूरी मांगी गई है। यह दवा ब्रेस्ट और लंग कैंसर सहित कई तरह के सॉलिड ट्यूमर के इलाज के लिए डेवलप की जा रही है।

कंपनी ने एक्सपेरिमेंटल कैंसर इम्यूनोथेरेपी ISB 2301 के ह्यूमन ट्रायल शुरू करने की मंजूरी के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) के पास आवेदन दिया है। आवेदन की खबर के बाद ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर बीएसई पर 2.53% बढ़कर 2,680 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया।

एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि ग्लेनमार्क की इनोवेशन यूनिट IGI ने ISB 2301 के लिए USFDA को औपचारिक रूप से इन्वेस्टिगेशनल न्यू ड्रग (IND) आवेदन दिया है। यह कदम ब्लड कैंसर से आगे बढ़कर सॉलिड ट्यूमर के क्षेत्र में कंपनी की ऑन्कोलॉजी पाइप लाइन एक्सपेंशन की स्ट्रेटेजी को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: ACME Solar Share: NTPC के साथ एक्मे सोलर की 150 MW की डील, 3.20% चढ़ा शेयर

दवा ISB 2301 क्या है और यह कैसे काम करती है?

ISB 2301 एक फर्स्ट इन क्लास पेंट स्पेसिफिक इम्यून सेल एक्टिवेटर एंटीबॉडी है। इसे तीन ट्यूमर मार्कर को टारगेट करने के साथ-साथ T-सेल्स और नेचुरल किलर (NK) सेल्स को एक्टिव करने के लिए इंजीनियर किया गया है। T-सेल्स और नेचुरल किलर (NK) सेल्स दोनों ऐसी व्हाइट ब्लड सेल्स हैं, जो आपस में मिलकर शरीर में कैंसर कोशिकाओं की पहचान करने और उन्हें खत्म करने का काम करती हैं।

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक IGI की प्लानिंग 2027 में सॉलिड ट्यूमर से पीड़ित मरीजों पर फेज-1 क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने की है। इस क्लीनिकल ट्रायल में दवाई की सेफ्टी , सहनशीलता, शरीर में इसके प्रवाह और ट्यूमर के खिलाफ इसकी अर्ली एफिशिएंसी का वैल्यूएशन किया जाएगा।

कंपनी ने बताया है कि नॉन-ह्यूमन प्राइमेट्स पर किए गए प्री-क्लिनिकल स्टडीज में दवाई की सुरक्षा और टॉलरबिलिटी प्रोफाइल पॉजिटिव रहे हैं। हालांकि ध्यान रहे कि अभी ISB 2301 के इंसानों पर असर नतीजे नहीं आए हैं। लिहाजा IND आवेदन जमा होना ही FDA की मंजूरी या दवा के बाजार में लॉन्च होने के बराबर नहीं है।

बताते चलें कि ग्लेनमार्क की इनोवेशन यूनिट IGI पहले से ही ISB 2001 नाम की एक और कैंसर दवाई पर काम कर रही है। यह ट्राई स्पेसिफिक एंटीबॉडी है जिसे मल्टीपल माइलोमा के इलाज के लिए डेवलप किया जा रहा है। मल्टीपल माइलोमा एक तरह का ब्लड कैंसर है। ISB 2001 का लाइसेंस अमेरिकी फार्मा कंपनी AbbVie को दिया गया है। इस समझौते के तहत IGI को 700 मिलियन डॉलर का अपफ्रंट पेमेंट मिला है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy